Loading...

नौहराधार पंचायत में पत्रकार कपिल ठाकुर निर्विरोध उपप्रधान चुने गए

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन II • 16 May 2026 • 1 Min Read

ग्राम पंचायत नौहराधार में पत्रकार कपिल ठाकुर को निर्विरोध उपप्रधान चुना गया है। अन्य उम्मीदवारों द्वारा नामांकन वापस लेने के बाद उनका सर्वसम्मति से चयन हुआ। स्थानीय लोगों और पत्रकार साथियों ने उन्हें बधाई देते हुए विकास कार्यों को लेकर उम्मीद जताई है।

नौहराधार

विकास खंड संगड़ाह के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत नौहराधार में पत्रकार कपिल ठाकुर निर्विरोध उपप्रधान चुने गए हैं। शुक्रवार को अन्य उम्मीदवारों द्वारा नामांकन वापस लेने के बाद उनका सर्वसम्मति से चयन हुआ।
जानकारी के अनुसार उपप्रधान पद के लिए रणधीर, सुरेंद्र और रिंकू चौहान ने भी नामांकन दाखिल किया था, लेकिन बाद में तीनों उम्मीदवारों ने कपिल ठाकुर के समर्थन में अपने नाम वापस ले लिए। इसके बाद कपिल ठाकुर को निर्विरोध उपप्रधान घोषित किया गया।
स्थानीय लोगों तथा पत्रकार साथियों ने कपिल ठाकुर को बधाई देते हुए पंचायत में विकास कार्यों और जनसमस्याओं के समाधान को लेकर उनसे उम्मीद जताई है।
निर्विरोध चुने जाने के बाद कपिल ठाकुर ने पंचायतवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह पंचायत की समस्याओं के समाधान और क्षेत्र के विकास के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे।

Related Topics: