Loading...

ददाहू में क्षमा नन्द शर्मा की बड़ी जीत, नेहर स्वार वार्ड से 433 मतों के अंतर से बने पंचायत समिति सदस्य

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 31 May 2026 • 1 Min Read

ददाहू विकास खंड के नेहर स्वार निर्वाचन क्षेत्र वार्ड नंबर-2 से क्षमा नन्द शर्मा ने पंचायत समिति सदस्य पद पर शानदार जीत दर्ज की है। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी निर्मल शर्मा को 433 मतों के अंतर से पराजित किया।

ददाहू

पंचायती राज चुनाव के अंतिम चरण की मतगणना के साथ ही ददाहू विकास खंड के पंचायत समिति वार्डों के परिणाम भी सामने आने लगे हैं। पंचायत समिति ददाहू के नेहर स्वार निर्वाचन क्षेत्र वार्ड नंबर-2 से क्षमा नन्द शर्मा ने शानदार जीत दर्ज करते हुए अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी निर्मल शर्मा को 433 मतों के बड़े अंतर से पराजित किया है।

रविवार को कुब्जा पवेलियन रेणुकाजी में संपन्न हुई मतगणना के दौरान क्षमा नन्द शर्मा को कुल 1329 वैध मत प्राप्त हुए, जबकि निर्मल शर्मा को 896 मत मिले। परिणाम घोषित होते ही समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई और जीत का जश्न शुरू हो गया।

आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार निर्वाचन क्षेत्र में कुल 2225 वैध मत दर्ज हुए। इसके अलावा 69 मत रद्द घोषित किए गए, जबकि 54 मतदाताओं ने नोटा का विकल्प चुना। इस प्रकार कुल 2348 मत मतदान प्रक्रिया में दर्ज किए गए।

सहायक रिटर्निंग अधिकारी पंचायत समिति ददाहू ने कोट बनलोग, डाकघर चलाना निवासी क्षमा नन्द शर्मा पुत्र सत्या प्रकाश को विधिवत निर्वाचित घोषित किया। जीत की घोषणा के बाद समर्थकों ने उन्हें बधाइयां दीं और क्षेत्र के विकास को लेकर उम्मीदें जताईं।

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि नेहर स्वार वार्ड में मिली यह जीत आने वाले समय में क्षेत्रीय राजनीति की दिशा तय करने में महत्वपूर्ण साबित हो सकती है। वहीं विजयी उम्मीदवार ने क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं के समाधान और विकास कार्यों को प्राथमिकता देने का भरोसा जताया है।