Loading...

Election / पराड़ा वार्ड से कुलदीप ने 1014 मतों के बड़े अंतर से पंचायत समिति चुनाव जीता

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 5 Hours Ago • 1 Min Read

Election : पंचायत समिति ददाहू के निर्वाचन क्षेत्र वार्ड नंबर-03 पराड़ा से कुलदीप ने शानदार जीत दर्ज करते हुए पंचायत समिति सदस्य पद अपने नाम कर लिया है। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी चिंतामणि शर्मा को 1014 मतों के बड़े अंतर से पराजित किया। परिणाम घोषित होने के बाद समर्थकों में उत्साह का माहौल देखा गया।

रेणुकाजी

कुब्जा पवेलियन, रेणुकाजी में संपन्न हुई मतगणना के बाद जारी आधिकारिक परिणामों के अनुसार कुलदीप को 1620 वैध मत प्राप्त हुए, जबकि चिंतामणि शर्मा के पक्ष में 606 मत पड़े। मतगणना के दौरान कुलदीप ने शुरुआत से ही बढ़त बनाए रखी और अंत में बड़े अंतर से विजयी घोषित किए गए।

निर्वाचन आंकड़ों के अनुसार वार्ड में कुल 2226 वैध मत दर्ज किए गए। इसके अतिरिक्त 46 मत अविधिमान्य घोषित किए गए, जबकि 9 मतदाताओं ने नोटा का विकल्प चुना। इस प्रकार निर्वाचन क्षेत्र में कुल 2281 मत डाले गए। मतदान और मतगणना की प्रक्रिया निर्धारित नियमों के तहत संपन्न करवाई गई।

रिटर्निंग अधिकारी ने घोषित किया परिणाम

मतगणना पूर्ण होने के बाद सहायक रिटर्निंग अधिकारी ने कुलदीप पुत्र कर्म राम, ग्राम केंदू, डाकघर पराड़ा को विधिवत निर्वाचित घोषित किया। 1014 मतों के बड़े अंतर से मिली जीत को क्षेत्र में स्पष्ट जनादेश के रूप में देखा जा रहा है। परिणाम घोषित होने के बाद समर्थकों ने खुशी जताई और नवनिर्वाचित पंचायत समिति सदस्य से क्षेत्र के विकास कार्यों को गति मिलने की उम्मीद व्यक्त की।