Loading...

Jobs / वर्धमान टेक्सटाइल्स बद्दी में मशीन ऑपरेटर व अपरेंटिस के 1000 पदों पर साक्षात्कार का आयोजन

PRIYANKA THAKUR • 8 Apr 2026 • 1 Min Read

Himachalnow / धर्मशाला

Jobs : वर्धमान टेक्सटाइल्स लिमिटेड बद्दी में मशीन ऑपरेटर और अपरेंटिस के कुल 1000 पदों पर चयन के लिए साक्षात्कार 08 से 10 अप्रैल तक आयोजित होंगे। योग्य उम्मीदवार निर्धारित समय पर आवश्यक दस्तावेजों के साथ क्षेत्रीय रोजगार कार्यालय में उपस्थित हो सकते हैं।

धर्मशाला/बद्दी

पद और योग्यता विवरण
मशीन ऑपरेटर व अपरेंटिस पुरुष एवं महिला पदों के लिए दसवीं, बारहवीं और आईटीआई (फिटर, कोपा, सिविंग टेक्नोलॉजी) शैक्षणिक योग्यता रखी गई है। 18 से 27 वर्ष की आयु के युवा इसके लिए आवेदन कर सकते हैं।

वेतन और चयन प्रक्रिया
चयनित उम्मीदवार को मासिक वेतन 13,500 रुपए दिया जाएगा। उम्मीदवार अपने साथ दो पासपोर्ट साइज़ फोटो, हिमाचली प्रमाण पत्र, मूल प्रमाण पत्र, बायोडाटा और अनुभव प्रमाणपत्र (यदि हो) लेकर साक्षात्कार में शामिल होंगे।

साक्षात्कार की तिथियाँ और स्थान
08 अप्रैल – उप रोजगार कार्यालय, देहरा
09 अप्रैल – उप रोजगार कार्यालय, नगरोटा बगवां
10 अप्रैल – क्षेत्रीय रोजगार कार्यालय, पालमपुर
सभी साक्षात्कार प्रातः 10:00 बजे शुरू होंगे और किसी भी प्रकार का यात्रा भत्ता नहीं दिया जाएगा।