लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

Manimahesh Yatra : आज रात से शुरू होगा छोटा स्नान, आस्था की डुबकी लगाएंगे श्रद्धालु

SAPNA THAKUR | 18 अगस्त 2022 at 3:17 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ चंबा

अधिकारिक तौर पर उत्तर भारत की प्रसिद्ध मणिमहेश यात्रा 19 अगस्त से शुरू हो रही है जिसको लेकर प्रशासन ने तैयारियां मुकम्मल कर ली है। हालाँकि, आज रात से डल झील में छोटा शाही स्नान शुरू हो जाएगा। जन्माष्टमी के पावन अवसर पर डल झील में छोटा शाही स्नान गुरुवार रात 9 बजकर 22 मिनट पर आरंभ होगा।

बता दें कि पवित्र मणिमहेश यात्रा का छोटा स्नान (जन्माष्टमी) का शुभ मुहूर्त 18 अगस्त रात्रि 9:22 पर शुरू होगा और 19 अगस्त रात्रि 11:00 बजे तक रहेगा। इसके अलावा राधाष्टमी पर शाही स्नान (न्हौण) का शुभ मुहूर्त 3 सितंबर शनिवार को 12:29 मिनट से शुरू होगा। यह 4 सितंबर रविवार सुबह 10:41 मिनट तक रहेगा।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

ऐसे में जन्माष्टमी के पावन पर्व पर मुहूर्त के दौरान 26 घंटे से भी अधिक समय तक डुबकी लगाने का समय मिलेगा। छोटा शाही स्नान के लिए जम्मू कश्मीर, पंजाब सहित कई अन्य क्षेत्रों से भारी संख्या में श्रद्धालुओं का डल झील की ओर कूच करने का सिलसिला आरंभ हो गया है। यहाँ पहुंचकर हज़ारों श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगाएंगे।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]