HNN/ चंबा
अधिकारिक तौर पर उत्तर भारत की प्रसिद्ध मणिमहेश यात्रा आज से शुरू हो गई है। इसको लेकर श्रद्धालुओं में भी खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। बता दें कि वीरवार रात 9 बजकर 22 मिनट से डल झील में छोटा शाही स्नान शुरू हो गया है जोकि आज 9 अगस्त रात्रि 11:00 बजे तक जारी रहेगा।
बीते रोज भी झील में हजारों की तादाद में श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई तथा आज भारी तादाद में श्रद्धालु मणिमहेश यात्रा के लिए रवाना हुए। आज जम्मू-कश्मीर, पंजाब समेत अन्य राज्यों के यहां पहुंचकर डल झील में आस्था की डुबकी लगाएंगे। उधर, यात्रा के विभिन्न पड़ावों पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए पुलिस जवान तैनात किए गए हैं।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





