Loading...

नागल सुकेती में रामलाल की सादगी और मिलनसार छवि बनी चुनाव का बड़ा मुद्दा

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन II • 17 May 2026 • 1 Min Read

ग्राम पंचायत नागल सुकेती में प्रधान पद के उम्मीदवार रामलाल को ग्रामीणों का लगातार समर्थन मिलता दिखाई दे रहा है। उनकी सादगी, मिलनसार व्यवहार और हर सुख-दुख में साथ खड़े रहने की छवि चुनावी माहौल में चर्चा का विषय बनी हुई है। गांव में “सबका साथ-सबका विकास” के नारे के साथ समर्थकों द्वारा लगातार जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है।

नागल सुकेती

पंचायती राज चुनावों के बीच ग्राम पंचायत नागल सुकेती में इस बार प्रधान पद का चुनाव केवल वोटों की लड़ाई नहीं, बल्कि गांव के भविष्य और विकास के विजन की चर्चा का केंद्र बनता जा रहा है। प्रधान पद के उम्मीदवार रामलाल लगातार गांव-गांव जाकर लोगों से संवाद कर रहे हैं और उनकी सादगी, मिलनसार व्यवहार व हर सुख-दुख में साथ खड़े रहने की छवि चुनावी माहौल में उन्हें मजबूत बढ़त दिलाती नजर आ रही है।

ग्रामीणों के बीच रामलाल को एक ऐसे व्यक्ति के रूप में देखा जा रहा है, जिसने बिना किसी पद के भी हमेशा लोगों के बीच रहकर सामाजिक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाई। गांव में किसी परिवार पर संकट हो, किसी गरीब को मदद की जरूरत हो या सामाजिक आयोजन—रामलाल हर जगह लोगों के साथ खड़े दिखाई दिए। यही वजह है कि अब बड़ी संख्या में ग्रामीण उन्हें “जनता का अपना उम्मीदवार” बताकर समर्थन दे रहे हैं।

चुनावी प्रचार के दौरान रामलाल ने साफ कहा है कि उनका उद्देश्य केवल चुनाव जीतना नहीं, बल्कि नागल सुकेती पंचायत को एक आदर्श पंचायत के रूप में विकसित करना है। उनका फोकस गांव में मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करने, युवाओं के लिए बेहतर माहौल तैयार करने, महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने और पंचायत में पारदर्शिता लाने पर रहेगा।ग्रामीणों का कहना है कि पंचायत में अब ऐसे नेतृत्व की जरूरत है जो केवल चुनाव के समय नहीं, बल्कि पूरे पांच साल लोगों के बीच मौजूद रहे। लोगों के अनुसार रामलाल की सबसे बड़ी ताकत उनका व्यवहार, ईमानदारी और हर वर्ग को साथ लेकर चलने की सोच है।

चुनाव प्रचार के दौरान “सबका साथ-सबका विकास” का नारा भी गांव में चर्चा का विषय बना हुआ है। समर्थकों का कहना है कि रामलाल किसी एक वर्ग नहीं, बल्कि पूरी पंचायत को साथ लेकर चलने वाले उम्मीदवार हैं। यही कारण है कि बुजुर्गों से लेकर युवाओं तक उनके समर्थन में सकारात्मक माहौल बनता दिखाई दे रहा है।प्रधान पद के उम्मीदवार रामलाल ने पंचायतवासियों से अपील करते हुए कहा कि यदि उन्हें जनता का आशीर्वाद मिला तो नागल सुकेती पंचायत को विकास, पारदर्शिता और आपसी भाईचारे की नई पहचान दी जाएगी। उन्होंने कहा कि पंचायत का हर फैसला जनता की राय और गांव के हित को ध्यान में रखकर लिया जाएगा।गौरतलब है कि रामलाल का चुनाव चिन्ह “गैस चूल्हा” है, जिसे लेकर समर्थक गांव में लगातार जनसंपर्क अभियान चला रहे हैं।

Related Topics: