Nahan: तेज रफ्तार कार ने कुचला कुत्ता, राहगीरों को बना अपनी जान का खतरा

By Ankita Published: 5 Jul 2023, 12:12 PM | Updated: 5 Jul 2023, 12:12 PM 1 min read

HNN/ नाहन

जिला सिरमौर के मुख्यालय नाहन में वाहन चालक ओवरस्पीड में गाड़िया चलाने से बाज नहीं आ रहे है। ओवरस्पीड में वाहन चलाने के कारण कई बार चालक अपनी जान गवां बैठते है। इसके साथ की कई बार सड़क किनारे चल रहे लोगों को भी कुचल देते है। मामला नाहन शहर के पुलिस कंट्रोल रूम से नया बाजार की तरफ जाने वाली संकीर्ण सड़क का है, यहां एक तेज रफ़्तार कार ने एक कुत्ते कुचल दिया। मौके पर ही जख्मी कुत्ते ने दम तोड़ दिया।

जानकारी के मुताबिक, एक कार दुकान की तरफ से आ रही थी। इस दौरान तेज रफ़्तार कार ने सब्जी की दुकान के नजदीक कुत्ते को कुचल दिया। प्रत्यक्षदर्शी ईशान राव ने कहा कि घायल कुत्ते ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। वहीं कुत्ते को कुचल देने के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। लोगों ने आवाज लगाई लेकिन कार चालक नहीं रुका। वहीं अब इस घटना से राहगीरों को भी अपनी जान का खतरा बन गया है।