Loading...

नारायण प्रभाकर की माता कांता रानी का निधन, मुख्यमंत्री समेत अधिकारियों ने जताया शोक

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 3 Hours Ago • 1 Min Read

प्रेस क्लब हरोली के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ पत्रकार नारायण प्रभाकर की माता श्रीमती कांता रानी का मंगलवार तड़के निधन हो गया। वह 85 वर्ष की थीं और लंबे समय से आयु संबंधी समस्याओं से जूझ रही थीं। उनके निधन पर मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री, प्रशासनिक अधिकारियों और विभिन्न प्रेस क्लबों ने शोक व्यक्त किया है।

ऊना/वीरेंद्र बन्याल

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू, उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, मुख्यमंत्री के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के निदेशक राजीव कुमार, उपायुक्त जतिन लाल और जिला लोक संपर्क अधिकारी ऊना ने श्रीमती कांता रानी के निधन पर गहरा दुख जताया। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

प्रेस क्लब ऊना, हरोली, बंगाणा, अम्ब और गगरेट की कार्यकारिणियों ने भी नारायण प्रभाकर और उनके परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की। सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए परिवार को इस दुख को सहने की शक्ति मिलने की कामना की।

Related Topics: •