Loading...

NDPS / पांवटा साहिब में पुलिस की कार्रवाई, 3.22 ग्राम स्मैक के साथ व्यक्ति पकड़ा, एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन 29 Mar 2026 Edited 29 Mar 1 min read

Himachalnow / पांवटा साहिब

NDPS : (पांवटा साहिब )सिरमौर जिले में नशे के खिलाफ अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पांवटा साहिब क्षेत्र में एक व्यक्ति से स्मैक बरामद की गई है। मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।

पांवटा साहिब/गोविंदघाट

गुप्त सूचना पर पुलिस ने बिछाया जाल

जिला सिरमौर पुलिस की स्पेशल डिटेक्शन टीम को गुप्त सूचना मिली कि एक व्यक्ति स्मैक लेकर पांवटा साहिब की ओर आ रहा है। सूचना मिलते ही टीम ने यमुना पाथ गोविंदघाट बैरियर पर नाका लगाकर निगरानी शुरू की। कुछ ही देर में संदिग्ध व्यक्ति को रोककर उसकी तलाशी ली गई।

तलाशी में 3.22 ग्राम स्मैक बरामद

पुलिस जांच के दौरान आरोपी के कब्जे से 3.22 ग्राम स्मैक/हेरोइन बरामद की गई। आरोपी की पहचान मनु गुप्ता (32 वर्ष), निवासी देवीनगर पांवटा साहिब के रूप में हुई है। बरामदगी के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।

एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज हुआ केस

इस मामले में पुलिस थाना पांवटा साहिब में आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 21-61 के तहत अभियोग दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी को नोटिस पर पाबंद किया है और मामले की जांच आगे बढ़ा दी है।

आपराधिक पृष्ठभूमि की भी हो रही जांच

पुलिस अब आरोपी के पुराने रिकॉर्ड और संभावित नेटवर्क की भी जांच कर रही है। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रखने की बात कही गई है।