Loading...

NDPS / पांवटा साहिब में 3.61 ग्राम चिट्टा बरामद, SIU ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 41 Mins Ago • 1 Min Read

NDPS / पांवटा साहिब क्षेत्र में SIU नाहन की टीम ने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति से 3.61 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

पांवटा साहिब

रैनबैक्सी चौक के पास मिली थी गुप्त सूचना

पुलिस के अनुसार SIU नाहन की टीम गश्त के दौरान रैनबैक्सी चौक पांवटा साहिब के पास मौजूद थी। इसी दौरान टीम को गुप्त सूचना मिली कि अनीश मोहम्मद उर्फ नीशू निवासी सैनवाला मुबारिकपुर, माजरा मोटरसाइकिल पर कुंजा की ओर से माजरा की तरफ जा रहा है।

तलाशी में मिला 3.61 ग्राम चिट्टा

सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए मोटरसाइकिल नंबर HP17E-3122 को जांच के लिए रोका। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से कुल 3.61 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद किया गया।

NDPS एक्ट में मामला दर्ज

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ पुलिस थाना पांवटा साहिब में NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। मामले में आगामी जांच जारी है।

Related Topics: • •