NDPS / यमुना नदी के रास्ते चिट्टा लाने का आरोप, पांवटा साहिब में युवक गिरफ्तार
NDPS : सिरमौर जिले के पांवटा साहिब में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक युवक को 4.07 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि आरोपी यमुना नदी के रास्ते नशीला पदार्थ लेकर आ रहा है। सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी के कब्जे से चिट्टा बरामद किया गया। पुलिस ने एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सिरमौर/पांवटा साहिब
पुलिस के अनुसार 14 जुलाई 2026 को डिटेक्शन सेल पांवटा साहिब की टीम क्षेत्र में गश्त पर थी। इसी दौरान विश्वकर्मा चौक के पास पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि नवीन ठाकुर निवासी गांव पुडली, डाकघर भरोग बनेड़ी, तहसील ददाहु, जिला सिरमौर, कुंजा की ओर से यमुना नदी के रास्ते मादक पदार्थ लेकर आ रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने तत्काल घेराबंदी कर आरोपी की तलाशी ली।
तलाशी में 4.07 ग्राम चिट्टा बरामद
तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 4.07 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद हुआ। बरामदगी के बाद पुलिस ने आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। प्रारंभिक कार्रवाई पूरी करने के बाद उसके खिलाफ पुलिस थाना पांवटा साहिब में एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया।
आपूर्ति श्रृंखला की जांच में जुटी पुलिस
पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी मादक पदार्थ कहां से लेकर आया था और इसे किसे सप्लाई किया जाना था। मामले में आगे की जांच जारी है तथा पुलिस संभावित तस्करी नेटवर्क और अन्य संबंधित पहलुओं की भी पड़ताल कर रही है।