Loading...

NDPS / SIU नाहन ने पांवटा साहिब में 13.680 किलो चूरापोस्त पकड़ी, तीन गिरफ्तार

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 48 Mins Ago • 1 Min Read

NDPS / पांवटा साहिब क्षेत्र में नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए SIU नाहन की टीम ने 13 किलो 680 ग्राम चूरापोस्त बरामद की है। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को मौके से गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ थाना पांवटा साहिब में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है और मामले की आगामी जांच जारी है।

पांवटा साहिब

पुलिस के अनुसार, 13 अगस्त 2026 को SIU नाहन की टीम रैनबैक्सी चौक के पास गश्त कर रही थी। इसी दौरान टीम को सूचना मिली कि तीन युवक लंबे समय से पांवटा साहिब और आसपास के क्षेत्रों में चूरापोस्त और डोडे के टुकड़े बेचने का काम कर रहे हैं। पुलिस को यह भी बताया गया कि तीनों बाहरी राज्य से चूरापोस्त की खेप लेकर पांवटा साहिब पहुंचे हैं और अपनी मोटरसाइकिलों के साथ एचपी टोल टैक्स बैरियर भूपपुर के पास मौजूद हैं।

एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने बताया कि सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने बताए गए स्थान पर दबिश दी। तलाशी के दौरान तीनों के कब्जे से कुल 13 किलो 680 ग्राम चूरापोस्त बरामद हुआ। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पल्होड़ी निवासी नसीम, यमुनानगर जिले की छछरोली तहसील के जाट्टोंवाला निवासी उसमान और डारपर निवासी अली अहमद के रूप में हुई है। पुलिस ने तीनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Related Topics: