जिला बिलासपुर के उप रोजगार कार्यालय घुमारवीं में एक निजी कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड के 100 पदों की भर्ती के लिए 16 नवंबर को कैंपस साक्षात्कार आयोजित किए गए हैं। साक्षात्कार सुबह 10:30 बजे शुरू होंगे। जिला रोजगार अधिकारी राजेश मेहता द्वारा यह जानकारी दी गई है।
उन्होंने बताया कि इसके लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं और 12 वीं पास है। उम्मीदवार की न्यूनतम ऊंचाई 168 सेंटीमीटर और वजन 54 किलोग्राम होना चाहिए। उन्होंने बताया कि साक्षात्कार में पुरुष उम्मीदवार ही भाग ले सकते हैं। उम्मीदवार की आयु 21-37 आयु वर्ग के बीच होनी चाहिए।
चयनित उम्मीदवार को 14,500 से लेकर 18,500 रुपये मासिक मानदेय दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि इच्छुक उम्मीदवार सभी महत्वपूर्ण दस्तावेजों सहित 16 नवंबर को उप रोजगार कार्यालय घुमारवीं में पहुंच कर साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं।
उन्होंने बताया कि उम्मीदवार रोजगार कार्यालय के पोर्टल eemis.hp.nic.in पर पंजीकरण कर के ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार कंपनी के बिलासपुर के अधिकारी से फोन नंबर 9816813693 पर संपर्क कर सकते हैं।
जिला चंबा में बस अड्डे के साथ लगते पठानकोट-भरमौर एनएच पर एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया है। जहां एक बाइक अनियंत्रित होकर रावी नदी में गिर गई। हादसे में बाइक सवार दोनों युवकों की मौत हो गई है। पुलिस द्वारा एक युवक के शव को बरामद कर लिया गया है। जिसकी पहचान 23 वर्षीय अभिषेक पुत्र अभिनव पटियाल निवासी छुद्रा कंदला जिला चंबा के रूप में हुई है। जबकि दूसरा लापता बताया जा रहा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, दोनों युवक बाइक पर सवार होकर दिवाली की रात को कही जा रह थे। इसी दौरान बस अड्डे के साथ लगते पठानकोट-भरमौर एनएच पर पहुंचते ही चालक बाइक से संतुलन खो बैठा और बाइक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे रावी नदी में जा गिरी। हादसे की सुचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी।
सूचना मिलते ही पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची और अभिषेक का शव बरामद कर किया। जबकि दूसरा युवक लापता बताया जा रहा है जिसे पुलिस द्वारा ढूंढने का प्रयास किया जा रहा है। एसपी चंबा अभिषेक यादव द्वारा मामले की पुष्टि की गई है।
मुख्य संसदीय सचिव (लोक निर्माण, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग) संजय अवस्थी 14 नवम्बर, 2023 को अर्की के प्रवास पर आ रहे हैं।
संजय अवस्थी 14 नवम्बर, 2023 को प्रातः 11.00 बजे अर्की विधानसभा क्षेत्र के शालाघाट में श्री भगवान विश्वकर्मा दिवस वार्षिक उत्सव में बतौर मुख्यातिथि उपस्थित रहेंगे।
मुख्य संसदीय सचिव तदोपरांत दोपहर 01.00 बजे लोक निर्माण भवन अर्की में लोगों की समस्याएं सुनेंगे। संजय अवस्थी सांय 03.00 बजे अर्की के मांजू में बाल दिवस मेले के अवसर पर पुरस्कार वितरण समारोह की अध्यक्षता करेंगे।
विधायक बोले- मानसिक और शारीरिक विकास के लिए खेलकूद गतिविधियां की भूमिका अहम
HNN/ चंबा
सदर विधायक नीरज नैय्यर ने आज ग्राम पंचायत पंजौह में स्पोर्ट्स क्लब पिंजौह दुआरा आयोजित स्पोर्ट्स मीट में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस दौरान उन्होंने कहा कि खेल गतिविधियों के आयोजन से युवाओं में सामाजिक व्यवहार के साथ-साथ बेहतर अनुशासन का अनुसरण होता है।
खेल गतिविधियों से जहां शारीरिक विकास होता है वहीं मानसिक स्वास्थ्य और आत्मविश्वास भी बढ़ता है। गौरतलब है कि स्पोर्ट्स क्लब पंजौह द्वारा प्रत्येक वर्ष खेलकूद गतिविधियां आयोजित की जाती है जिसमें लगभग चार पंचायत के युवा भाग लेते है। उन्होंने कहा कि स्पोर्ट्स क्लब पंजौह द्वारा स्पोर्ट्स मीट का आयोजन करवना एक सराहनीय कदम है जो क्षेत्र के युवाओं के लिए किसी वरदान से कम नही है।
युवा खेलकूद के माध्यम से अपना भविष्य उज्वल कर सकते है। इस दोरान विजेता खिलाडियों को मुख्य अतिथि ने स्पोर्ट्स क्लब पिंजौह की ओर से पुरस्कृत भी किया। उन्होंने कहा कि अपर और लॉअर पंजौह को जोडने वाले संपर्क सडक मार्ग की मेटलिंग कार्य लिए 4 करोड़ 38 लाख व्यय किये जायेंगे।
इसके अलावा क्षेत्र के अन्य गाँवों को सड़क सुविधा से जोडने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत पंजौह में खोले जाने वाले डाकघर की ओपचरिकता पूर्ण की जा चुकी है जिसे जल्द खोल दिया जायेगा जिससे स्थानीय लोगों की लंबे समय से चली रही मांग को पुरा किया जायेगा।
नीरज नैयर ने कहा कि चंबा विधान सभा क्षेत्र में सर्वांगीण विकास सुनिश्चित करने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क नेटवर्क का विस्तार ,विद्युत आपूर्ति, पेयजल तथा सिंचाई योजनाओं के बेहतर कार्यान्वन के साथ शिक्षा तथा स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार एवं सुदृढ़ीकरण पर बल दिया जा रहा है। विधायक ने क्षेत्र की तीन महिला मंडलों और स्पोर्ट्स क्लब पंजौह को 11-11 हजार रुपये देने की घोषणा की।
नीरज नैयर ने ग्राम पंचायत पंजौह में नाग मन्दिर परिसर में बने सरायें भवन के रिपीयर के लिए भी एक लाख रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने राजकीय उच्च पाठशाला पिंजौह के मैदान के सुधारीकारण का भी अश्वसन दिया। इसके उपरान्त विधायक नीरज नैयर ने लोगों की समस्याएं सुनीं तथा अधिकांश का मौके पर ही निपटारा कर दिया तथा शेष समस्याओं के समाधान हेतू सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिये।
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सिरमौर सुमित खिमटा ने बताया कि मुख्य निर्वाचन अधिकारी हिमाचल प्रदेश के निर्देशानुसार‘‘ शिलाई क्षेत्र में नए मतदाताओं को मतदान सूची में शामिल करने के लिए ‘‘स्वीप गतिविधियों’‘ के तहत विशेष जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि इस अभियान के तहत रोनहाट में 17 नवम्बर, कमरऊ में 25 नवम्बर और शिलाई में 30 नवम्बर को विशेष जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा। उपायुक्त ने कहा कि इन विशेष कार्यक्रमों के तहत 18 वर्ष से 19 वर्ष के बीच के नए मतदाताओं विशेषकर युवतियों को मतदाता सूची में शामिल करने के लिए पंजीकरण हेतु प्रेरित किया जायेगा।
सुमित खिमटा ने शिलाई क्षेत्र की सभी महिला मंडलों, युवा मंडलों तथा आम जन से इन विशेष जागरूकता कार्यक्रमों में शामिल होने का आग्रह किया है।
हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के ननखड़ी के बनोला गांव में एक लकड़ी से बना मकान आग की भेंट चढ़ गया। इस अग्निकांड में पीड़ित को करीब 5 लाख रुपए का नुकसान हुआ है। वहीं अग्निशमन विभाग की टीम ने भी मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया था, परंतु तब तक सारा सामान जलकर राख हो चुका था।
जानकारी के मुताबिक, बनोला गांव में घासनी में आग लगी हुई थी। इस दौरान वहां से लकड़ी से बने मकान में भी अचानक ही चिंगारी सुलग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पुरे मकान को अपनी चपेट में ले लिया। परिजनों और स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पाने की काफी कोशिश की परन्तु सफलता हाथ नहीं लगी।
जिसके बाद अग्निशमन विभाग को इस बाबत सूचित किया गया। सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। परन्तु तब तक 2 कमरे और एक रसोई जलकर राख हो चुकी थी। हालाँकि गनीमत यह रही कि हादसे में किसी तरह का कोई जान-माल का नुकसान नहीं हुआ है।
आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 के लीग मुकाबले खत्म हो चुके हैं। अब 15 नवंबर से सेमीफाइनल मुकाबले खेले जाएंगे। पहले सेमीफाइनल में भारत का सामना न्यूजीलैंड से मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में होगा।
तो वहीं दूसरे सेमीफाइनल में 16 नवंबर को साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया की टीमें कोलकाता के ईडन गार्डन्स में टकराएंगी। जानकारी के मुताबिक, 45 मैचों के बाद फाइनल अंक तालिका भी सामने आ गई है। टीम इंडिया सभी नौ मैच जीतकर पहले स्थान पर है।
भारत, दक्षिण अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान, अफगानिस्तान, इंग्लैंड और बांग्लादेश ने चैंपियंस ट्रॉफी के लिए क्वालिफाई कर लिया है। बता दें दो सेमीफाइनल और एक फाइनल मैच खेला जाएगा। इन तीन मुकाबलों के पॉइंट अंक तालिका में नहीं जोड़े जाते हैं।
हिमाचल प्रदेश के कृषि एवं पशुपालन मंत्री प्रो. चंद्र कुमार 14 नवम्बर 2023 को एक दिवसीय सिरमौर जिला के प्रवास पर रहेंगे। एक सरकारी प्रवक्ता ने यह जानकारी प्रदान की है।
उन्होंने बताया कि कृषि मंत्री प्रो. चंद्र कुमार 14 नवम्बर को प्रातः 11 बजे गागल शिकोर में पटवारखाना भवन का उदघाटन करेंगे।
इसके उपरांत कृषि मंत्री बागथन में दोपहर 12.15 बजे बाल दिवस मेले के अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे।
बाहरी राज्यों से भी लाई गई रेडीमेड मिठाई ,भरे गए सैंपल भी
HNN/ नाहन
वर्ष 2023 की दीपावली इस बार मिठाई विक्रेताओं के लिए खूब मिठास भरी रही। जिला सिरमौर के लगभग 300 मिठाई बनाने वाले दुकानदारों के द्वारा 1200 क्विंटल से भी अधिक अलग-अलग तरह की मिठाइयां बनाकर बेची गई। यह तो 2011 के सेंसेक्स के अनुसार जिला सिरमौर की पॉपुलेशन 5,29,000 बताई गई है।
मगर इस समय यह जनसंख्या आठ लाख से भी ऊपर जा चुकी है। इस प्रकार कहा जा सकता है कि करीब 3 लाख से अधिक लोगों के द्वारा दिवाली के पावन पर्व पर डेढ़ लाख किलो से भी अधिक मिठाइयां खरीदी गई। यह तो बात हुई उस मिठाई की जो जिला के ही हलवाइयों के द्वारा बनाई गई थी। तो वहीं बात की जाए नाहन और पांवटा साहिब के बड़े शॉपिंग कंपलेक्स की तो वहां पर रेडीमेड ब्रांडेड मिठाइयां भी भारी मात्रा में मंगाई गई थी।
अनुमानित तौर पर करीब इन बड़े शॉपिंग मॉल से 5000 के लगभग लोगों ने डिब्बा बंद बाहरी राज्यों से मंगाई गई ब्रांडेड तथा चंडीगढ़-हरियाणा की फैक्ट्री में बनी लोकल मिठाइयां भी जमकर बिकी। हैरान कर देने वाली बात तो यह है कि अधिकतर लोग पेठा, बेसन की बर्फी और पंजरी आदि की मिठाइयां ही अपने खुद के खाने के लिए खरीदते हैं।
जबकि मावा और छेना आदि से बनी मिठाइयां लोग शुभकामनाएं देने के लिए काफी मात्रा में खरीदते हैं। वहीं सरकारी उपक्रम मिल्क फेड के द्वारा इस बार करीब 23 क्विंटल हिमाचल में ही निर्मित मिठाइयां मंगाई गई थी। चूंकि यह मिठाइयां पहाड़ी गांव के दूध से दत्तनगर में बनाई जाती है। इसीलिए गुणवत्ता के तौर पर इन मिठाइयों की भी लोगों ने खुद के खाने के लिए जमकर खरीदारी करी।
इस बार मिल्क फेड को भी काफी अच्छा मुनाफा होने की उम्मीद बताई जा रही है। मिल्क फेड जिला सिरमौर भैया दूज तक अपनी मिठाइयों को बेचने का लक्ष्य लेकर चला हुआ है। कुल मिलाकर कहा जा सकता है पूरे जिला में डेढ़ लाख क्विंटल से अधिक मीठे का सेवन जिला सिरमौर के लोगों के द्वारा किया गया है।
जिला में सबसे अधिक मिठाइयों की खपत पांवटा साहिब और काला अंब के औद्योगिक क्षेत्र में होती है। जहां पर अधिकतर उद्योगपति अपने कर्मचारियों को उपहार के साथ मिठाई का डिब्बा भी देते हैं। तो बता दे कि इन कर्मचारियों की संख्या लाखों में है। इससे भी अच्छी बात तो यह है कि इस बार जिला सिरमौर का खाद्य सुरक्षा विभाग रेंडम तौर पर डाउटफुल एरिया में लगातार मुस्तैद रहा।
स्टाफ की भारी कमी के बावजूद विभाग ने अपनी छवि और कार्यशाली को बेहतर बनाने के लिए अपने निजी नंबरों को भी बतौर हेल्पलाइन जारी किया था। यही वजह रही की इस बार अधिकतर मिठाई निर्माता और विक्रेता अच्छी और शुद्ध मिठाइयां बनाने में ज्यादा तवज्जो देते रहे। बावजूद इसके फूड सेफ्टी अधिकारी प्रियंका और उनकी टीम के द्वारा 30 के लगभग मिठाइयों के सैंपल भी भर गए।
फूड सेफ्टी अधिकारी के द्वारा मिस ब्रांड रंगों से तैयार की गई मिठाइयां भी फिकवाई गई। विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार करीब 25 किलो के लगभग रंगों की टेंपरिंग से बनाई गई मिठाइयां फेंकवाई भी गई है।
उधर, जिला सिरमौर फूड सेफ्टी ऑफिसर प्रियंका ने बताया कि जिला में 300 के लगभग मिठाइयों की दुकान दीपावली पर लगी थी। उन्होंने बताया कि इस बार दीपावली त्योहार सीजन पर लोगों के स्वास्थ्य की सुरक्षा के मध्य नजर अलग-अलग जगह मिठाइयों के 30 सैंपल लिए गए। फूड अधिकारियों ने बताया कि न केवल लोग बल्कि अब दुकानदार भी काफी जागरूक हो चुके हैं। यही वजह है कि अब अधिकतर मिठाई विक्रेता गुणवत्ता पर ज्यादा ध्यान दे रहे हैं।