Himachalnow News

  • हार्ट अटैक से 28 वर्षीय युवक की हुई मौत

    हार्ट अटैक से 28 वर्षीय युवक की हुई मौत

    HNN/ हमीरपुर

    जिला हमीरपुर में एक युवक की हार्ट अटैक आने से जान चली गई है। मृतक की पहचान 28 वर्षीय अमित कुमार पुत्र सोमदत्त निवासी ग्राम पंचायत धरोग के गांव गाहलियां जिला हमीरपुर के रूप में हुई है। मृतक नालागढ़ की एक निजी कंपनी में काम करता था। वहीं बेटे की मौत से परिजनों पर दुःखो का पहाड़ टूट पड़ा है।

    जानकारी के मुताबिक, अमित कुमार को सीने में अचानक ही तेज दर्द उठा। जिसके बाद तबियत ज्यादा बिगड़ने के कारण परिजन उसे आनन-फानन में मेडिकल कॉलेज ले गए, परन्तु अस्पताल पहुँचने से पहले ही उसकी मौत हो गई।

    बता दें मृतक की 28 नवंबर को शादी होनी थी। अमित के परिजन भी घर में शादी की तैयारी में जुटे हुए थे। इस दौरान अचानक ही शादी की खुशियां मातम में बदल गई।

  • पच्छाद के कवागधार में इस दिन से शुरू होगा श्री भूरशिंग महादेव मेला……

    पच्छाद के कवागधार में इस दिन से शुरू होगा श्री भूरशिंग महादेव मेला……

    HNN/ पच्छाद

    जिला सिरमौर के पच्छाद उपमंडल के लोगों के आराध्य देव भुरेश्वर महादेव मंदिर कवागधार में दो दिवसीय मेले का आयोजन 22 व 23 नवंबर को किया जाएगा। श्री भूरेश्वर महादेव मंदिर कमेटी अध्यक्ष मदन मोहन मंत्री ने जानकारी देते हुए बताया कि मेले का शुभारंभ 22 नवंबर को उद्योगपति एवं समाजसेवी विनोज शर्मा करेंगे।

    जबकि 23 नवंबर को मेले का समापन डीसी सिरमौर सुमित खिमटा द्वारा किया जाएगा। मदन मोहन अत्री ने बताया कि मेले के दोनों दिन भंडारे का आयोजन किया जाएगा। जो की सुबह 10 से 5 बजे तक चलेगा। मेले के दोनों दिन कबड्डी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जाएगा। इसके अतिरिक्त अन्य खेलकूद प्रतियोगिताएं भी होगी।

    मेले की विशेष पहचान विशाल दंगल भी आयोजित होगा। साथ ही दोनों दिन स्थानीय कलाकारों द्वारा देव परंपरा के अनुसार श्रद्धापूर्वक देव कार्य भी किए जाएंगे। 23 नवंबर शाम को खेलकूद प्रतियोगिता तथा दंगल के विजेताओं को डीसी सिरमौर द्वारा पुरस्कार भी वितरित किए जाएंगे।

  • मंदिर में माथा टेकने गई माँ-बेटी हुई लापता, तलाश में जुटी पुलिस

    मंदिर में माथा टेकने गई माँ-बेटी हुई लापता, तलाश में जुटी पुलिस

    HNN/कांगड़ा

    जिला कांगड़ा में ज्वाली के तहत आने वाले पुलिस थाना नूरपुर में माँ-बेटी के लापता होने का मामला सामने आया है। महिला के पति ने पुलिस थाना में पत्नी और बेटी के लापता होने शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस द्वारा मामला दर्ज कर लापता हुई माँ-बेटी की तलाश की जा रही है। महिला की पहचान प्रवीण पति जसवीर सिंह पुत्र सरन दास निवासी बनाडा ज्वाली के रूप में हुई है।

    जानकारी के मुताबिक, प्रवीण और जसवीर सिंह अपनी बेटी के साथ 11 नवंबर को बस के जरिए नूरपुर आए थे। सुबह करीब 9:45 बजे तीनों न्याजपुर पहुंचे। वहां पहुंचने पर पत्नी प्रवीण ने कहा कि उसे वृजराज मंदिर में माथा टेकने जाना है। जिसके बाद जसवीर सिंह न्याजपुर में खड़ा हो गया और प्रवीण बेटी को लेकर वृजराज स्वामी मन्दिर नूरपुर को चली गई।

    जिसके बाद करीब 10:30 बजे प्रवीण ने जसवीर को मैसेज किया कि आप ऊपर मंदिर में आकर मुझे ले जाओ। लेकिन जब जसवीर मंदिर में पहुंचा तो वहां पर न तो प्रवीन मिली और न ही उनकी दो महीने की बेटी। जब जसवीर ने अपनी पत्नी प्रवीण को फोन किया तो उसका फोन स्विच ऑफ आया। जसवीर ने उन्हें ढूंढने की काफी कोशिश की लेकिन कोई पता नहीं चला।

    जसवीर ने ससुराल और रिश्तेदारों के घर भी फोन किया, लेकिन कोई अता पता नहीं चल पाया। जिसके बाद जसवीर ने पुलिस में अपनी पत्नी और बेटी के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई। एसपी अशोक रतन ने मामले की पुष्टि की है।

    उन्होंने बताया कि पुलिस ने शिकायत दर्ज कर प्रवीण और उसकी बेटी की फोटो हर थाने में भेजी है। उन्होंने कहा कि वृजराज स्वामी मंदिर में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जाएगा तथा उसके फोन की लोकेशन को भी ट्रेस किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले में हर पहलू की जांच कर रही है।

  • इन राशि वालों के लिए आज का दिन रहेगा शुभ, जानें अन्य राशियों का हाल

    इन राशि वालों के लिए आज का दिन रहेगा शुभ, जानें अन्य राशियों का हाल

    HNN/नाहन

    मेष दैनिक राशिफल
    आज के दिन आपके अंदर परस्पर सहयोग की भावना बनी रहेगी। महत्वपूर्ण कामों में आपको धैर्य दिखाना होगा। स्वास्थ्य में चल रही समस्याओं में आप लापरवाही बिल्कुल ना बरतें। किसी अजनबी पर यदि आपने भरोसा किया, तो वह आपका कोई भारी नुकसान करवा सकता है। यदि आप किसी संपत्ति की खरीद फरोख्त की योजना बना रहे थे, तो उसमें आपको सावधान रहकर आगे बढ़ना होगा। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।

    वृषभ दैनिक राशिफल
    व्यापार कर रहे लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा, लेकिन साझेदारी में आप कोई डील्स यदि फाइनल करें, तो उसमें अपनी बात अवश्य रखें। मामा पक्ष से आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है। यदि आपका कोई संपत्ति संबंधित मामला कानून में चल रहा था, तो उसमें आपको जीत मिल सकती है। आप आवश्यक कार्य पर आप पूरा जोर देंगे। मित्रों के साथ संबंधों में घनिष्ठता आएगी और किसी को बिना मांगे कोई सलाह ना दें।

    मिथुन दैनिक राशिफल
    आज का दिन आपके लिए डेली रूटीन को बनाए रखने के लिए रहेगा, उसमें बदलाव न करें, नहीं तो समस्या हो सकती है। आपको परिवार में किसी सदस्य की ओर से कोई आवश्यक सूचना सुनने को प्राप्त होगी और आप अपनी मेहनत व लगन से कार्य क्षेत्र में एक अच्छी जगह बनाने में कामयाब रहेंगे। आप सबको साथ लेकर चलने की पूरी कोशिश करेंगे, जिसमें आप कामयाब अवश्य रहेंगे। लेनदेन के मामलों में आप स्पष्टता बनाए रखें, नहीं तो बाद में आपका कोई नुकसान हो सकता है।

    कर्क दैनिक राशिफल
    आज का दिन आपके लिए बुद्धि और विवेक से लिए निर्णय लेने के लिए अच्छा रहने वाला है। कला व कौशल में सुधार आएगा। विभिन्न क्षेत्रों में आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे। आप अपने कामों को कल पर ना डालें, नहीं तो समस्या हो सकती है। आपकी कोई पुरानी गलती परिवार के सदस्यों के सामने आ सकती है। किसी निवेश में धन लगाने के लिए यदि आप सोच रहे थे, तो बहुत ही सोच विचारकर करें और आपके आवश्यक कामों में तेजी आएगी।

    सिंह दैनिक राशिफल
    आज का दिन आपके लिए भौतिक वस्तुओं की प्राप्ति के लिए रहेगा। आप किसी से तर्क वितर्क में ना पड़े। परिजनों की सीख और सलाह आपके काम आएगी। अत्यधिक तले भूने भोजन से परहेज रखें, नहीं तो आपको कोई पेट संबंधित समस्या परेशान कर सकती है। आपको किसी नए काम में बहुत ही सोच विचारकर अपना धन लगाना होगा, नहीं तो उससे आपको कोई नुकसान हो सकता है। आपने परिवार में किसी सदस्य से कोई वादा किया था, तो आपको उसे पूरा करना होगा।

    कन्या दैनिक राशिफल
    आज का दिन आपके लिए साहस और पराक्रम में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपको अपने मन में नकारात्मक विचारों को नहीं लाना है, नहीं तो इससे आपका बेवजह की लड़ाई झगड़ा उत्पन्न हो सकता है। आप अपने मन को कुछ ऐसे कामों में लगाएं, जिससे लोगों का भला हो। आप कार्यक्षेत्र में मन मुताबिक काम मिलने से प्रसन्न रहेंगे, लेकिन आपके कुछ विरोधी आपको परेशान करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।

    तुला दैनिक राशिफल
    आज का दिन आपके जीवन स्तर में सुधार लेकर आने वाला है। बैंकिंग कार्यों में आपकी पूरी रुचि रहेगी। घर परिवार में कोई ऐसी बात हो सकती है, जिससे कि आपका मन परेशान होगा, लेकिन फिर भी आप किसी से कुछ नहीं कहेंगे। आपको अपने माता जी से किए हुए वादे को पूरा करना होगा। यदि आप अपने किसी काम में आ रही समस्या को लेकर परेशान थे, तो वह पूरी हो सकती है। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।

    वृश्चिक दैनिक राशिफल
    आज का दिन आपके लिए शुभ और मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए रहेगा। आपके उल्लेखनीय प्रयासों में वृद्धि होगी और राजनीतिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को उनके अच्छे कार्यों से जाना जाएगा। उनकी छवि और निखरेगी। रचनात्मक गतिविधियों में तेजी आएगी। नौकरी के साथ-साथ आप किसी पार्ट टाइम कार्य को करने की भी कोशिश कर सकते हैं, जिसमें आप सफल भी अवश्य होंगे। संतान के विवाह में यदि कोई बाधा आ रही थी, तो वह दूर होगी।

    धनु दैनिक राशिफल
    आज का दिन आपके लिए लेनदेन के मामले में सावधान रहने के लिए रहेगा। किसी प्रॉपर्टी की खरीदारी करते समय जरूरी कागजातों पर पूरा ध्यान दें, नहीं तो आपके साथ कोई धोखा हो सकता है। समन्वय की भावना आपके मन में बनी रहेगी। आप अपना कोई काम कार्यक्षेत्र में किसी के भरोसे ना छोड़ें, नहीं तो उसके लिए आपको अधिकारियों से डांट खानी पड़ सकती है। आपको छोटी-छोटी बातों पर क्रोध करने से बचना होगा, नहीं तो परिवार के सदस्य आपकी आदतों से परेशान रहेंगे।

    मकर दैनिक राशिफल
    आज का दिन आपके लिए आय में वृद्धि लेकर आने वाला है। प्रतिस्पर्धा का भाव आपके मन में बना रहेगा। आपको उम्मीद से ज्यादा लाभ मिलने से आपकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा और आपको यदि किसी जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करने का मौका मिले, तो अवश्य करें। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोग अपनी मेहनत में कोई कसर ना छोड़ें, तभी उन्हें सफलता मिलेगी। आपका मन आज भगवान की भक्ति में लगेगा, जिसे देखकर परिवार के सदस्य प्रसन्न रहेंगे।

    कुंभ दैनिक राशिफल
    आज का दिन आपके लिए वाणी और व्यवहार में मधुरता बनाए रखने के लिए रहेगा। कानूनी मामले में आपको अपनी आंखें और कान खुले रखने होंगे और किसी सहयोगी से मदद लेनी पड़ सकती है। आपका आत्मविश्वास भरपूर रहेगा, जिससे आप किसी भी कार्य को आसानी से कर पाएंगे और उसमें सफल भी अवश्य होंगे। आप अपने से ज्यादा औरों के कामों पर ध्यान लगाएंगे, जो आपको नुकसान दे सकता है। विद्यार्थियों को अपनी शिक्षा में आ रही समस्याओं के लिए अपने गुरुजनों से बातचीत करनी होगी।

    मीन दैनिक राशिफल
    आज का दिन आपके लिए परोपकार के कार्य से जुड़कर नाम कमाने के लिए रहेगा। आपकी कुछ नई योजनाओं को गति मिलेगी। धार्मिक कार्यक्रमों से जुड़कर आप अच्छे कामों को करेंगे। आपके साहस पराक्रम में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में आपको छोटों की गलतियों को बड़प्पन दिखाते हुए माफ करना होगा। आप पिताजी की बिना मर्जी के कोई काम कर सकते हैं, जिससे वह आपसे नाराज हो सकते हैं। जीवनसाथी से आप संतान को लेकर कुछ जरूरी मुद्दों पर बातचीत करेंगे।

  • फोरलेन पर डिवाइडर से टकराई बाइक, दो घायल

    फोरलेन पर डिवाइडर से टकराई बाइक, दो घायल

    HNN/बिलासपुर

    जिला बिलासपुर के किरतपुर-नेरचौक फोरलेन पर एक हादसा पेश आया है। यहां एक बाइक डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में दो लोग घायल हो गए है। घायलों की पहचान पंकज ठाकुर और नवीन कुमार निवासी गांव थिल तहसील खुंडियां जिला कांगड़ा के रूप में हुई है।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार, पंकज ठाकुर और नवीन कुमार बाइक पर सवार होकर कहीं जा रहे थे कि किरतपुर-नेरचौक फोरलेन के पास चालक वाहन से संतुलन खो बैठा और बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई।

    हादसे के समय बाइक पर पीछे बैठा व्यक्ति नीचे गिर गया और उसका हेलमेट भी निकल गया। जिससे व्यक्ति के सिर और शरीर के दूसरे हिस्सों में चोट आई हैं। जबकि बाइक चला रहा व्यक्ति की टांग में चोट लगी है। जिसके बाद मौके पर मौजूद लोगों ने अपने वाहन से घायलों को एम्स पहुंचाया।

    वहीं सुचना मिलते ही पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची और बाइक चला रहे व्यक्ति पर लापरवाही से वाहन चलाने के आरोप में मामला दर्ज किया है। डीएसपी मुख्यालय मदन धीमान द्वारा मामले की पुष्टि की गई है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

  • नशे की हालत में बाथरूम में गिरा 38 वर्षीय व्यक्ति, मौत

    नशे की हालत में बाथरूम में गिरा 38 वर्षीय व्यक्ति, मौत

    HNN/ऊना

    जिला ऊना में पुलिस थाना गगरेट के तहत जीतपुर बेहड़ी में 38 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। मृतक की पहचान विनय कुमार पुत्र साधू राम निवासी जालंधर पंजाब के रूप में हुई है।

    मिली जानकारी के अनुसार, विनय कुमार पिछले लंबे समय गगरेट के जीतपुर बेहड़ी में एक उद्योग में कार्य करता था। दीवाली की रात शौच के लिए बाथरूम गया तो वहीं गिर गया। बाथरूम में गिरने से घायल विनय कुमार पूरी रात बाथरूम में ही पड़ा रहा।

    अगली सुबह जब स्थानीय लोगों ने विनय कुमार को बाथरूम में गिरा हुआ पाया, तो एंबुलेंस की मदद से अंब अस्पताल लाया गया, जहां पर डॉक्टर ने विनय कुमार को मृत घोषित कर दिया गया। उन्होंने बताया कि विनय कुमार शराब के नशे में था, जिसके चलते वह बाथरूम में गिर गया।

    वहीं सुचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव का क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में पोस्टमार्टम करवाया। डीएसपी अंब वसुधा सूद द्वारा मामले की पुष्टि की गई है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।

  • जिला में जेबीटी अध्यापकों के 70 पदों हेतु इस दिन से शुरू होगी काउंसलिंग…..

    जिला में जेबीटी अध्यापकों के 70 पदों हेतु इस दिन से शुरू होगी काउंसलिंग…..

    HNN/बिलासपुर

    जिला बिलासपुर में उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा विभाग द्वारा जेबीटी के 70 पदों को अनुबंध आधार पर बैचवाइज भरा जाएगा। यह काउंसलिंग के लिए 20 नवंबर से 24 नवंबर तक सुबह 10:00 से शाम 5:00 बजे तक होगी।

    उपनिदेशक द्वारा बताया गया है कि काउंसलिंग के लिए वे अभ्यर्थी पात्र होंगे जिनके नाम रोजगार कार्यालयों में दर्ज हैं। उन्होंने बताया कि अभ्यर्थियों को बुलावा पत्र काउंसलिंग तिथि समेत डाक से भेजे जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि अगर किसी पात्र अभ्यर्थियों को कॉल लेटर नहीं पहुंचते हैं तो तेह काउंसलिंग में भाग ले सकते हैं। वह अपने नाम की सूची विभागीय वेबसाइट पर देख सकते हैं।

    इस भर्ती में सामान्य अनारक्षित वर्ग के 24, ईडब्ल्यूएस के 10, सामान्य स्वतंत्रता सेनानियों का 1, ओबीसी अनारक्षित के 11, ओबीसी बीपीएल के 3, अनुसूचित जाति (अनारक्षित) के 13, अनुसूचित जाति बीपीएल के 3, अनुसूचित जाति स्वतंत्रता सेनानियों का 1, अनुसूचित जनजाति अनारक्षित के 3, अनुसूचित जनजाति बीपीएल का 1 पद हैं। पात्र अभ्यर्थी सभी अनिवार्य दस्तावेजों समेत काउंसलिंग में भाग ले सकते हैं।

  • घर की छत पर गिरा टिप्पर, चालक और क्लीनर घायल

    घर की छत पर गिरा टिप्पर, चालक और क्लीनर घायल

    HNN/सोलन

    जिला सोलन के बडोर घाटी में एक सड़क हादसा पेश आया है। जहां सुबाथू से कुनिहार की ओर आ रहा एक टिप्पर घर पर गिर गया। हादसे में चालक और क्लीनर घायल हुए, हालांकि घर के लोग बाल-बाल बच गए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक, जय देव शर्मा निवासी बडोरघाटी अपने परिवार के साथ सो रहे थे कि अचानक एक धमाका हुआ।

    जब वह बाहर आए, तब तक टिप्पर सड़क से लैंटर पर गिरकर वहां से गोशाला के शेड को तोड़ता हुआ खेतों में करीब 150 से 200 फीट नीचे पहुंचे चुका था। सड़क से गिरते ही लैंटर में बड़ा छेद हो गया और ठीक उसी जगह जयदेव का बेटा सो रहा था। लैंटर का मलबा बेड के साथ ही गिरा। तो वहीं टिप्पर में सवार चालक और क्लीनर भी लैंटर पर ही गिर गए।

    जिसके बाद जय देव शर्मा ने इसकी सुचना पुलिस को दी। साथ ही दोनों घायलों का कुनिहार अस्पताल में पहुंचाया गया। जहां पर प्राथमिक उपचार देने के बाद दोनों को आईजीएमसी शिमला रेफर कर दिया गया। एएसपी सोलन योगेश रोल्टा ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

  • करंट लगने से 26 वर्षीय युवक की हुई मौत, मां गंभीर रूप से घायल

    करंट लगने से 26 वर्षीय युवक की हुई मौत, मां गंभीर रूप से घायल

    HNN/सोलन

    जिला सोलन में औद्योगिक क्षेत्र परवाणू के तहत आने वाले पूरला गांव में एक युवक की करंट लगने से मौत हो गई, जबकि उसकी माँ गंभीर रूप से घायल हुई है। मृतक की पहचान 26 वर्षीय गोविंदा पुत्र सोमनाथ निवासी पूरला के रूप में हुई है।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार, गोविंदा घर की साथ लगती एक कंपनी में काम करता था। दिवाली के दिन सुबह करीब 10:30 बजे कंपनी में पूजा करके घर वापिस आया था। जिसके बाद वह अपने परिवार के सदस्यों के साथ घर की सफाई कर रहा था।

    इस दौरान छत पर बंदर आ गए, जिन्हें भगाने के लिए वह छत पर गया। इसी दौरान जब उसने छत पर रखा सरिया उठाया तो वह एचटी लाइन को छू गया और उसे करंट लग गया। तभी उसकी मां उसे बचाने आई तो वह भी करंट की चपेट में आ गई।

    जिसके बाद दोनों को घायल अवस्था में अस्पताल पहुंचाया गया, जहां पर डॉक्टरों ने गोविंदा को मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। जबकि उसकी माँ की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें पीजीआई रेफर किया गया है।

  • नौकरी का सुनहरा मौका, जिला में सिक्योरिटी गार्ड के 100 पदों हेतु इस दिन होंगे साक्षात्कार……

    नौकरी का सुनहरा मौका, जिला में सिक्योरिटी गार्ड के 100 पदों हेतु इस दिन होंगे साक्षात्कार……

    HNN/बिलासपुर

    जिला बिलासपुर के उप रोजगार कार्यालय घुमारवीं में एक निजी कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड के 100 पदों की भर्ती के लिए 16 नवंबर को कैंपस साक्षात्कार आयोजित किए गए हैं। साक्षात्कार सुबह 10:30 बजे शुरू होंगे। जिला रोजगार अधिकारी राजेश मेहता द्वारा यह जानकारी दी गई है।

    उन्होंने बताया कि इसके लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं और 12 वीं पास है। उम्मीदवार की न्यूनतम ऊंचाई 168 सेंटीमीटर और वजन 54 किलोग्राम होना चाहिए। उन्होंने बताया कि साक्षात्कार में पुरुष उम्मीदवार ही भाग ले सकते हैं। उम्मीदवार की आयु 21-37 आयु वर्ग के बीच होनी चाहिए।

    चयनित उम्मीदवार को 14,500 से लेकर 18,500 रुपये मासिक मानदेय दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि इच्छुक उम्मीदवार सभी महत्वपूर्ण दस्तावेजों सहित 16 नवंबर को उप रोजगार कार्यालय घुमारवीं में पहुंच कर साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं।

    उन्होंने बताया कि उम्मीदवार रोजगार कार्यालय के पोर्टल eemis.hp.nic.in पर पंजीकरण कर के ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार कंपनी के बिलासपुर के अधिकारी से फोन नंबर 9816813693 पर संपर्क कर सकते हैं।