Loading...

विश्व कप में लीग राउंड के सभी मुकाबले समाप्त, इन टीमों ने किया चैंपियंस ट्रॉफी के लिए क्वालिफाई….

Ankita • 13 Nov 2023 • 1 Min Read

आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 के लीग मुकाबले खत्म हो चुके हैं। अब 15 नवंबर से सेमीफाइनल मुकाबले खेले जाएंगे। पहले सेमीफाइनल में भारत का सामना न्यूजीलैंड से मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में होगा।

तो वहीं दूसरे सेमीफाइनल में 16 नवंबर को साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया की टीमें कोलकाता के ईडन गार्डन्स में टकराएंगी। जानकारी के मुताबिक, 45 मैचों के बाद फाइनल अंक तालिका भी सामने आ गई है। टीम इंडिया सभी नौ मैच जीतकर पहले स्थान पर है।

भारत, दक्षिण अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान, अफगानिस्तान, इंग्लैंड और बांग्लादेश ने चैंपियंस ट्रॉफी के लिए क्वालिफाई कर लिया है। बता दें दो सेमीफाइनल और एक फाइनल मैच खेला जाएगा। इन तीन मुकाबलों के पॉइंट अंक तालिका में नहीं जोड़े जाते हैं।

विश्व कप 2023: फाइनल अंक तालिका

टीममैचजीतेहारेअंकनेट रन रेट
भारत99018+2.570
दक्षिण अफ्रीका97214+1.261
ऑस्ट्रेलिया97214+0.841
न्यूजीलैंड95410+0.743
पाकिस्तान9458-0.199
अफगानिस्तान9458-0.336
इंग्लैंड9366-0.572
बांग्लादेश9274-1.087
श्रीलंका9274-1.419
नीदरलैंड9274-1.825