ड्राइविंग टेस्ट के निर्धारित शेड्यूल में बदलाव, अब इस दिन होगा……
HNN/ चंबा
आरएलए चंबा द्वारा 15 नवंबर को होने वाले ड्राइविंग टेस्ट के निर्धारित शेड्यूल में बदलाव किया गया है। यह जानकारी एक विभागीय प्रवक्ता द्वारा दी गई है।
इस संदर्भ में जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि आरएलए चंबा द्वारा 15 नवंबर को निर्धारित ड्राइविंग टेस्ट अब 21 नवंबर आयोजित किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि पूर्व निर्धारित ड्राइविंग टेस्ट शेड्यूल प्रशासनिक कारणों के चलते स्थगित किया गया है।