Himachalnow News

  • गिरीपार की बेटी कशिश ने बैडमिंटन में राज्य स्तर पर बजाया डंका, किया नाम रोशन

    गिरीपार की बेटी कशिश ने बैडमिंटन में राज्य स्तर पर बजाया डंका, किया नाम रोशन

    HNN / शिलाई

    जिला सिरमौर की बेटी कशिश पुंडीर ने हाल ही में सम्पन्न हुए हिमाचल प्रदेश राज्य स्तर बैडमिंटन खेल प्रतियोगिता में अपना डंका बजाया है। गिरीपार की बेटी कशिश का बैडमिंटन में राष्ट्रीय स्तर के लिए चयन हो गया है। कशिश ने अपने खेल का दमदार प्रदर्शन कर यह उपलब्धि हासिल की है। अब कशिश राष्ट्रीय स्तर पर अपने खेल का दमदार प्रदर्शन करेगी, इसके लिए वह अभी से ही तैयारियों में जुट गई है।

    ग्राम पंचायत भजौन के प्रधान गुलाब सिंह चौधरी द्वारा कशिश की इस उपलब्धि पर उसे जहां 11000 रूपये दिए। वही, जिला महामंत्री पूरण ठाकुर द्वारा 5100 रुपए की घोषणा की गई। जबकि बीडीसी सदस्य के भाई कमलेश शर्मा द्वारा कशिश को 5100 रुपए नकद राशि भेंट की गई।

    बेटी की इस उपलब्धि पर पिता गीताराम और माता प्रियंका ने गांव में जहां लोगों को लड्डू बांटे तो वही बेटी के उज्जवल भविष्य के लिए कामना भी की। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी को बचपन से ही बैडमिंटन खेलने का शौक था।

  • आग की भेंट चढ़ी दो गौशालाएं, लोगों ने कड़ी मशक्कत कर सुरक्षित निकाले पशु

    आग की भेंट चढ़ी दो गौशालाएं, लोगों ने कड़ी मशक्कत कर सुरक्षित निकाले पशु

    HNN/ हमीरपुर

    जिला हमीरपुर के उपमंडल भोरंज में दो गौशालाएं आग की भेंट चढ़ गई। हालांकि, गनीमत यह रही कि इस दौरान ग्रामीणों ने समय रहते कड़ी मशक्कत कर पशुशाला में बंधे मवेशियों को बाहर निकाल लिया। हालांकि अभी तक आग लगने के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है परंतु इससे दोनों परिवारों को भारी नुक्सान हुआ है।

    जानकारी अनुसार, उपमंडल भोरंज के कांगूघटी जाहू में मनोहर लाल शर्मा और लग मन्वी के पंचायत प्रधान शशी शर्मा की गौशाला आग लगने से अचानक ही धू-धू कर जलने लगी। जिसके बाद इसकी सूचना अग्निशमन विभाग को दी गई और साथ ही पशुओं को भी अपनी जान जोखिम में डालकर बाहर निकाला गया। जिसके बाद विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया जा सका।

  • नशे की खेप सहित बस में सवार तस्कर काबू

    नशे की खेप सहित बस में सवार तस्कर काबू

    HNN/ कुल्लू

    हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू में पुलिस ने बस में सवार एक तस्कर से नशे की खेप पकड़ी है। पुलिस ने आरोपी चमन लाल पुत्र सेस राम निवासी गांव मझाच डाकघर बाहंग तहसील मनाली जिला कुल्लू के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज करते हुए उसे गिरफ्तार कर आगामी कार्यवाही अमल में लाई है।

    जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक कुल्लू गुरदेव शर्मा ने बताया कि पुलिस की टीम बजौरा, हाट फोरलेन सड़क पेट्रोल पम्प के पास मौजूद थी। इस दौरान एक बस को जांच के लिए रुकवाया गया तो उसमें सवार उक्त व्यक्ति टीम को देखकर घबरा गया। इस दौरान जब उसकी तलाशी ली गई तो आरोपी के कब्जे से 27 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ।

  • अनियंत्रित होकर नाले में गिरा वाहन, दो घरों के बुझे चिराग

    अनियंत्रित होकर नाले में गिरा वाहन, दो घरों के बुझे चिराग

    HNN / चंबा

    हिमाचल प्रदेश के जिला चंबा में दिवाली की देर रात दो घरों में सन्नाटा पसर गया। घर के लोग दिवाली मना रहे थे, अचानक इसी दौरान उन्हें फोन आया कि उनके घर के चिराग बुझ चुके हैं। बता दे कि पुलिस थाना भरमौर के तहत गरीमा-रैटण मार्ग पर सोमवार देर शाम एक जीप अनियंत्रित होकर नाले में जा गिरी। हादसे में वाहन में सवार दो युवकों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान 21 वर्षीय सन्नी पुत्र अर्जुन सिंह निवासी गांव गरीमा व 28 वर्षीय अशोक कुमार पुत्र देशराज निवासी गांव रैटण के रूप में हुई है।

    जानकारी के अनुसार उक्त दोनों युवक एचपी-01 सी 2148 वाहन में सवार होकर देर शाम भरमौर से रैटण गांव की ओर निकले थे। इस दौरान जब जीप गरीमा गांव से करीब 200 मीटर आगे पहुंची, तो अचानक अनियंत्रित होकर गहरे नाले में जा गिरी। जीप के नाले में गिरने की आवाज सुनकर स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुंचे और पुलिस को सूचित किया। पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची और वाहन में सवार दोनों युवको को सड़क तक पहुंचाया।

    हालत गंभीर होने के चलते इन्हे उपचार के लिए भरमौर अस्पताल ले जाया गया। लेकिन, तब तक काफी देर हो चुकी थी। उधर, एसडीएम भरमौर असीम सूद ने कहा कि गरीमा रैटण मार्ग पर सोमवार देर शाम एक जीप अनियंत्रित होकर गहरे नाले में गिरने से दो युवकों की मौत हो गई। हादसे में दोनों मृतकों के स्वजनों को 10-10 हजार रुपये फौरी राहत राशि प्रदान कर दी गई है।

  • Surya Grahan 2022 : आज सूर्य ग्रहण पर गर्भवती महिलाएं बरतें सावधानी, भारी पड़ सकती है…..

    Surya Grahan 2022 : आज सूर्य ग्रहण पर गर्भवती महिलाएं बरतें सावधानी, भारी पड़ सकती है…..

    HNN/ नाहन

    साल का आखिरी और दूसरा सूर्य ग्रहण आज लगने जा रहा है। सूर्य ग्रहण आज मंगलवार, 25 अक्तूबर को भारतीय समयानुसार, सबसे पहले आइसलैंड में दोपहर 2 बजकर 29 मिनट पर शुरू होगा। यह सूर्य ग्रहण भारत में 4 बजकर 29 मिनट पर दिखाई देगा और शाम 6 बजकर 20 मिनट पर खत्म होगा।

    दोपहर बाद लगने जा रहे इस सूर्यग्रहण पर गर्भवती महिलाओं को कई तरह की सावधानियां बरतनी पड़ती है। गर्भवती महिलाओं और उनके गर्भ में पल रहे बच्चे पर ग्रहण का बुरा प्रभाव पड़ता है। आइए जानते हैं गर्भवती महिलाएं इस सूर्य ग्रहण के दौरान किन बातों का ध्याल रखना चाहिए।

    गर्भवती महिलाएं ग्रहण पर बरतें ये खास सावधानियां
    ग्रहण के दौरान सूर्य की किरणें दूषित होती हैं। इसलिए गर्भवती महिलाएं को नकारात्मक प्रभाव से बचाने के लिए सूर्य ग्रहण नहीं देखना चाहिए।
    सूर्य ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाएं घर से बाहर न निकलें।
    गर्भवती महिलाओं को सूर्य ग्रहण के खत्म होने के बाद नहाना चाहिए।
    सूर्य ग्रहण के दौरान नुकीली चीजें का प्रयोग नहीं करना चाहिए।
    सूर्य ग्रहण के दौरान सोना अशुभ माना जाता है। इसलिए गर्भवती महिलाएं ग्रहण पर न सोएं। बल्कि सूर्य से जुड़े मंत्रों का लगातार जाप करते रहना चाहिए।
    ग्रहण के दौरान कुछ भी खाना-पीना नहीं चाहिए।
    सूर्य ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को अपने पास दूर्वा घास रखनी चाहिए।

  • सड़क किनारे पैदल जा रहे व्यक्ति को गाड़ी ने मारी टक्कर, दर्दनाक मौत

    सड़क किनारे पैदल जा रहे व्यक्ति को गाड़ी ने मारी टक्कर, दर्दनाक मौत

    HNN/ मंडी

    मंडी जिला के सुंदरनगर थाना के अंतर्गत एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया है जहां कार की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है। स्थानीय लोगों द्वारा व्यक्ति को उपचार के लिए अस्पताल भी पहुंचाया गया परंतु उसकी जान नहीं बचाई जा सकी। वही व्यक्ति को टक्कर मारने के बाद से वाहन चालक मौके से फरार बताया जा रहा है जिसका अभी तक कोई सुराग नहीं लग पाया है।

    हादसा उस वक्त पेश आया जब अमर चंद जड़ोल के समीप पैदल ही कहीं जा रहा था कि तभी (HP 12-K-3789) नंबर कार ने उसे जोरदार टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। जब तक लोगों द्वारा व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाया जाता तब तक वह दम तोड़ चुका था।

  • इतने नवंबर से होगा धर्मशाला इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल का 11वां संस्‍करण, ये फिल्‍में…

    इतने नवंबर से होगा धर्मशाला इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल का 11वां संस्‍करण, ये फिल्‍में…

    HNN / धर्मशाला

    कोरोना महामारी के चलते इस साल धर्मशाला इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल (डीआइएफएफ) का 11वां संस्करण तीन नवंबर से शुरू हो रहा है। जिसमें भारत और आसपास की नवीनतम और बेहतरीन फिल्मों को दिखाया गया है। फिल्म निर्माताओं का एक बड़ा दल फिल्मों को प्रस्तुत करने के लिए डीआइएफएफ में शामिल होगा। यह महोत्सव तीन नवंबर से छह नवंबर तक तिब्बती इंस्टीट्यूट ऑफ परफार्मिंग आर्ट्स (टीआइपीए), मैक्‍लोडगंज, धर्मशाला में होगा।

    एनीमेशन फिल्‍में भी शामिल
    डीआइएफएफ के 2022 लाइनअप में शॉर्ट्स , एनीमेशन और बच्चों की फिल्में भी शामिल हैं। शार्ट्स का चयन फिल्म निर्माता उमेश कुलकर्णी द्वारा किया गया है, जो पहले ही संस्करण से डीआईएफएफ प्रतिभागी और समर्थक रहे हैं। डीआईएफएफ के युवा वयस्क कार्यक्रम को बच्चों की मीडिया विशेषज्ञ मोनिका वाही द्वारा तैयार किया गया है, जो कई वर्षों से डीआईएफएफ के लिए फिल्मों का चयन कर रही हैं।

    अंतरराष्ट्रीय हाइलाइट्स में ये शामिल
    किउ जिओंगजिओंग द्वारा ‘ए न्यू ओल्ड प्ले’ (चीन, 2021); मनो खलील द्वारा ‘पड़ोसी’ (स्विट्जरलैंड, इराक, सीरिया, 2021); अब्दुल्ला मोहम्मद साद द्वारा ‘रेहाना’ (बांग्लादेश, सिंगापुर, कतर, 2021); फ्लोरेंस मियाले द्वारा ‘द क्रासिंग’ (फ्रांस, जर्मनी, चेक गणराज्य, 2021); फ्रांज बोहम द्वारा ‘डियर फ्यूचर चिल्ड्रन’ (जर्मनी, यूके, आस्ट्रिया, 2021); जोनास पोहर रासमुसेन द्वारा ‘फ्ली’ (डेनमार्क, फ्रांस, नॉर्वे, स्वीडन, 2021); अनाइस तारासेना द्वारा ‘द साइलेंस आफ द मोल’ (ग्वाटेमाला, 2021); और एलेक्स प्रिट्ज द्वारा ‘द टेरिटरी’ (ब्राजील, डेनमार्क, यूएसए, 2022)।

  • वोल्वो बस में सवार तस्कर से पकड़ा 26 ग्राम चिट्टा

    वोल्वो बस में सवार तस्कर से पकड़ा 26 ग्राम चिट्टा

    HNN/ कुल्लू

    हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू में पुलिस ने नशा तस्करों पर एक बार फिर से बड़ी कार्यवाही को अंजाम दिया है। इस दौरान पुलिस ने चिट्टे की बड़ी खेप सहित एक तस्कर को धर दबोचा है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना भुन्तर में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।

    जानकारी अनुसार, पुलिस की टीम ने बजौरा, हाट फोरलेन सड़क पेट्रोल पम्प के पास नाकाबंदी की हुई थी। इस दौरान एक निजी वोल्वो बस को जांच के लिए रुकवाया गया। इस दौरान पुलिस की नजर बस में बैठे (35) चरणजीत पुत्र सुरेन्द्र सिंह निवासी मकान नम्बर 153 आजादपुर न्यु दिल्ली पर पड़ी जिसकी तलाशी ली गई। इस दौरान उसके कब्जे से 26 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ।

  • Solar Eclipse 2022: सूर्यग्रहण आज, जानें किस राशि पर होगा कैसा प्रभाव

    Solar Eclipse 2022: सूर्यग्रहण आज, जानें किस राशि पर होगा कैसा प्रभाव

    HNN/ नाहन

    साल का आखिरी सूर्य ग्रहण आज लगने जा रहा है। ये सूर्य ग्रहण दिन में 2 बजकर 29 मिनट से आरंभ हो जाएगा और लगभग 4 घंटे 3 मिनट तक चलेगा। इस बार सूर्यास्त होने के बाद भी ग्रहण होगा। शाम 6 बजकर 32 मिनट पर ग्रहण की समाप्ति होगी। पंचांग के अनुसार, यह सूर्य ग्रहण तुला राशि में लगेगा।

    ग्रहण के समय तुला राशि में सूर्य के अलावा शुक्र, केतु और चंद्रमा भी मौजूद रहेंगे। इस कारण यह सूर्य ग्रहण चतुर्ग्रही योग बनाएंगे। यह चतुर्ग्रही योग कुछ राशि वालों के लिए बहुत ही लाभदायक साबित होने वाला है। वहीं कुछ राशि के जातकों के लिए यह अशुभ साबित होगा।

    सूर्य ग्रहण का आपकी राशि पर असर
    मेष राशि- वैवाहिक जीवन में समस्या हो सकती है। कारोबार और व्यापार में विशेष सावधानी रखें। श्री विष्णु की उपासना करें, पीली चीज़ों का दान करें।
    वृष राशि- करियर और धन के मामले में सफलता मिलेगी। रुके हुए काम पूरे होते जाएंगे। महादेव की उपासना करें। गुड़ का दान करें।
    मिथुन राशि- संतान को लेकर समस्याएं हो सकती हैं। स्वास्थ्य विशेषकर, पेट और मधुमेह का ध्यान रखें। श्री कृष्ण की उपासना करें। काली वस्तुओं का दान करें।
    कर्क राशि- इस समय करियर और निवास में परिवर्तन हो सकता है। माता और स्त्री पक्ष को कष्ट के संकेत हैं। महादेव की उपासना करें, सफेद वस्तुओं का दान करें।
    सिंह राशि- स्वास्थ्य और मानसिक स्थिति में सुधार होगा। रुकावट दूर होगी, सफलता मिलती जाएगी। सूर्य मंत्र का जप करें, काली वस्तुओं का दान करें।
    कन्या राशि- आर्थिक और पारिवारिक समस्याएं परेशान कर सकती हैं। वाहन सावधानी से चलाएं। चोट चपेट से बचाव करें। शिव जी की उपासना करें,अन्न का दान करें।
    तुला राशि- पारिवारिक समस्या और मुकदमेबाजी से परेशानी हो सकती है। दुर्घटनाओं और शल्य चिकित्सा जैसी स्थिति आ सकती है। श्री राम की उपासना करें, लाल फल का दान करें।
    वृश्चिक राशि- करियर में बाधा और प्रतिकूल परिवर्तन हो सकता है। इस समय रिश्तों और संबंधों का ध्यान रखें। शिव जी की उपासना करें,अन्न का दान करें।
    धनु राशि- करियर और जीवन में मनचाही सफलता मिलेगी। शत्रु और विरोधी परास्त होंगे, बुजुर्गों का ध्यान रखें। श्री विष्णु की उपासना करें,पीले फल का दान करें।
    मकर राशि- करियर में बड़ी सफलता और परिवर्तन का समय है। परिश्रम से रुके हुए काम बन जाएंगे। हनुमान जी की उपासना करें। तांबे के पात्रों का दान करें।
    कुंभ राशि- स्वास्थ्य का विशेषकर मधुमेह और या पेट से जुड़े विकार का ध्यान रखें। धन के खर्चों से परेशानी बढ़ सकती है। श्री कृष्ण की उपासना करें। वस्त्रों का दान करें।
    मीन राशि- वैवाहिक जीवन में समस्या हो सकती है। दुर्घटनाओं और वाद विवाद से सावधान रहें। श्री विष्णु की उपासना करें। अन्न-जल का दान करें।

  • गिरी नदी का फिर बढ़ा जलस्तर: जटौन डैम का गेट खोला, लोगों से नदी किनारे न जाने की अपील

    गिरी नदी का फिर बढ़ा जलस्तर: जटौन डैम का गेट खोला, लोगों से नदी किनारे न जाने की अपील

    HNN / श्री रेणुका जी

    हिमाचल के जिला सिरमौर में गिरी नदी का जलस्तर अचानक एक बार फिर बढ़ गया है। जिस कारण श्री रेणुका जी प्रबंधन द्वारा जटौन बांध के 6 नंबर गेट को सुबह खोल दिया गया हैं। ऐसे में गिरी नदी के आसपास रहने वाले लोगों को नदी के करीब न जाने की अपील की गई है।

    गिरी जटौन डैम प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार डैम से पानी छोड़े जाने की स्थिति में इसके अंतर्गत आने वाली पंचायत, मैदानी इलाकों में जल स्तर बढ़ सकता है। बाढ़ और भूस्खलन जैसी स्थिति पैदा होने की संभावना हो सकती है।

    उन्होंने जनता से अपील की है कि वह नदी किनारे व उसके आसपास जाने से परहेज करें। किसी भी आपातकालीन स्थिति में जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, सिरमौर के निशुल्क दूरभाष नंबर 1077 पर तुरंत संपर्क करें।