Himachalnow News

  • 28 वर्षीय युवक ने उठाया खौफनाक कदम, मातम में बदली दिवाली की खुशियां

    28 वर्षीय युवक ने उठाया खौफनाक कदम, मातम में बदली दिवाली की खुशियां

    HNN / कांगड़ा

    जिला कांगड़ा के तहत निकटवर्ती गांव घुरकड़ी में युवक द्वारा खौफनाक कदम उठाया गया है। युवक के इस खौफनाक कदम उठाए जाने के चलते परिवार की खुशियां दिवाली से 1 दिन पहले ही मातम में बदल गई।

    जानकारी के अनुसार युवक ने अपने घर में पंखे से फंदा लगा लिया। जब पुलिस को इस बारे में सूचना मिली तो उन्होंने तुरंत टीम को मौके पर भेजा। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर युवक के शव को कब्जे में लिया और कमरे की तलाशी ली।

    लेकिन मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ। हालांकि पुलिस द्वारा परिजनों से भी पूछताछ की गई, लेकिन परिजनों ने भी युवक द्वारा उठाए गए खौफनाक कदम को लेकर किसी पर कोई शक जाहिर नहीं किया है।

    उधर, डीएसपी मदन धीमान ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस अपने स्तर पर मामले की जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि शव का आज पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है।

  • भेड़-बकरियां चरा रहे व्यक्ति पर भालू ने किया हमला, हालत गंभीर

    भेड़-बकरियां चरा रहे व्यक्ति पर भालू ने किया हमला, हालत गंभीर

    HNN/ चंबा

    जिला चम्बा में भालू के हमले से एक व्यक्ति बुरी तरह से लहूलुहान हुआ है जिसे सिविल अस्पताल किलाड़ से चंडीगढ़ रैफर किया गया है। वही इस घटना के बाद से क्षेत्र में भी दहशत का माहौल है। बता दें जिला में आए दिन भालू का लोगों से आमना सामना होता रहता है। कभी-कभी यह भालू लोगों पर हमला कर उन्हें घायल कर देते हैं, जिससे अब तक कई लोग अपनी जान भी गंवा चुके हैं। ताजा मामला, जनजातीय क्षेत्र पांगी की ग्राम पंचायत आवास का है।

    जहां बंसी लाल पुत्र गुलाब सिंह निवासी धरवास पर भालू ने अचानक हमला कर दिया। इस दौरान व्यक्ति अपनी भेड़-बकरियों को चराने के लिए जंगल में गया था तभी भालू ने हमला कर उसे घायल कर दिया। जिसके बाद आसपास के लोग और परिजन मौके पर पहुंचे और व्यक्ति को उपचार के लिए सिविल अस्पताल किलाड़ लेकर पहुंचे। यहां पर व्यक्ति को प्राथमिक उपचार देने के बाद उसे गंभीर अवस्था में चंडीगढ़ रैफर किया गया।

  • कारगिल पहुंचे पीएम मोदी, इस साल भी सेना के जवानों के साथ मनाएंगे दिवाली

    कारगिल पहुंचे पीएम मोदी, इस साल भी सेना के जवानों के साथ मनाएंगे दिवाली

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस साल भी सेना के जवानों के साथ दीवाली मनाएंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साल 2014 में जब से प्रधानमंत्री की कुर्सी संभाली है तब से वह हमेशा ही जवानों संग दिवाली का पर्व मनाते आ रहे हैं।

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सोमवार सुबह जम्मू कश्मीर के कारगिल पहुंचे और वहां उपस्थित सभी जवानों को दीपावली की शुभकामनाएं दी।

    पीएम मोदी ने देशवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं दी। उन्होंने ट्वीट कर कहा-

    पीएम मोदी की सरहद वाली दिवाली 

    4 नवंबर 2021: पीएम मोदी ने राजोरी के नौशेरा सेक्टर में जवानों संग दिवाली मनाई।

    14 नवंबर 2020: पीएम मोदी ने सातवीं दिवाली जैसलमेर के लोंगेवाला पोस्ट पर जवानों के साथ प्रकाश पर्व मनाया था । 

    27 अक्तूबर 2019: पीएम मोदी ने 2019 में एलओसी पर जवानों के साथ दिवाली मनाई थी।

    7 नवंबर 2018: 2018 में पीएम मोदी ने भारत तिब्बत सीमा पुलिस के जवानों के साथ उत्तराखंड के हर्षिल में दिवाली मनाई थी।

     18 अक्तूबर 2017: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जवानों के संग दिवाली मनाई थी। तब उन्होंने जम्मू कश्मीर के गुरेज में सैनिकों के बीच दिवाली मनाकर उनका जोश बढ़ाया था। 

     30 अक्तूबर  2016 : पीएम मोदी 2016 में हिमाचल के किन्नौर में दिवाली मनाने पहुंचे थे। यहां उन्होंने भारत चीन बॉर्डर के पास जवानों के साथ दिवाली मनाई थी।

    11 नवंबर 2015: पीएम मोदी ने पंजाब में जवानों के साथ दिवाली मनाई थी। यहां वे 1965 युद्ध के वॉर मेमोरियल का दौरा भी करने पहुंचे थे। 

    23 अक्तूबर  2014: मई 2014 में प्रधानमंत्री बनने के बाद पीएम मोदी ने जवानों के साथ दिवाली मनाने का फैसला किया था। इसके बाद 23 अक्तूबर 2014 को उन्होंने बतौर पीएम सियाचिन में पहली दिवाली मनाई थी।

  • खेतों में काम कर रहे किसानों पर रंगडों ने बोला हमला, ससुर-बहू…

    खेतों में काम कर रहे किसानों पर रंगडों ने बोला हमला, ससुर-बहू…

    HNN / मंडी

    जिला मंडी के जोगिंद्रनगर उपमंडल में रंगड़ों ने खेतों में काम कर रहे किसानों पर हमला कर दिया। इस हमले से ससुर-बहू गंभीर घायल हुए हैं, जबकि अन्य लोगों को हल्की चोटें आई है। तो कुछ ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई। आपको बता दें कि यहां दो-तीन दिन पहले भी एक महिला पर रंगड़ों ने इसी तरह हमला किया था।

    इस हमले के बाद घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से जोगिंद्रनगर अस्पताल लाया गया। घायलों की पहचान मेघ सिंह (70) और नीरजा देवी (37) निवासी टिकरू के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार गांव के कुछ किसान खेतों में घास एकत्रित कर रहे थे। इस दौरान अचानक रंगड़ों ने उन सभी पर हमला कर दिया।

    उधर, अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्साधिकारी डॉ. रोशन लाल कौंडल ने बताया कि रंगड़ों के हमले से घायल लोगों को दाखिल किया गया है। कहा कि अस्पताल में रोजाना रंगड़ों के काटने के मामले दर्ज हो रहे हैं।

  • महिला ने एचआरटीसी चालक पर जड़ा दुराचार का आरोप, पीड़िता गर्भवती…

    महिला ने एचआरटीसी चालक पर जड़ा दुराचार का आरोप, पीड़िता गर्भवती…

    HNN/ बिलासपुर

    हिमाचल प्रदेश के जिला बिलासपुर में एक महिला ने एचआरटीसी ड्राइवर पर दुष्कर्म के आरोप जड़े हैं और इस बाबत पुलिस थाना में शिकायत भी दर्ज करवाई है। इतना ही नहीं महिला ने एचआरटीसी ड्राइवर पर उसे ब्लैकमेल करने के भी आरोप जड़े हैं। पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

    महिला पुलिस थाना बिलासपुर को दी शिकायत में पीड़िता ने बताया कि वह दिल्ली-नोएडा में किराए के मकान में रहती है। वह अक्सर बिलासपुर आती-जाती रहती है। इसी दौरान उक्त चालक से उसकी पहचान हुई। महिला ने अपनी शिकायत में बताया कि करीब 3 माह पूर्व जब वह बस में दिल्ली से बिलासपुर आई तो उक्त चालक उसे अपने कमरे में ले गया।

    महिला ने आरोप लगाया कि इस दौरान उसने उसके साथ दुराचार किया। पीड़िता ने बताया कि उक्त बस चालक ने उसकी एक वीडियो भी बनाई थी, जिसके चलते वह उसे ब्लैकमेल कर रहा था। पीड़िता ने बताया कि उक्त चालक ने दिल्ली स्थित उसके कमरे में आकर भी कई बार उसके साथ जबरदस्ती की, जिस कारण वह अब गर्भवती भी हो गई है। डीएसपी मुख्यालय राज कुमार ने पुष्टि की है।

  • आज शाम इतने बजे के बाद थम जाएंगे एचआरटीसी बसों के पहिए, यात्रियों की मांग पर…

    आज शाम इतने बजे के बाद थम जाएंगे एचआरटीसी बसों के पहिए, यात्रियों की मांग पर…

    HNN / ऊना

    आज देशभर में दीपावली का त्योहार बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है। ऐसे में हिमाचल पथ परिवहन निगम त्योहार सीजन के चलते विभिन्न रूटों पर अतिरिक्त बसें भेज रहा है ताकि लोगों को त्योहार में कोई परेशानी ना हो। यात्रियों की मांग पर एचआरटीसी विभिन्न रूटों पर अतिरिक्त बसें भेज रहा है।

    ज्यादातर बसें औद्योगिक क्षेत्र के लिए भेजी जा रही है, क्योंकि औद्योगिक क्षेत्रों में बाहरी राज्यों के कामगार बसे हुए हैं, ऐसे में उन्हें अपने परिवार के साथ हंसी-खुशी दिवाली मनाने के लिए परिवहन निगम स्पेशल बसें भेज रहा है। आज शाम पांच बजे के बाद जिला में स्थानीय रूटों पर बसों का संचालन नहीं होगा।

    इसके अलावा लंबे रूटों पर बसें चलती रहेंगी। रविवार की बात करे तो 35 अतिरिक्त बसों को विभिन्न रूटों पर भेजा गया। निगम की तरफ से बद्दी के लिए 20 अतिरिक्त बसों को भेजा गया। इसके अलावा चंडीगढ़ के लिए 15 अतिरिक्त बसें भेजी गईं।

  • इन राशि वालों के लिए आज का दिन रहेगा शुभ, जानें अन्य राशियों का हाल

    इन राशि वालों के लिए आज का दिन रहेगा शुभ, जानें अन्य राशियों का हाल

    HNN / नाहन

    मेष राशि
    आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आप अपनी आय व व्यय के लिए बजट बनाए, तो आपके लिए बेहतर रहेगा, लेकिन यदि आपने व्यापार में किसी को धन उधार दिया था, तो वह आपको वापस मिल सकता है। आप किसी दूसरे के मामले में ना बोले, तो आपके लिए बेहतर रहेगा, नहीं तो वह आपको कुछ भला बुरा बोल सकते हैं। कामकाज ढूंढ रहे लोगों के लिए दिन कोई खुशखबरी लेकर आ सकता है और उन्हें किसी नई नौकरी की प्राप्ति होगी।

    वृष राशि
    आज का दिन आपके लिए ऊर्जावान रहने वाला है। आपको अपने मित्रों के सहयोग से किसी समस्या का समाधान करने के लिए मिलेगा और आपकी योजनाओं में भी तेजी आएगी। आपको कार्यक्षेत्र में किसी अधिकारियों से बातचीत करनी होगी, तभी आपका मामला सुलझेगा। आपको किसी व्यर्थ के काम की चिंता सता सकती है, जिसे लेकर आप परेशान रहेंगे। कार्यक्षेत्र में आप लोगों से आसानी से काम निकलवा पाएंगे, लेकिन सामाजिक क्षेत्र में कार्यरत लोगों को आज सावधान रहना होगा, नहीं तो उनके शत्रु उनकी पद प्रतिष्ठा को खराब करने की कोशिश कर सकते हैं।

    मिथुन राशि
    आज का दिन आपके लिए उत्तम संपत्ति के संकेत दे रहा है। आपको बड़ों के सहयोग से कोई अच्छी प्रॉपर्टी हाथ लग सकती है। सट्टेबाजी में धन का निवेश करने वाले लोग सावधान रहें व सीमित मात्रा में ही धन लगाए, तो उनके लिए बेहतर रहेगा। आपको यदि किसी यात्रा पर जाने का मौका मिले, तो उसमें अपने कीमती सामानों की सुरक्षा अवश्य करें, नहीं तो उनके खोने व चोरी होने का भय सता रहा है। आपको अपने किसी परिवार के सदस्य के स्वास्थ्य की चिंता सता सकती हैं। ननिहाल पक्ष से आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है।

    कर्क राशि
    आज का दिन आपके लिए उन्नति दिलाने वाला रहेगा। आप भाईचारे को बल देंगे और पारिवारिक एकता और बढ़ेगी। यदि आप घर से बाहर किसी नए काम को करने जाए, तो अपने माता पिता से आशीर्वाद अवश्य लेकर जाए। आप दिनचर्या में बदलाव के कारण अपने स्वास्थ्य की ओर ध्यान नहीं दे पाएंगे और आपको कोई पेट संबंधित समस्या हो सकती है, लेकिन अविवाहित जातकों के लिए उत्तम विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं। यदि आप किसी से उधार लेंगे, तो वह आपको आसानी से मिल जाएगा। आपके करीबी किसी काम मे आपका पूरा साथ देगे।

    सिंह राशि
    आज का दिन आपके लिए आनंदमय रहने वाला है। आपको परिवार के सदस्यों की ओर से एक के बाद एक खुशखबरी सुनने को मिलती रहेगी, जिससे आपका दिन प्रसन्नता में बीतेगा। आप आज अपनी बुद्धि का प्रयोग करके कार्य क्षेत्र में अपने शत्रुओं को आसानी से मत दे पाएंगे, जो लोग राजनीति में कार्यरत हैं, उन्हें अपने कामों से जाना तो जाएगा, लेकिन उनके मित्रों की संख्या कम हो सकती है।विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे और जीवन साथी से चल रही अनबन को आपको बातचीत के जरिए समाप्त करना होगा।

    कन्या राशि
    आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से मजबूत रहेगा, क्योंकि आप किसी नये व्यवसाय मे हाथ आजमा सकते हैं। परिवार के लोग आपकी बातों से प्रसन्न रहेंगे, इसलिए आपको उनसे किये वादों को पूरा करना होगा। छोटे बच्चों के लिए आप कोई उपहार लेकर आएंगे और परिवार में आप किसी रसूखदार व्यक्ति का स्वागत करेगे। गुरुजनों से शिक्षा में आ रही समस्याओं के लिए आप बातचीत कर सकते हैं। आपकी किसी संपत्ति प्राप्ति की अभिलाषा आज पूरी होगी।

    तुला राशि
    आज का दिन आपके लिए कुछ खर्चा भरा रहने वाला है। आपको किसी विदेश में रह रहे परिजन से कोई शुभ सूचना सुनने को मिलेगी, लेकिन आपको किसी आस पड़ोस में होने वाले वाद विवाद में पड़ने से बचना होगा। आप संतान की पढ़ाई से संबंधित किसी शिक्षा को लेकर किसी यात्रा पर जा सकते हैं। यदि आज किसी से धन उधार लेना पड़े, तो बहुत ही सोच विचार कर ले, नहीं तो आपको उसे उतार पाना मुश्किल होगा। आप विभिन्न स्त्रोतों को पाकर अपने निवेश को और बढ़ा सकते हैं। आर्थिक मामलों में आप सहज रहेंगे।

    वृश्चिक राशि
    आज का दिन आपके लिए किसी कार्य को बहुत ही सोच विचार कर करने के लिए रहेगा। यदि आज कोई परिवार के किसी सदस्य के भविष्य से संबंधित कोई फैसला लेना पड़े तो उसे बहुत ही सोच विचार कर रही है आज आप अपने व्यवसाय में योजनाओं व्यवसाय में सक्रिय रहेंगे। आज महत्वपूर्ण कार्य को आप पूरा करने की कोशिश में लगे रहेंगे। विद्यार्थियों के लिए आज दिन अच्छा रहने वाला है। आप अपनी अच्छी सोच से आगे बढ़ेंगे।

    धनु राशि
    आज का दिन आपकी पद व प्रतिष्ठा में वृद्धि दिलाने वाला रहेगा। आपको कामकाज मे किसी पर भी विश्वास नहीं करना है, नहीं तो वह आपको धोखा दे सकता है। यदि आपको कोई समस्या परेशान कर रही हो, तो उसका समाधान आप परिवार सदस्यों की मदद से समय निकालने में कामयाब रहेंगे। आप अपनी जिम्मेदारियों को निभाने में सबसे आगे होंगे। आपको आज अपने कुछ निजी विषयों में चतुराई बरतनी होगी और यदि परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो, तो उसमें किसी सदस्य से लड़ाई झगड़ा ना करें।

    मकर राशि
    मकर राशि के जातकों के लिए आज दिन ऊंचाइयों को छूने वाला रहेगा। आप मनोरंजन के कार्यक्रमों में कुछ समय बिताएंगे और परिवार में वरिष्ठ सदस्यों के साथ बैठकर कुछ महत्वपूर्ण विषय पर चर्चा भी कर सकते हैं। भाईचारे को बढ़ावा मिलने से आपसी तनातनी खत्म होगी। यदि आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य लंबे समय से लटका हुआ है, तो आपको उसे पूरा करने की पूरी कोशिश करनी होगी। आपको कार्य क्षेत्र में किसी गलत आदमी का साथ नहीं देना है। आप व्यवसाय में अपनी योजनाओं पर फोकस करें, तभी वह पूरी हो पाएंगे।

    कुंभ राशि
    आज का दिन आपके लिए किसी मामले को धैर्य से सुलझाने के लिए रहेगा। आपके परिवार में आज परिजनों का आना जाना लगा रहेगा, लेकिन आपको अपने व्यवहार में सहनशीलता बनाए रखनी होगी। आप अपनी वाणी पर संतुलन बनाए रखें, तभी आप रिश्तो को बनाने में कामयाब रहेंगे। आपको मित्रों का सहयोग मिलने से आपकी कई मुश्किलें आसानी से हल होगी। विद्यार्थी किसी नयी प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं।

    मीन राशि
    आज का दिन आपके लिए कार्य क्षेत्र में सफलता लेकर आएगा। आपको साझेदारी में किसी व्यवसाय को करने से अच्छा लाभ मिलेगा। आप आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए कुछ नए प्रयासों को अपना सकते हैं । कार्यक्षेत्र में भी आप स्थायित्व को बनाए रखेंगे। आपको सामाजिक कार्यों को करने से मान सम्मान मिलेगा और आपका आत्मविश्वास और बढ़ेगा। लेन देन मे आपको कुछ समस्या में हो सकती है। आपको कुछ राजनीतिक चर्चाओं पर भी बातचीत करने का मौका मिलेगा।

  • हिमाचल विस चुनाव के लिए राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी ने जारी की चौथी सूची

    हिमाचल विस चुनाव के लिए राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी ने जारी की चौथी सूची

    HNN / शिमला

    प्रदेश में चुनावी बिगुल बज चुका है। सभी पार्टियां धीरे धीरे अपने प्रत्याशियों को मैदान में उतार रही है। हिमाचल विधानसभा चुनाव के लिए राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी ने आज छह और प्रत्याशियों की सूची जारी की है।

    जिसमें सुलह से परबिन्द परमार, सिराज से विजय सिंह, बल्ह से जीवन राम, हरोली से अश्वनी कुमार, झंडुत्ता से मनोज कुमार और कसुम्पटी से राम प्रकाश को प्रत्याशी बनाया है। इस दौरान रूमित सिंह ठाकुर ने बताया कि आज राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी ने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए अपनी चौथी सूची भी जारी कर दी है।

    इसके अलावा सुंदरनगर विधानसभा से उम्मीदवार के नाम में बदलाव किया गया है। मुनीष ठाकुर की जगह अब रणविजय सिंह को पार्टी ने टिकट दिया है।

  • टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने पाकिस्तान से लिया बदला, मेलबर्न में दिवाली की धूम

    टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने पाकिस्तान से लिया बदला, मेलबर्न में दिवाली की धूम

     टी-20 वर्ल्ड कप में आज भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला खेला गया। टीम इंडिया ने पाकिस्तान को रोमांचक मुकाबले में 4 विकेट से हरा दिया है। रविचंद्रन अश्विन ने आखिरी बॉल पर चौका लगाकर भारत को जीत दिलाई। मैच में टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए पाकिस्तान ने आठ विकेट पर 159 रन बनाए थे।

    भारत की ओर से अर्शदीप सिंह और हार्दिक पंड्या ने शानदार बॉलिंग करते हुए तीन-तीन विकेट लिए। जवाब में भारत ने आखिरी गेंद पर छह विकेट गंवाकर मैच जीत लिया। ऐतिहासिक मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर दोनों टीमें करीब एक लाख दर्शकों के सामने खेल रही थीं।

    आखिरी ओवर में भारत को 16 रन की जरूरत थी। मोहम्मद नवाज गेंदबाजी के लिए आए और पहली गेंद पर हार्दिक पांड्या को पवेलियन भेजा। हार्दिक 37 गेंदों में 40 रन बनाकर आउट हुए। दूसरी गेंद पर कार्तिक ने एक रन लिया। तीसरी गेंद पर कोहली ने दो रन लिए। चौथी गेंद पर कोहली ने छक्का लगाया। अंपायर ने हाइट की वजह से इसे नो बॉल दिया। इसके बाद नवाज ने फ्री हिट में वाइड बॉल डाली।

    चौथी गेंद पर कोहली ने बाई में तीन रन लिए। पांचवीं गेंद पर कार्तिक आउट हो गए। वह एक रन बना सके। आखिरी गेंद पर नवाज ने पहले वाइड बॉल फेंकी और इसके बाद रविचंद्रन अश्विन ने आखिरी बॉल पर चौका लगाकर भारत को जीत दिलाई। भारतीय टीम की जीत के हीरो विराट कोहली रहे जिन्होंने 53 बॉल पर 82 रनों की नाबाद पारी खेली।

  • विधानसभा चुनावों के संचालन के लिए आपदा प्रबंधन योजना तैयार- डीसी राणा

    विधानसभा चुनावों के संचालन के लिए आपदा प्रबंधन योजना तैयार- डीसी राणा

    HNN/ चंबा

    विधानसभा निर्वाचन -2022 के दृष्टिगत मतदान प्रक्रिया में तैनात पोलिंग पार्टियों, सुरक्षाकर्मियों, चुनाव कर्मियों और मतदाताओं को मतदान केंद्र तक आसान पहुंच सुनिश्चित बनाने के लिए ज़िला दंडाधिकारी डीसी राणा ने निर्वाचन के विभिन्न नियमों और आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 के तहत खोज एवं बचाव कार्यों के लिए आदेश जारी किए हैं। आदेश में कहा गया है कि चुनाव के दौरान कमांडेंट होमगार्ड को खोज और बचाव के लिए नोडल अधिकारी तैनात किया गया है।

    इसके साथ मतदान केंद्र स्तर पर तैयार की गई खोज एवं बचाव कार्य योजना के प्रभावी कार्यान्वयन को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। कार्य योजना को सभी सम्बंधित अधिकारियों के साथ साझा किया गया है और जिला चुनाव अधिकारी की वेबसाइट (https://hpchamba.nic.in/district-election-office/) पर भी उपलब्ध करवाया गया है। जारी आदेश में यह भी कहा गया है कि शीत ऋतु के कारण मतदान और सुरक्षा कर्मियों, चुनाव कर्मचारियों और मतदाताओं की सुचारू आवाजाही के लिए सूक्ष्म स्तर पर बारिश, हिमपात से उत्पन्न होने वाली प्रतिकूल परिस्थितियों के प्रबंधन की आवश्यकता है।

    पंचायती राज संस्थान और शहरी स्थानीय निकाय मुख्य रूप से मतदान केंद्रों पर मतदान कर्मियों, सुरक्षा कर्मचारियों और मतदाताओं की बाधा मुक्त आवाजाही को सुनिश्चित करने के लिए जिम्मेदार होंगे। वे अपने-अपने क्षेत्राधिकार के तहत पहुंच पथों, सड़कों पर बर्फ हटाना सुनिश्चित करेंगे। बर्फबारी जैसी स्थिति उत्पन्न होने पर ये संस्थाएं मतदान कर्मियों, सुरक्षा कर्मचारियों और मतदाताओं को उनके कार्य में भी आवश्यक सहायता उपलब्ध करवाना सुनिश्चित बनाएंगे। वार्ड स्तर पर संबंधित काउंसलर, वार्ड सदस्य उक्त उपायों को सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह जिम्मेदार होंगे।