Himachalnow News

  • विजिलेंस की टीम ने निजी भवन से पकड़े सरकारी सीमेंट के 32 बैग

    विजिलेंस की टीम ने निजी भवन से पकड़े सरकारी सीमेंट के 32 बैग

    HNN/ मंडी

    जिला मंडी के सुंदरनगर के वार्ड दस से सरकारी सीमेंट के 32 बैग बरामद हुए है। पुलिस ने सरकारी सीमेंट के बैग को लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के हवाले कर दिया है। जानकारी अनुसार, विजिलेंस निरीक्षक श्याम लाल की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर नगर परिषद क्षेत्र सुंदरनगर में एक निजी मकान में दबिश दी।

    इस दौरान यहाँ मौके से कुल 32 बैग सरकारी सीमेंट के बरामद हुए जोकि निजी भवन के निर्माण कार्य के लिए प्रयोग में लाये जा रहे थे। इनमें से 24 बैग बंद, जबकि 8 बैग खुले हुए थे। पुलिस द्वारा प्रारंभिक जांच में पाया गया कि यह सरकारी सीमेंट नगर परिषद सुंदरनगर में कार्य करने वाले एक ठेकेदार द्वारा निजी भवन मालिक को सप्लाई किया गया था।

  • तेज रफ्तार बाइक ने मजदूर को मारी टक्कर, बुरी तरह घायल

    तेज रफ्तार बाइक ने मजदूर को मारी टक्कर, बुरी तरह घायल

    HNN/ शिमला

    शिमला ओल्ड बस स्टैंड में तेज रफ्तारी का कहर देखने को मिला है जहां बाइक की टक्कर से एक मजदूर घायल हो गया है। हादसे में जख्मी मजदूर को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि गनीमत यह है कि मजदूर की हालत अब खतरे से बाहर है। वही पुलिस द्वारा बाइक सवार कौल सिंह निवासी बिलासपुर के खिलाफ 159/22 और आईपीसी की धारा 279,337,338 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

    जानकारी के मुताबिक, विक्ट्री टनल के पास कश्मीर निवासी मुबारक अहमद सामान लेकर सड़क के किनारे से जा रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार बाइक ने कश्मीरी मजूदर को टक्कर मार दी। बाइक की टक्कर से मजदूर नीचे सड़क पर ही गिर गया और जख्मी हो गया। जिसके बाद उसे उपचार के लिए रिपन अस्पताल पहुंचाया गया।

  • एसआईयू टीम ने बाइक सवारों से पकड़ी चरस, दो युवक काबू

    एसआईयू टीम ने बाइक सवारों से पकड़ी चरस, दो युवक काबू

    HNN/ बद्दी

    बद्दी पुलिस की एसआईयू टीम ने चरस की खेप सहित दो युवकों को गिरफ्तार किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बद्दी पुलिस की एसआईयू टीम ने क्षेत्र में नाकाबंदी की हुई थी। इस दौरान सामने से बाइक पर सवार होकर आ रहे दो युवकों को जांच के लिए रुकवाया गया। पुलिस ने जब उनसे पूछताछ की तो दोनों युवक घबरा गए।

    लिहाज़ा शक के आधार पर उनकी तलाशी ली गई तो आरोपियों के कब्जे से 126 ग्राम चरस बरामद हुई। लिहाज़ा टीम ने सरदार मोहम्मद उर्फ विक्की पुत्र जान मोहम्मद निवासी छियुणी डाकघर चरौड़ी तहसील चुराह, चंबा व रविंद्र सिंह उर्फ रवि पुत्र जगत राम निवासी पपलोही डाकघर मित्तियां नालागढ़ के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया। डीएसपी मानवेंद्र सिंह ने पुष्टि की है।

  • एक किलोमीटर पीछा कर दबोचा स्नैचर, होमगार्ड जवान की काटी जेब…

    एक किलोमीटर पीछा कर दबोचा स्नैचर, होमगार्ड जवान की काटी जेब…

    HNN/ शिमला

    हिमाचल प्रदेश के जिला शिमला में होमगार्ड जवान की जेब काटकर फरार हुए स्नैचर को पुलिस ने धर दबोचा है। हालांकि, आरोपी को दबोचने के लिए पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी और उसके पीछे तकरीबन 1 किलोमीटर तक भागना पड़ा। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आगामी कार्यवाही अमल में लाई है।

    जानकारी के मुताबिक, होमगार्ड जवान ​​​​​​गंगा राम जैसे ही लक्कड़ बाजार बस स्टैंड में बस पर चढ़ने लगा तो एक शातिर ने उसका पर्स बड़ी ही सफाई से चुरा लिया और मौके से फरार होने लगा। लिहाजा होमगार्ड जवान और ट्रैफिक ड्यूटी में तैनात कांस्टेबल मनोज कुमार ने एक किलोमीटर पीछा करने के बाद स्नैचर को दबोच लिया।

  • सड़क क्रॉस कर रहे व्यक्ति को स्कूटी ने मारी टक्कर, दर्दनाक मौत

    सड़क क्रॉस कर रहे व्यक्ति को स्कूटी ने मारी टक्कर, दर्दनाक मौत

    HNN/ ऊना

    जिला में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। अब एक बार फिर जिला में पेश आये एक दर्दनाक सड़क हादसे में व्यक्ति की मौत हो गई है। हालांकि, उसे घायल अवस्था में स्थानीय अस्पताल भी पहुंचाया गया परंतु तब तक वह दम तोड़ चुका था। हादसा पुलिस थाना गगरेट के तहत गांव टटेहड़ा में पेश आया।

    जगदीश पुत्र मिल्ख राज निवासी आयल जैसे ही सड़क पार करने लगा तो सामने से आ रही तेज रफ्तार स्कूटी ने व्यक्ति को टक्कर मार दी। स्कूटी की टक्कर से व्यक्ति जमीन पर ही गिर पड़ा और घायल हो गया। जिसके बाद उसे स्थानीय लोगों द्वारा उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया जहां पर चिकित्सकों ने व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया।

    उधर, एसपी ऊना अर्जित ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि स्कूटी की टक्कर से एक व्यक्ति की मौत हुई है। उन्होंने बताया कि मामले में स्कूटी सवार जसविंदर सिंह पुत्र हंस राज निवासी जाडला तहसील घनारी ज़िला ऊना के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने पर मामला दर्ज किया गया है।

  • दीपावली के चलते 2 दिन रहेगी बसों की कमी, 26 अक्तूबर को चलेगी स्पेशल बसें

    दीपावली के चलते 2 दिन रहेगी बसों की कमी, 26 अक्तूबर को चलेगी स्पेशल बसें

    HNN/ शिमला

    दीपावली पर आवागमन के लिए यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। दीपावली के चलते 2 दिन बसों की कमी रहेगी जबकि एक दिन स्पेशल बसें भी चलेगी। बता दें, कल 24 अक्तूबर को दीपावली है और अगले दिन विश्वकर्मा पूजा भी है। ऐसे में निगम दोनों दिन कम ही बसे रूटों पर भेजेगा। तो अगर आप दिवाली के दिन बाजार आए हैं, तो शाम 4 बजे से पहले ही अपने घरों को लौट जाएं। कल शाम 4 बजे के बाद रूटों पर बसें नहीं मिलेगी।

    इस दौरान शिमला, मंडी, कांगड़ा, बिलासपुर, हमीरपुर, चंबा, ऊना आदि जिलों से सुबह चलने वाली लांग रूट वाली बसें ही चलेगी। इसी तरह मंगलवार को विश्वकर्मा पूजा होने के चलते देरी से बसें चलेगी। सुबह एचआरटीसी की वर्कशॉप में बसों की पूजा होगी। उधर, निगम प्रबंधन ने जहां दीवाली के मौके पर लोगों को लाने के लिए स्पेशल बसें चलाई है, वहीं 26 अक्तूबर को विभिन्न जिलों से वापिस जाने वाले लोगों के लिए भी स्पेशल बसें चलाई जाएगी।

    उधर, जीएम पंकज सिंघल का कहना है कि दीवाली के दिन भी शिमला सहित अन्य जिलों से दिल्ली चंडीगढ़ के लिए स्पेशल बसें चलाई है। प्रदेश के लोकल रूटों पर दीवाली के दिन शाम 4 बजे के बाद बसें नहीं चलेगी।

  • निर्वाचन क्षेत्रों को आवंटित की गई वी.वी.पैट मशीनें

    निर्वाचन क्षेत्रों को आवंटित की गई वी.वी.पैट मशीनें

    HNN / सोलन

    विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 के संचालानार्थ, ज़िला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सोलन कृतिका कुल्हारी की अध्यक्षता में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में, प्रयुक्त की जाने वाली ई.वी.एम. व वी.वी.पैट मशीनों का यादृच्छिकीकरण किया गया। ज़िला के 05 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों को ई.वी.एम. व वी.वी.पैट आवंटित किए गए।

    इस दौरान कुल 861 यूनिट जिसमें से 50-अर्की को 197 बैलेट यूनिट, 51-नालागढ़ को 171 बैलेट यूनिट, 52-दून को 146 बैलेट यूनिट, 53-सोलन (अ.ज.) को 191 बैलेट यूनिट तथा 54-कसौली (अ.जा.) को 156 बैलेट यूनिट तथा कुल 861 कंट्रोल यूनिट जिसमें से 50-अर्की को 197 कंट्रोल यूनिट, 51-नालागढ़ को 171 कंट्रोल यूनिट वी.वी.पैट मशीनें आवंटित की गई।

    वही, 52-दून को 146 कंट्रोल यूनिट, 53-सोलन (अ.ज.) को 191 कंट्रोल यूनिट तथा 54-कसौली (अ.जा.) को 156 कंट्रोल यूनिट और कुल 986 वी.वी.पैट मशीनें जिसमें से 50-अर्की को 227 वी.वी.पैट मशीनें, 51-नालागढ़ को 196 वी.वी.पैट मशीनें, 52-दून को 166 वी.वी.पैट मशीनें यूनिट, 53-सोलन (अ.ज.) को 218 वी.वी.पैट मशीनें तथा 54-कसौली (अ.जा.) को 179 वी.वी.पैट मशीनें निर्वाचन क्षेत्रवार आवंटित की गई।

    इसके उपरांत, अतिरिक्त उपायुक्त सोलन ज़फ़र इकबाल ने कोटला नाला स्थित तहसील कार्यालय परिसर से विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के नोडल अधिकारी व उनके सहायक कर्मचारियों को राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में ई.वी.एम व वी.वी.पैट प्रदान की गई। ई.वी.एम व वी.वी.पैट का यादृच्छिकीकरण तथा विधानसभा क्षेत्रों की मशीनों को प्रदान कर भारत निर्वाचन आयोग के प्रोटोकॉल की पूर्ण अनुपालना की गई।

  • जिला में लगातार बढ़ रहे डेंगू के मामले, अब तक सामने आए…..

    जिला में लगातार बढ़ रहे डेंगू के मामले, अब तक सामने आए…..

    HNN/ ऊना

    ऊना जिले में लगातार बढ़ रहे डेंगू के मामले ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग डेंगू के मामलों पर रोक लगाने के लिए काफी प्रयास कर रहा हैं। स्वास्थ्य विभाग पूरी सक्रियता के साथ काम कर रहा है और डेंगू प्रभावित क्षेत्रों में फॉगिंग भी की जा रही है। बता दें, जिला में अब तक डेंगू के 150 मामले सामने आ चुके है और यह आंकड़ा लगातार बढ़ रहा हैं।

    उधर, सीएमओ डॉ. मंजू बहल ने कहा कि रीजनल अस्पताल में जांच के दौरान लगभग 150 मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। बताया कि डेंगू बुख़ार एक संक्रमण है जो डेंगू वायरस के कारण होता है। डेंगू का इलाज समय पर करना बहुत जरुरी होता हैं। ऐसे में लक्षण दिखने पर अपनी जाँच जरूर करवाए।

  • Himachal Weather: तापमान में लगातार गिरावट, दीपावली पर ऐसा रहेगा मौसम का हाल…..

    Himachal Weather: तापमान में लगातार गिरावट, दीपावली पर ऐसा रहेगा मौसम का हाल…..

    HNN/ शिमला

    हिमाचल प्रदेश की पहाड़ियों पर बर्फबारी होने से तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। एक तरफ प्रदेश के मैदानी क्षेत्रों में जहां सुबह-शाम लगातार ठंड बढ़ती जा रही है तो वहीं पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार लुढ़कता तापमान लोगों के लिए परेशानी का सबब बनता जा रहा है। हालाँकि, दिन में धूप खिलने पर यहां कुछ राहत मिल रही है।

    केलंग में तापमान जमाव बिंदु से नीचे पहुंच गया है। मनाली व लाहौल के पर्यटन स्‍थल रोहतांग, शिंकुला व बारालाचा दर्रा पर बर्फ के ढेर लगे हुए हैं। उधर, मौसम विभाग के अनुसार, पांच दिन तक मौसम साफ रहेगा। ऐसे में दीपावली पर भी मौसम साफ रहेगा और धूप खिली रहेगी।

  • Vivah Muhurat 2022: नंवबर-दिसंबर में खूब बजेंगी शहनाइयां, जानें कब से शुरू हो रहे है विवाह शुभ मुहूर्त

    Vivah Muhurat 2022: नंवबर-दिसंबर में खूब बजेंगी शहनाइयां, जानें कब से शुरू हो रहे है विवाह शुभ मुहूर्त

    HNN / नाहन

    हिंदू धर्म में किसी भी मांगलिक कार्य खासतौर पर विवाह के लिए शुभ मुहूर्त का विशेष महत्व माना गया है। ऐसे में शादियों की बात होती है तो सबसे पहले शुभ मुहूर्त पर ही विचार किया जाता है। पिछले साल 2021 की अपेक्षा नव वर्ष 2022 में शादियों के शुभ मुहूर्त की भरमार है। पुजारियों के अनुसार, अगले महीने 4 नवंबर दिन शुक्रवार को देवउठनी एकादशी है।

    हिंदू मान्यता के अनुसार, इस दिन भगवान विष्णु चार महीने की नींद से जागेंगे और इसके साथ ही देश भर में मांगलिक प्रारंभ हो जाएगा। लेकिन ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस दौरान सूर्य की स्थिति विवाह के लिए उचित नहीं है। ज्योतिषाचार्यों की मानें तो सूर्य इस दौरान वृश्चिक राशि में सूर्य न होने के कारण देव उठने के बाद भी विवाह के लिए कोई मुहूर्त नहीं है।

    इस साल 21 नवंबर से विवाह के मुहूर्त है। जिसके चलते अगले साल मार्च तक खूब शहनाइयां बजेंगी। ऐसे में आइए जानते हैं कि नवंबर 2022 से लेकर मार्च 2023 तक शादी-विवाह के लिए कब-कब शुभ मुहूर्त हैं…

    नंवबर 2022 में विवाह के मुहूर्त
    21 नवंबर 2022
    24 नवंबर 2022
    25 नवंबर 2022
    27 नवंबर 2022

    दिसंबर 2022 में विवाह के मुहूर्त
    2 दिसंबर 2022
    7 दिसंबर 2022
    8 दिसंबर 2022
    9 दिसंबर 2022
    14 दिसंबर 2022

    जनवरी 2023 शादी मुहूर्त
    15 जनवरी, 2023
    18 जनवरी, 2023
    25 जनवरी, 2023
    26 जनवरी, 2023
    27 जनवरी, 2023
    30 जनवरी, 2023
    31 जनवरी, 2023

    फरवरी 2023 शादी मुहूर्त
    6 फरवरी, 2023
    7 फरवरी, 2023
    9 फरवरी, 2023
    10 फरवरी, 2023
    12 फरवरी, 2023
    13 फरवरी, 2023
    14 फरवरी, 2023
    22 फरवरी, 2023
    23 फरवरी, 2023
    28 फरवरी, 2023

    मार्च 2023 शादी मुहूर्त
    6 मार्च, 2023
    9 मार्च, 2023
    11 मार्च, 2023
    13 मार्च, 2023