Loading...

गिरीपार की बेटी कशिश ने बैडमिंटन में राज्य स्तर पर बजाया डंका, किया नाम रोशन

PRIYANKA THAKUR • 25 Oct 2022 • 1 Min Read

HNN / शिलाई

जिला सिरमौर की बेटी कशिश पुंडीर ने हाल ही में सम्पन्न हुए हिमाचल प्रदेश राज्य स्तर बैडमिंटन खेल प्रतियोगिता में अपना डंका बजाया है। गिरीपार की बेटी कशिश का बैडमिंटन में राष्ट्रीय स्तर के लिए चयन हो गया है। कशिश ने अपने खेल का दमदार प्रदर्शन कर यह उपलब्धि हासिल की है। अब कशिश राष्ट्रीय स्तर पर अपने खेल का दमदार प्रदर्शन करेगी, इसके लिए वह अभी से ही तैयारियों में जुट गई है।

ग्राम पंचायत भजौन के प्रधान गुलाब सिंह चौधरी द्वारा कशिश की इस उपलब्धि पर उसे जहां 11000 रूपये दिए। वही, जिला महामंत्री पूरण ठाकुर द्वारा 5100 रुपए की घोषणा की गई। जबकि बीडीसी सदस्य के भाई कमलेश शर्मा द्वारा कशिश को 5100 रुपए नकद राशि भेंट की गई।

बेटी की इस उपलब्धि पर पिता गीताराम और माता प्रियंका ने गांव में जहां लोगों को लड्डू बांटे तो वही बेटी के उज्जवल भविष्य के लिए कामना भी की। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी को बचपन से ही बैडमिंटन खेलने का शौक था।