Pak-Afghanistan War: तालिबान ने पाकिस्तान में ड्रोन हमलों से लिया बदला, शहबाज के दफ्तर समेत कई सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया
तालिबान ने पाकिस्तान द्वारा अफगानिस्तान में किए गए हवाई हमलों का जवाब देने का दावा किया है। तालिबानी रक्षामंत्रालय के डिप्टी प्रवक्ता हमदुल्लाह फितरत ने कहा कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के फैजाबाद स्थित दफ्तर के आसपास और अन्य सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया गया। तालिबान ने ऑपरेशन को पूरी तरह सफल बताया है।
तालिबान का दावा: ड्रोन हमले
डिप्टी प्रवक्ता ने बताया कि आज दोपहर लगभग 11 बजे तालिबानी वायु सेनाओं ने इस्लामाबाद में फैजाबाद के निकट सैन्य कैंप, नौशेरा में सेना कैंट, जमरूद सैन्य कॉलोनी और एबटाबाद के प्रतिष्ठानों पर हवाई हमले किए। तालिबान के अनुसार इन हमलों में पाकिस्तान की सेना के महत्वपूर्ण केंद्र और ठिकानों को निशाना बनाया गया।
पाकिस्तानी हवाई हमलों का जवाब
तालिबान के हमलों से एक दिन पहले पाकिस्तान ने आधी रात को काबुल में तालिबान के कई सैन्य ठिकानों पर हवाई हमले किए थे। पाकिस्तानी सेना ने दावा किया था कि इसमें कई शीर्ष तालिबानी कमांडर और करीब 130 लड़ाके मारे गए। जवाब में अफगान पक्ष ने पाकिस्तान के 55 सैनिकों के मारे जाने और 15 से अधिक को बंधक बनाने का दावा किया, साथ ही 23 चौकियों पर कब्जा भी बताया गया।
तालिबान ने कहा कि उनका यह ड्रोन अभियान पाकिस्तान में कई सैन्य प्रतिष्ठानों को निशाना बनाने के लिए किया गया, जिसमें शहबाज शरीफ के दफ्तर के आसपास का क्षेत्र भी शामिल था।