Loading...

Panchayat Samiti / पांवटा साहिब पंचायत समिति पर भाजपा का कब्जा, तारों देवी को अध्यक्ष व कमलेश कुमारी को चुना गया उपाध्यक्ष

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन II • 17 Jun 2026 • 1 Min Read

Panchayat Samiti : जिला सिरमौर की पांवटा साहिब पंचायत समिति पर भाजपा ने एक बार फिर कब्जा कर लिया है। पंचायत समिति अध्यक्ष पद पर तारों देवी और उपाध्यक्ष पद पर कमलेश कुमारी का निर्वाचन हुआ। भाजपा ने इसे जनता के विश्वास और विकास कार्यों के समर्थन का परिणाम बताया।

नाहन

जिला सिरमौर की पांवटा साहिब पंचायत समिति पर एक बार फिर भाजपा ने कब्जा कर लिया है। मंगलवार को विकास खंड कार्यालय पांवटा साहिब में पंचायत समिति के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के लिए चुनाव प्रक्रिया का आयोजन किया गया। जिसमें भाजपा समर्थित तारों देवी को अध्यक्ष और कमलेश कुमारी को उपाध्यक्ष चुना गया।

पांवटा साहिब पंचायत समिति के 35 वार्ड सदस्यों में से भाजपा के 22 सदस्य और कांग्रेस के 13 सदस्य चुने गए हैं। वही मीडिया से बात करते हुए पांवटा साहिब के विधायक सुखराम चौधरी ने कहा कि पंचायत समिति पांवटा साहिब के अध्यक्ष पद पर तारों देवी और उपाध्यक्ष पद पर कमलेश कुमारी को चुना गया हैं। उन्होंने विश्वास दिलाया की आने वाले समय में भाजपा समर्थित पंचायत समिति के माध्यम से सभी क्षेत्रों में एक सम्मान विकास कार्य होंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार को बने साढ़े तीन का समय हो गया है। लेकिन विकास कार्य पूरी तरह से ठप्प है। जनता हताश है और निराश है।

जिसको देखते हुए जनता ने भाजपा समर्थित उम्मीदवारों में अपना विश्वास व्यक्त किया है और कांग्रेस की बुरी तरह से हार हुई हैं। उधर पंचायत समिति के नवनिर्वाचित अध्यक्ष तारों देवी एवं उपाध्यक्ष कमलेश कुमारी ने कहा कि सभी सदस्यों को साथ लेकर विकास कार्यों को आगे बढ़ाएंगे । उन्होंने समर्थन देने के लिए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल व पांवटा साहिब के विधायक सुखराम चौधरी का भी विशेष तौर पर आभार जताया हैं।

Related Topics: