Loading...

परवाणू में हिरासत से आरोपी फरार होने पर तीन एएसआई सहित चार पुलिसकर्मी सस्पेंड

PRIYANKA THAKUR • 3 Apr 2026 • 1 Min Read

Himachalnow / सोलन

परवाणू थाना क्षेत्र में पुलिस हिरासत से आरोपी के फरार होने के मामले में चार पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। इसमें तीन एएसआई और एक हेड कांस्टेबल शामिल हैं। पुलिस ने इस घटना की गंभीरता को देखते हुए विभागीय जांच शुरू कर दी है और आरोपी की जल्द गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमों का गठन कर विभिन्न स्थानों पर दबिश दी जा रही है।

सोलन/परवाणू

हिरासत से आरोपी फरार
जिला पुलिस सोलन के अंतर्गत परवाणू थाना क्षेत्र में एक आरोपी पुलिस हिरासत से फरार हो गया। जानकारी के अनुसार आरोपी को एनडीपीएस एक्ट के तहत पकड़ा गया था और बुधवार को उसके खिलाफ आगामी कार्रवाई की प्रक्रिया चल रही थी, इसी दौरान वह पुलिस को चकमा देकर वहां से निकल गया। मामले के सामने आने के बाद आरोपी की तलाश शुरू की गई और संभावित स्थानों पर दबिश दी जा रही है।

चार पुलिसकर्मी निलंबित, जांच जारी
मामले में लापरवाही को देखते हुए एसपी सोलन द्वारा तीन एएसआई और एक हेड कांस्टेबल को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है और उनके खिलाफ विभागीय जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस अधीक्षक साईं दत्तात्रेय वर्मा ने बताया कि कर्तव्य निर्वहन में कमी पाए जाने पर कार्रवाई की गई है और यदि जांच में अन्य तथ्य सामने आते हैं तो संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ आगे भी नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।