Loading...

Pashu Mitra / शिमला में पशु मित्र के 14 पदों के लिए 43 अभ्यर्थी सफल, 16 जून को होगी काउंसलिंग

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 4 Hours Ago • 1 Min Read

Pashu Mitra : शिमला ग्रामीण और शिमला शहरी क्षेत्र में पशु मित्र के 14 पदों के लिए आयोजित शारीरिक दक्षता परीक्षा में 43 अभ्यर्थी सफल हुए हैं। सफल अभ्यर्थियों को अब दूसरे चरण की काउंसलिंग और मूल प्रमाणपत्रों के सत्यापन के लिए 16 जून को बुलाया गया है।

शिमला

जानकारी के अनुसार काउंसलिंग प्रक्रिया 16 जून को सुबह 11:30 बजे कार्यालय उपमंडलीय अधिकारी (नागरिक) शिमला ग्रामीण में आयोजित की जाएगी। इस प्रक्रिया में वे अभ्यर्थी शामिल होंगे जिन्होंने पशु चिकित्सालय पंथाघाटी, तारादेवी, सालाना, कोटी, माशोबरा, केंद्रीय पशु औषधालय जुग्गा, क्षेत्रीय कुक्कुट फार्म कमलाही, पशु औषधालय टूटीकांडी, शोघी, जनेरघाट, डाक बंगला और राज्य पशु चिकित्सालय शिमला में आवेदन किया है।

मूल प्रमाणपत्र साथ लाना अनिवार्य

चयन प्रक्रिया के अगले चरण में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को सभी आवश्यक मूल प्रमाणपत्र अपने साथ लाने होंगे। संबंधित अभ्यर्थियों को सूचना डाक के माध्यम से भेजी जा रही है। निर्धारित तिथि और समय पर उपस्थित न होने वाले अभ्यर्थियों को अनुपस्थित माना जाएगा तथा उन्हें कोई अतिरिक्त अवसर प्रदान नहीं किया जाएगा।

15 जून तक कर सकते हैं संपर्क

अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि देरी या अनुपस्थिति की स्थिति में अभ्यर्थी की उम्मीदवारी रद्द हो सकती है। यह प्रक्रिया पशु मित्र नीति के अंतर्गत संचालित की जा रही है। यदि किसी अभ्यर्थी को समय पर सूचना प्राप्त नहीं होती है तो वह 15 जून 2026 को शाम चार बजे तक वरिष्ठ पशु चिकित्साधिकारी, राज्य पशु चिकित्सालय शिमला कार्यालय से संपर्क कर सकता है। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी दूरभाष संख्या 70183-03805 और 94183-10205 पर भी संपर्क कर सकते हैं। यह जानकारी वरिष्ठ पशु चिकित्साधिकारी एवं सदस्य सचिव (पशु मित्र चयन समिति) ने दी।

Related Topics: