HNN / नाहन
गणेशोत्सव के समाप्ति के बाद आज से पितृ पक्ष आरम्भ हो गया है। हिन्दू शास्त्रों के अनुसार पितृ पक्ष भाद्रपद मास की पूर्णिमा से शुरू हो कर अश्वनी मास की पूर्णिमा में समाप्त होता है। इस वर्ष पितृ पक्ष 25 सितम्बर तक रहेगा। पितृ पक्ष का हिन्दू धर्म में विशेष महत्त्व है। मान्यता है कि मृत्यु के देवता यमराज श्राद्ध पक्ष में पितरों को मुक्त कर देते हैं, ताकि वे स्वजनों के यहां जाकर तर्पण ग्रहण कर सकें।
मान्यता है कि पितृ पक्ष में पूजा करने से पितरों का आशीर्वाद प्राप्त होता है। हमारे परिवार में जिन पूर्वजों का देहांत हो चूका है, हम उन्हें पितृ मानते हैं। ऐसा माना जाता है कि पितृ पक्ष में हमारे पूर्वज धरती पर आकर हमें आशीर्वाद देते हैं।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
इस पितृ पक्ष में कैसे करे पूजा
इन दिनों पितृ धरती लोक में हमारे आस पास ही मौजूद होते हैं। हमारे किए गए कार्यों के अनुसार हमें आशीर्वाद दे कर हमारी तकलीफें दूर करते हैं। पितृ पक्ष में सुबह उठ कर नहा धोकर पितरों को जल अर्पित किया जाता है। यह जल दक्षिण दिशा की और मुँह कर के दोपहर के समय अर्पित किया जाता है। इन दिनों लोग अपने पूर्वजो को याद कर पिंड दान, अन्न दान, वस्त्र दान आदि कार्य करते है। ऐसा करने से हमारे दान किये गए वास्तु हमारे पितरों तक पहुँचते है और पितृ देवता हमें आशीर्वाद देते हैं।
इन दिनों क्या नहीं करना चाहिए
इन तिथियों में लोग अपने पूर्वजों को याद कर श्रद्धा भावना से पूजा करते हैं। पूजा के बाद ब्राह्मणों को भोज कराया जाता है। इन 16 दिनों में किसी भी तरह के शुभ कार्य नहीं किए जाते। गृह प्रवेश, कानछेदन, मुंडन, शादी, विवाह ऐसे शुभ कार्य घर में नहीं कराए जाते। इसके साथ ही इन दिनों में न कोई नया कपड़ा खरीदा जाता और न ही पहना जाता है। पितृ पक्ष में लोग अपने पितरों के तर्पण के लिए पिंडदान, हवन कराते हैं।
पितृ पक्ष में श्राद्ध की तिथियां
पूर्णिमा श्राद्ध – 10 सितंबर 2022
प्रतिपदा श्राद्ध – 10 सितंबर 2022( दोपहर 3:30)
द्वितीया श्राद्ध – 11 सितंबर 2022
तृतीया श्राद्ध – 12 सितंबर 2022
चतुर्थी श्राद्ध – 13 सितंबर 2022
पंचमी श्राद्ध – 14 सितंबर 2022
षष्ठी श्राद्ध – 15 सितंबर 2022
सप्तमी श्राद्ध – 16 सितंबर 2022
अष्टमी श्राद्ध- 18 सितंबर 2022
नवमी श्राद्ध – 19 सितंबर 2022
दशमी श्राद्ध – 20 सितंबर 2022
एकादशी श्राद्ध – 21 सितंबर 2022
द्वादशी श्राद्ध- 22 सितंबर 2022
त्रयोदशी श्राद्ध – 23 सितंबर 2022
चतुर्दशी श्राद्ध- 24 सितंबर 2022
अमावस्या श्राद्ध- 25 सितंबर 2022
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





