लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

PMGSY / हिमाचल की 40 सड़कों के लिए केंद्र से 262.75 करोड़ रुपये की मंजूरी

हिमाचलनाउ डेस्क | 11 फ़रवरी 2025 at 4:38 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

हिमाचल प्रदेश की सड़क विकास परियोजनाओं को केंद्र सरकार से बड़ी राहत मिली है। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY) के तहत राज्य की 40 सड़कों के लिए 262.75 करोड़ रुपये की राशि जारी की गई है। इस बजट में से 159 करोड़ रुपये को वित्त वर्ष 2023-24 के लिए स्वीकृत किया गया है।

केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय के ग्रामीण कनेक्टिविटी डिविजन के निदेशक देवेंद्र कुमार ने इस संबंध में हिमाचल प्रदेश के प्रधान सचिव लोक निर्माण विभाग और लोक निर्माण विभाग के प्रमुख अभियंता को आधिकारिक पत्र भेजा है।

पीएमजीएसवाई-3 के तहत मिली राशि

यह राशि पीएमजीएसवाई-3 (बैच-1) के तहत आवंटित की गई है, जिसे वित्त वर्ष 2024-25 के दौरान केंद्रीय सहायता के रूप में दिया गया है। यह केंद्र द्वारा जारी की गई दूसरे अंश की पहली किस्त है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

प्रशासनिक फंड भी जारी

इसके अलावा, 3.75 करोड़ रुपये प्रशासनिक फंड के रूप में भी हिमाचल को मिले हैं। केंद्र सरकार ने स्पष्ट किया है कि हिमाचल प्रदेश ग्राम सड़क विकास एजेंसी को 30 दिनों के भीतर राज्य की हिस्सेदारी देनी होगी। यदि समय पर यह राशि नहीं दी गई, तो 7% वार्षिक ब्याज की दर से दंडात्मक कार्रवाई हो सकती है।

सड़क निर्माण को मिलेगी रफ्तार

इस मंजूरी से हिमाचल में ग्रामीण सड़कों का निर्माण तेज़ी से आगे बढ़ेगा, जिससे दुर्गम क्षेत्रों को बेहतर परिवहन सुविधा मिलेगी। यह निर्णय न केवल ग्रामीण इलाकों के विकास को गति देगा बल्कि पर्यटन और आर्थिक गतिविधियों को भी प्रोत्साहित करेगा।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]