Loading...

प्रवास: 25 सितंबर से चम्बा दौरे पर जगत सिंह नेगी, होली में एकलव्य विद्यालय का करेंगे उद्घाटन

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 15 Hours Ago • 1 Min Read

प्रवास: राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी 25 सितंबर से चम्बा के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह वन अधिकार अधिनियम-2006 से संबंधित बैठकों की अध्यक्षता करेंगे। होली में एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय का उद्घाटन करने के साथ विद्यालय के भवन की आधारशिला भी रखेंगे।

चम्बा/भरमौर

विभागीय प्रवक्ता के अनुसार जगत सिंह नेगी 25 सितंबर को पूर्वाह्न 11 बजे चम्बा पहुंचेंगे और वन अधिकार अधिनियम-2006 को लेकर आयोजित बैठक की अध्यक्षता करेंगे। इसके बाद वह अपराह्न 5:30 बजे होली पहुंचेंगे। यहां एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय के उद्घाटन और विद्यालय भवन की आधारशिला रखने के बाद उनका रात्रि ठहराव होली में रहेगा।

जनजातीय विकास मंत्री 26 सितंबर को पूर्वाह्न 11 बजे भरमौर में परियोजना सलाहकार समिति की बैठक की अध्यक्षता करेंगे। इसके साथ ही वह वन अधिकार अधिनियम के तहत आयोजित समीक्षा बैठक की भी अध्यक्षता करेंगे। उनका रात्रि ठहराव भरमौर में निर्धारित है। जगत सिंह नेगी 27 सितंबर को प्रातः नौ बजे भरमौर से धर्मशाला के लिए प्रस्थान करेंगे।

Related Topics: •