प्रवास: सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज का 27 से 30 सितंबर तक चम्बा दौरा, भारत नेट परियोजना का करेंगे शुभारम्भ
प्रवास: लोकसभा सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज 27 से 30 सितंबर तक जिला चम्बा के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह ग्राम पंचायत करियां में बीएसएनएल की भारत नेट परियोजना का शुभारम्भ करेंगे। इसके अलावा सड़क सुरक्षा समिति, दिशा और डलहौजी छावनी परिषद की बैठकों की अध्यक्षता भी करेंगे।
चम्बा
विभागीय प्रवक्ता के अनुसार डॉ. राजीव भारद्वाज 27 सितंबर को शाम 7 बजे चम्बा पहुंचेंगे और परिधि गृह चम्बा में रात्रि ठहराव करेंगे। वह 28 सितंबर को पूर्वाह्न 11 बजे ग्राम पंचायत करियां में बीएसएनएल की भारत नेट परियोजना का शुभारम्भ करेंगे। इसके बाद दोपहर 2 बजे बचत भवन में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक की अध्यक्षता करेंगे। उस दिन भी उनका रात्रि ठहराव परिधि गृह चम्बा में रहेगा।
लोकसभा सांसद 29 सितंबर को पूर्वाह्न 11 बजे बचत भवन में आयोजित दिशा बैठक की अध्यक्षता करेंगे। वह अपराह्न 5 बजे डलहौजी के लिए रवाना होंगे और वहीं रात्रि ठहराव करेंगे। प्रवास कार्यक्रम के अंतिम दिन 30 सितंबर को पूर्वाह्न 11 बजे वह डलहौजी छावनी परिषद की बैठक की अध्यक्षता करेंगे। इसके बाद दोपहर 2 बजे डलहौजी से जसूर के लिए प्रस्थान करेंगे।