लगातार बारिश के चलते राजगढ़ में ड्राइविंग टेस्ट और वाहन पासिंग स्थगित
लगातार हो रही भारी बारिश और खराब मौसम को देखते हुए 23 जुलाई को निर्धारित ड्राइविंग टेस्ट और वाहन पासिंग स्थगित कर दी गई है। प्रशासन ने नई तिथि बाद में घोषित करने की जानकारी देते हुए आवेदकों से 23 जुलाई को कार्यालय न आने की अपील की है। साथ ही क्षेत्रवासियों से मौसम को देखते हुए सतर्क रहने और प्रशासनिक दिशा-निर्देशों का पालन करने का आग्रह किया गया है।
राजगढ़
क्षेत्र में लगातार हो रही भारी बारिश और प्रतिकूल मौसम को देखते हुए 23 जुलाई को आयोजित होने वाला ड्राइविंग टेस्ट एवं वाहनों की पासिंग स्थगित कर दी गई है। यह निर्णय अभ्यर्थियों की सुरक्षा और मौसम की परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।उपमंडलाधिकारी (नागरिक)-सह-पंजीकरण एवं अनुज्ञापन प्राधिकारी, राजगढ़ द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, खराब मौसम के कारण निर्धारित कार्यक्रम को फिलहाल स्थगित किया गया है। ड्राइविंग टेस्ट और वाहन पासिंग की नई तिथि अलग से अधिसूचित की जाएगी।
प्रशासन ने सभी संबंधित आवेदकों से आग्रह किया है कि वे 23 जुलाई को कार्यालय में उपस्थित न हों तथा अगली आधिकारिक सूचना का इंतजार करें।इसके साथ ही प्रशासन ने क्षेत्रवासियों से लगातार हो रही बारिश के मद्देनज़र सतर्क रहने, अनावश्यक यात्रा से बचने तथा समय-समय पर जारी प्रशासनिक दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है।