Loading...

राजगढ़ के पीएम श्री स्कूल में विश्व पृथ्वी दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन II • 22 Apr 2026 • 1 Min Read

Himachalnow / रराजगढ़

राजगढ़ के पीएम श्री स्कूल में विश्व पृथ्वी दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। कार्यक्रम के दौरान जलवायु परिवर्तन और प्रदूषण जैसे विषयों पर चर्चा की गई। साथ ही चित्रकला प्रतियोगिता के माध्यम से छात्रों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

राजगढ़

पीएम श्री गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल राजगढ़ में विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर यूथ एंड इको क्लब द्वारा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत प्रार्थना सभा से हुई। प्रधानाचार्य प्रेमचंद और इको क्लब प्रभारी प्रवीण शर्मा ने पृथ्वी दिवस के महत्व पर जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पृथ्वी हमारा एकमात्र घर है और इसकी सुरक्षा सभी की जिम्मेदारी है।

वक्ताओं ने जलवायु परिवर्तन, ग्लोबल वार्मिंग और प्रदूषण को लेकर चिंता जताई। विद्यार्थियों से वृक्षारोपण, प्लास्टिक का कम उपयोग और जल-बिजली की बचत करने का आह्वान किया गया।इस अवसर पर चित्रकला प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। सीनियर वर्ग में धीरज और महक प्रथम, कृतिका ठाकुर और अदिति भारद्वाज द्वितीय तथा गुंजन और काव्यांजलि तृतीय स्थान पर रहे। जूनियर वर्ग में संजीवनी प्रथम, सृष्टि द्वितीय और तृषा तृतीय स्थान पर रही।कार्यक्रम के अंत में विद्यालय प्रशासन ने प्रतिभागियों को सम्मानित किया और पर्यावरण संरक्षण के लिए सतत प्रयास करने का संदेश दिया।