Loading...

Result / HPBOSE 10वीं परीक्षा में सिमरन शर्मा ने 676 अंक लेकर बढ़ाया मान, बीवीएन स्कूल संगड़ाह में बनी टॉपर

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 10 May 2026 • 1 Min Read

Result : हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की दसवीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में बाल विद्या निकेतन पब्लिक स्कूल संगड़ाह की छात्रा सिमरन शर्मा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 700 में से 676 अंक हासिल किए हैं। सिमरन की इस उपलब्धि से स्कूल, परिवार और पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

शिक्षक पिता की बेटी ने मेहनत से हासिल की बड़ी सफलता

संगड़ाह

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की दसवीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में बाल विद्या निकेतन पब्लिक स्कूल संगड़ाह की छात्रा सिमरन शर्मा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 700 में से 676 अंक हासिल किए हैं। सिमरन की इस उपलब्धि से स्कूल, परिवार और पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

सिमरन शर्मा ने 96.57 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में टॉप किया। खास बात यह है कि सिमरन ने आठवीं तक की पढ़ाई अपने गांव के राजकीय माध्यमिक विद्यालय भावण कड़ियाणा से की थी। इसके बाद उसने नौवीं कक्षा में बीवीएन स्कूल संगड़ाह में प्रवेश लिया और अपनी मेहनत व लगन के दम पर बेहतरीन सफलता हासिल की।

सिमरन ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय माता-पिता रेखा देवी और सुरेश कुमार शर्मा के साथ-साथ अपने शिक्षकों को दिया। उसने कहा कि परिवार और अध्यापकों के लगातार मार्गदर्शन व प्रेरणा से उसे बेहतर प्रदर्शन करने का हौसला मिला।

विद्यालय के प्रधानाचार्य बाबू राम शर्मा और अन्य शिक्षकों ने सिमरन को बधाई देते हुए कहा कि उसकी सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा बनेगी। उन्होंने कहा कि कठिन परिश्रम, अनुशासन और निरंतर अभ्यास से किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है।

गौरतलब है कि सिमरन के पिता सुरेश कुमार शर्मा शिक्षा खंड संगड़ाह के उत्कृष्ट शिक्षकों में गिने जाते हैं। उनकी प्राथमिक पाठशाला से हर वर्ष नवोदय जैसी प्रतियोगी प्रवेश परीक्षाओं में कई विद्यार्थी चयनित होते रहे हैं। अब बेटी की इस सफलता ने परिवार के साथ-साथ पूरे शिक्षा जगत को गौरवान्वित किया।

Related Topics: