Loading...

Road Closed / नगरोटा में वाहन ओवरपास निर्माण के चलते 5 अगस्त से 4 सितंबर तक एमडीआर सड़क रहेगी बंद

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 3 Hours Ago • 1 Min Read

Road Closed / राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) द्वारा नगरोटा में प्रस्तावित वाहन ओवरपास (वीओपी) निर्माण कार्य को देखते हुए 5 अगस्त से 4 सितंबर 2026 तक एमडीआर सड़क को सभी प्रकार के वाहनों के लिए अस्थायी रूप से बंद रखा जाएगा। जिला प्रशासन ने निर्माण कार्य के सुरक्षित और सुचारु संचालन के लिए यह व्यवस्था लागू की है तथा वैकल्पिक मार्ग भी निर्धारित किया है।

धर्मशाला

जिला दंडाधिकारी कांगड़ा हेमराज बैरवा ने बताया कि नगरोटा बाइपास क्षेत्र में वाहन ओवरपास निर्माण कार्य के दौरान जन सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मौजूदा एमडीआर सड़क पर सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी। यह व्यवस्था 5 अगस्त से 4 सितंबर 2026 तक प्रभावी रहेगी।

इस मार्ग से होगी वाहनों की आवाजाही

निर्माण कार्य के दौरान वाहनों को कवाड़ी गांव-चाहड़ी गांव-भट्टू चौक-रनूंह मार्ग से डायवर्ट किया जाएगा। जिला प्रशासन ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे निर्धारित वैकल्पिक मार्ग का उपयोग करें तथा यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें।

सुरक्षा को देखते हुए लिया गया निर्णय

जिला प्रशासन के अनुसार यह निर्णय वाहन ओवरपास निर्माण कार्य को सुरक्षित, समयबद्ध और बिना किसी बाधा के पूरा करने के उद्देश्य से लिया गया है। निर्माण अवधि के दौरान लोगों से यातायात संबंधी दिशा-निर्देशों का पालन करने और अनावश्यक रूप से बंद मार्ग का उपयोग न करने की सलाह दी गई है।