संगड़ाह में आशा कार्यकर्ताओं के 4 पदों का संशोधित परिणाम जारी
Himachalnow / सिरमौर
सिरमौर जिला के स्वास्थ्य खंड संगड़ाह में आशा कार्यकर्ताओं के 4 पदों का संशोधित परिणाम हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के निर्देशों के बाद चयन प्रक्रिया की पुनः जांच के उपरांत जारी कर दिया गया है। चयन समिति द्वारा सभी अभ्यर्थियों के दस्तावेजों की गहन समीक्षा के बाद अंतिम सूची तैयार की गई, जिसमें ऊंचा टिक्कर से कृष्णा कुमारी, देवना से प्रियंका, तलांगना से ललिता और कैल क्षेत्र से बबली का चयन हुआ है।
संगड़ाह
सिरमौर जिला के स्वास्थ्य खंड संगड़ाह में आशा कार्यकर्ताओं के 4 पदों के लिए संशोधित परिणाम जारी कर दिया गया है। यह परिणाम हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के निर्देशों और मुख्य चिकित्सा अधिकारी सिरमौर के दिशा-निर्देशों के तहत चयन प्रक्रिया की दोबारा समीक्षा के बाद घोषित किया गया है।जानकारी के अनुसार चयन समिति ने पूरे चयन प्रक्रिया की पुनः जांच करते हुए अभ्यर्थियों द्वारा प्रस्तुत सभी दस्तावेजों का बारीकी से मूल्यांकन किया। आवश्यक संशोधन करने के बाद अंतिम संशोधित परिणाम जारी किया गया।
जारी परिणाम के अनुसार ऊंचा टिक्कर क्षेत्र के लिए कृष्णा कुमारी, देवना के लिए प्रियंका, तलांगना के लिए ललिता तथा कैल क्षेत्र के लिए बबली का चयन किया गया है। ये सभी पद दुर्गम व पहाड़ी क्षेत्रों के लिए भरे गए हैं।कार्यालय आदेश के अनुसार चयनित अभ्यर्थियों को नियमानुसार जल्द ही नियुक्ति पत्र जारी किए जाएंगे। वहीं यदि किसी को परिणाम को लेकर आपत्ति या प्रश्न है, तो वह 15 दिनों के भीतर मुख्य चिकित्सा अधिकारी सिरमौर, नाहन के कार्यालय में अपनी आपत्ति दर्ज करवा सकता है।
ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर संगड़ाह की ओर से बताया गया कि पूरी प्रक्रिया पारदर्शिता के साथ पूर्ण की गई है और सक्षम प्राधिकारी की स्वीकृति के बाद ही परिणाम जारी किया गया है।