Loading...

Sardar Patel Uni. / 9 जून से शुरू होंगी पीजी वार्षिक परीक्षाएं, 13 हजार विद्यार्थी होंगे शामिल

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 8 Jun 2026 • 1 Min Read

Sardar Patel Uni. : सरदार पटेल यूनिवर्सिटी की पोस्ट ग्रेजुएशन की वार्षिक परीक्षाएं 9 जून से शुरू होने जा रही हैं, जो 12 जुलाई तक चलेंगी। विश्वविद्यालय ने इस संदर्भ में सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। मंडी, कुल्लू और लाहौल-स्पीति जिलों में स्थापित 20 परीक्षा केंद्रों पर करीब 13,000 परीक्षार्थी परीक्षा में भाग लेंगे।

मंडी

सरदार पटेल यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रोफेसर ललित कुमार अवस्थी ने बताया कि मंडी, कुल्लू और लाहौल-स्पीति जिले में 20 परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए हैं, जहां पोस्ट ग्रेजुएशन की वार्षिक परीक्षाओं का आयोजन किया जाएगा। इन परीक्षा केंद्रों पर लगभग 13,000 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल होंगे।

रिजल्ट पर रहेगा विशेष फोकस

उन्होंने बताया कि परीक्षाओं का दौर समाप्त होते ही परिणाम घोषित करने पर पूरा ध्यान दिया जाएगा, ताकि विद्यार्थियों को भविष्य के दाखिलों के लिए अधिक इंतजार न करना पड़े। विश्वविद्यालय प्रशासन का प्रयास रहेगा कि परीक्षा परिणाम समय पर जारी किए जाएं।

नकल रोकने के लिए विशेष प्रबंध

कुलपति ने बताया कि परीक्षा के दौरान नकल जैसी गतिविधियों पर नजर रखने के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं। इसके अलावा औचक निरीक्षण के लिए टीमों का गठन भी कर दिया गया है, जो विभिन्न परीक्षा केंद्रों का दौरा कर व्यवस्थाओं और परीक्षा संचालन की निगरानी करेंगी।

Related Topics: