Loading...

ऊना / राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अम्ब में वैज्ञानिक कार्यशाला का आयोजन

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 1 Hour Ago • 1 Min Read

पालमपुर विज्ञान केंद्र द्वारा पीएम श्री राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अम्ब में विद्यार्थियों के लिए वैज्ञानिक कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को विज्ञान से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों और प्रयोगों की जानकारी दी गई।

ऊना/वीरेंद्र बन्याल

विज्ञान केंद्र, पालमपुर द्वारा आज पीएम श्री राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अम्ब में विद्यार्थियों के लिए एक वैज्ञानिक कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में विज्ञान के प्रति रुचि, जिज्ञासा और वैज्ञानिक सोच को विकसित करना रहा।

कार्यशाला के दौरान विद्यार्थियों को विभिन्न वैज्ञानिक गतिविधियों एवं प्रयोगों के माध्यम से विज्ञान को सरल और रोचक ढंग से समझाया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा नई-नई वैज्ञानिक जानकारियां प्राप्त कीं।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य विनोद बन्याल ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि ऐसे शैक्षणिक कार्यक्रम विद्यार्थियों के ज्ञान और कौशल को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे इस प्रकार की गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें तथा अपनी सूझबूझ और रचनात्मकता का परिचय देते हुए नई-नई बातें सीखें।

कार्यक्रम के नोडल ऑफिसर बनवारी लाल भोगल रहे, जिन्होंने कार्यशाला के सफल संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। विद्यालय परिवार ने पालमपुर विज्ञान केंद्र की टीम का आभार व्यक्त किया तथा भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित करने की आशा की।

Related Topics: