लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

Shardiya Navratri 2022: 26 सितंबर से शारदीय नवरात्रि आरंभ, जानें घट स्थापना मुहूर्त और पूजा विधि

PRIYANKA THAKUR | 18 सितंबर 2022 at 2:29 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN / नाहन

हिंदू धर्म में नवरात्रि का बहुत बड़ा महत्व है। नवरात्रि के 9 दिन मां दुर्गा को अपने घर में स्थापित किया जाता है। मां दुर्गा के नाम की अखंड ज्योति रखी जाती है। इस दौरान लोग मां दुर्गा की विधि विधान से पूजा करते हैं, माँ को प्रसन्न करते है। नवरात्रि के इस पर्व के दौरान 9 दिनों तक मां दुर्गा के नौ अलग-अलग स्वरूपों की पूजा की जाती है।

हिंदू पंचांग के अनुसार अश्विन मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि को शारदीय नवरात्रि का आरंभ होता है। इस बार नवरात्रि का त्योहार 26 सितंबर, सोमवार से शुरू होगा। नवरात्रि के पहले दिन में घटस्थापना की जाती है। आइए जानते हैं कि नवरात्रि घटस्थापना विधि क्या है और इसका शुभ मुहूर्त क्या है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

नवरात्रि घटस्थापना पूजा विधि
घट अर्थात मिट्टी का घड़ा, इसे नवरात्रि के पहले दिन शुभ मुहूर्त के हिसाब से स्थापित किया जाता है। बता दे कि घट को घर के ईशान कोण में स्थापित करना चाहिए। घट में पहले थोड़ी सी मिट्टी डालें और फिर जौ डालें,उसके बाद इसका पूजन करें। जहां घट स्थापित करना है, उस स्थान को साफ करके वहां पर एक बार गंगा जल छिड़ककर उस जगह को शुद्ध कर लें। उसके बाद एक चौकी पर लाल कपड़ा बिछाएं, फिर मां दुर्गा की तस्वीर या मूर्ति स्थापित करें। अब एक तांबे के कलश में जल भरें और उसके ऊपरी भाग पर लाल मौली बांधे।

नवरात्रि का शुभ योग मुहूर्त
आश्विन नवरात्रि सोमवार, सितम्बर 26, 2022
प्रतिपदा तिथि प्रारम्भ – सितम्बर 26, 2022 को सुबह 03 बजकर 23 मिनट से शुरू
प्रतिपदा तिथि समाप्त – सितम्बर 27, 2022 को सुबह 03 बजकर 08 मिनट पर खत्म

नवरात्रि की तिथि
प्रतिपदा (मां शैलपुत्री): 26 सितम्बर 2022
द्वितीया (मां ब्रह्मचारिणी): 27 सितम्बर 2022
तृतीया (मां चंद्रघंटा): 28 सितम्बर 2022
चतुर्थी (मां कुष्मांडा): 29 सितम्बर 2022
पंचमी (मां स्कंदमाता): 30 सितम्बर 2022
षष्ठी (मां कात्यायनी): 01 अक्टूबर 2022
सप्तमी (मां कालरात्रि): 02 अक्टूबर 2022
अष्टमी (मां महागौरी): 03 अक्टूबर 2022 नवमी (मां सिद्धिदात्री)

04 अक्टूबर 2022 दशमी (मां दुर्गा प्रतिमा विसर्जन)

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]