Loading...

28-29 अप्रैल को शिलाई में पशु मित्र अभ्यर्थियों की शारीरिक परीक्षा

PRIYANKA THAKUR • 1 Hour Ago • 1 Min Read

Himachalnow / नाहन

शिलाई उपमंडल में पशु मित्र पदों के लिए शारीरिक परीक्षा 28 और 29 अप्रैल को पंचायत मैदान में सुबह 8 बजे से आयोजित की जाएगी। पुरुष और महिला अभ्यर्थियों की परीक्षा अलग-अलग दिन निर्धारित की गई है और सभी को समय पर पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं।

नाहन

हिमाचल प्रदेश पशुपालन विभाग द्वारा शिलाई उपमंडल में भरे जाने वाले ‘पशु मित्र’ पदों के लिए शारीरिक परीक्षा का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। पात्र अभ्यर्थियों की शारीरिक जांच 28 और 29 अप्रैल को आयोजित की जाएगी।उपमंडलाधिकारी (ना) शिलाई जसपाल ने बताया कि उपमंडल पशु चिकित्सालय शिलाई के अंतर्गत आने वाले रोनहाट, शिलाई, जामना, कफोटा और कमरऊ क्षेत्र के अभ्यर्थियों की परीक्षा पंचायत मैदान शिलाई में सुबह 8 बजे से आयोजित होगी।

उन्होंने बताया कि 28 अप्रैल को पुरुष अभ्यर्थियों की शारीरिक परीक्षा होगी, जिसके लिए उन्हें सुबह 7 बजे तक नगर पंचायत के खेल मैदान में रिपोर्ट करना होगा। वहीं 29 अप्रैल को महिला अभ्यर्थियों की परीक्षा आयोजित की जाएगी।उपमंडल पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. मृदुला ने बताया कि सभी पात्र अभ्यर्थियों को बुलावा पत्र भेजे जा चुके हैं। यदि किसी अभ्यर्थी को पत्र प्राप्त नहीं हुआ है, तो वह निर्धारित तिथि पर सीधे परीक्षा स्थल पर पहुंचकर प्रक्रिया में भाग ले सकता है।प्रशासन की ओर से सभी अभ्यर्थियों को समय पर पहुंचने और आवश्यक दस्तावेज साथ लाने के निर्देश दिए गए हैं।