Loading...

थानाकलां के शिव मंदिर में विधिवत विराजमान किया गया श्री शिव महापुराण ग्रंथ

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 7 Hours Ago • 1 Min Read

थानाकलां के शिव मंदिर में विराजमान हुआ श्री शिव महापुराण ग्रंथ

ऊना/वीरेंद्र बन्याल

उप मंडल बंगाणा के ग्राम थानाकलां स्थित शिव मंदिर घुंघन ककराना में धार्मिक एवं आध्यात्मिक वातावरण के बीच श्री शिव महापुराण ग्रंथ को प्रसाद स्वरूप प्रथम स्थान पर विधिवत विराजमान किया गया। इस अवसर पर मंदिर में श्रद्धालुओं एवं समस्त ग्रामवासियों के लिए श्री शिव महापुराण के पाठ की विशेष व्यवस्था की गई है।

श्री शिव महापुराण ग्रंथ के विराजमान होने से मंदिर परिसर में श्रद्धा और भक्ति का वातावरण और अधिक गहरा हो गया है। श्रद्धालुओं ने बताया कि आने वाले समय में ग्रंथ को सम्मानपूर्वक विराजमान करने के लिए मंदिर परिसर में विशेष आसन भी उपलब्ध करवाया जाएगा।

इस धार्मिक आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं को जप काउंटर एवं तुलसी माला भी भेंट की गई। भक्तों ने कहा कि श्री शिव महापुराण का श्रवण एवं पाठ मनुष्य को आध्यात्मिक शांति प्रदान करने के साथ-साथ भगवान शिव की भक्ति से जोड़ने का माध्यम है।

वहीं, इन दिनों मंदिर परिसर में श्री ज्ञान नाथ जी द्वारा “ॐ नमः शिवाय” का अखंड नाम सिमरन किया जा रहा है। अखंड नाम सिमरन से पूरा मंदिर परिसर शिवमय और भक्तिमय बना हुआ है तथा श्रद्धालु बड़ी श्रद्धा के साथ इस आध्यात्मिक आयोजन में भाग ले रहे हैं।

श्रद्धालुओं ने समस्त ग्रामवासियों से मंदिर में पहुंचकर श्री शिव महापुराण के पाठ एवं अखंड नाम सिमरन में सहभागी बनने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि भगवान शिव की भक्ति और नाम सिमरन से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा, शांति और आध्यात्मिक शक्ति का संचार होता है। उन्होंने सभी से इस पावन आयोजन का लाभ उठाकर भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की।

Related Topics: