Shut Down / 1 मार्च को यहां रहेगी चार घंटे की निर्धारित बिजली कटौती

By हिमांचलनाउ डेस्क नाहन Published: 28 Feb 2026, 2:57 PM | Updated: 28 Feb 2026, 2:58 PM 1 min read

रखरखाव कार्य के चलते 1 मार्च को सोलन के कुछ क्षेत्रों में चार घंटे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। विभाग ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।

सोलन

रखरखाव कार्य के कारण आपूर्ति रहेगी बंद

हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड सोलन से प्राप्त जानकारी के अनुसार आवश्यक रखरखाव कार्य के दृष्टिगत 1 मार्च, 2026 को निर्धारित समय के लिए विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी सहायक अधिशाषी अभियंता सोलन विपुल कश्यप ने दी।

इन क्षेत्रों में प्रभावित रहेगी आपूर्ति

उन्होंने बताया कि 1 मार्च को प्रातः 11:00 बजे से सांय 03:00 बजे तक सरिता विहार, चामुण्डा कॉलोनी तथा डी.ए.वी. स्कूल कथेड़ के आस-पास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।

उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील

विभाग ने संबंधित क्षेत्रों के उपभोक्ताओं से निर्धारित समय के दौरान सहयोग करने तथा आवश्यक कार्य पूर्व में निपटाने की अपील की है।