Shut Down / 6 नवंबर को कंदरौर सब-स्टेशन में रखरखाव कार्य के कारण बाधित रहेगी बिजली आपूर्ति
6 नवंबर को विद्युत उपमंडल कंदौर के अंतर्गत कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। औहर सेपड़ा स्कीम के अंतर्गत 33/11 के.वी. कंदरौर सब-स्टेशन में रखरखाव कार्य किया जाएगा, जिसके चलते दिनभर पावर कट रहेगा।
घुमारवीं
रखरखाव कार्य के दौरान रहेगी बिजली बाधित
विद्युत विभाग के अनुसार 6 नवंबर को सुबह 9:30 बजे से शाम 5:00 बजे तक विद्युत अनुभाग कंदरौर, तलियाना, चंदपुर, भगेड़ और हरलोग के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। यह कार्य औहर सेपड़ा स्कीम के रखरखाव कार्य के तहत किया जा रहा है।
मौसम की स्थिति पर निर्भर रहेगा कार्य
विभाग ने बताया कि यह कार्य मौसम की स्थिति पर निर्भर करेगा। विभाग ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि आवश्यक कार्य पहले ही निपटा लें ताकि किसी असुविधा का सामना न करना पड़े।
विभाग ने जारी की सूचना
यह जानकारी विद्युत उपमंडल कंदौर के एस.डी.ओ. सुरेन्द्र पटियाल ने दी। उन्होंने कहा कि विभाग उपभोक्ताओं को बेहतर विद्युत सेवा प्रदान करने के लिए निरंतर रखरखाव कार्य कर रहा है।