Shut Down : 26 अगस्त को यहाँ रहेगी आठ घंटे बिजली आपूर्ति बाधित
धर्मशाला के निर्धारित क्षेत्रों में रखरखाव के कारण बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
Shut Down: धर्मशाला के दाड़ी बाजार, गबली दाड़ी, लोअर बड़ोल, अप्पर बड़ोल, चिल्ड्रन पार्क दाड़ी और साथ लगते क्षेत्रों में 26 अगस्त को सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। विद्युत उपमंडल धर्मशाला नंबर-2 ने उपभोक्ताओं से इस अवधि के दौरान सहयोग करने की अपील की है। खराब मौसम होने की स्थिति में निर्धारित कार्य अगले दिन किया जाएगा।
धर्मशाला
विद्युत उपमंडल धर्मशाला नंबर-2 के सहायक अभियंता रमन भरमौरीया ने बताया कि निर्धारित कार्य के कारण संबंधित क्षेत्रों में कुल आठ घंटे तक विद्युत आपूर्ति बंद रखने की योजना है। इस दौरान दाड़ी और बड़ोल के विभिन्न हिस्सों के साथ आसपास के क्षेत्र भी प्रभावित होंगे। उन्होंने स्थानीय लोगों से आवश्यक व्यवस्था पहले करने और विभाग को कार्य पूरा करने में सहयोग देने का आग्रह किया है।