Loading...

Shut Down: धर्मशाला में 30 अगस्त को कचहरी और एजुकेशन फीडर की बिजली दो घंटे बंद रहेगी

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 29 Aug 2026 • 1 Min Read

Shut Down: धर्मशाला में 30 अगस्त को कचहरी और एजुकेशन फीडर के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों में दोपहर 1 बजे से शाम 3 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। विद्युत उपमंडल संख्या-1 के सहायक अभियंता अभिषेक कटोच ने इसकी जानकारी देते हुए संबंधित क्षेत्रों के लोगों से निर्धारित अवधि के दौरान सहयोग करने की अपील की है।

धर्मशाला

कचहरी फीडर के अंतर्गत आईपीएच कॉम्प्लेक्स, यात्री निवास, जोनल एवं आयुर्वेदिक अस्पताल, जुडिशल कॉम्प्लेक्स, टेलीफोन एक्सचेंज, सीई ऑफिस पीडब्ल्यूडी, एसपी ऑफिस, कचहरी अड्डा, डीसी ऑफिस, मिनी सचिवालय, केसीसीबी, पुलिस लाइन और पीडब्ल्यूडी वर्कशॉप चरान खड्ड में बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। इसके अलावा एक जोत कॉलोनी, सरस्वती नगर, सिविल बाजार, सिविल लाइन, डिपो बाजार और हाउसिंग कॉलोनी के कुछ हिस्से भी इस कटौती से प्रभावित होंगे।

निर्धारित अवधि में गोरखा कॉलोनी, हाउसिंग कॉलोनी, आकाशवाणी, राजकीय महाविद्यालय परिसर, स्टेडियम, जवाहर नगर, माइक्रोवेव, टी-एस्टेट नरघोटा, मान फिलिंग स्टेशन, एजुकेशन बोर्ड और टेलीफोन एक्सचेंज क्षेत्र में भी विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। विभाग के अनुसार कचहरी और एजुकेशन फीडर से जुड़े इन सभी क्षेत्रों में बिजली बंद रहने का समय दोपहर 1 बजे से शाम 3 बजे तक निर्धारित किया गया है।

Related Topics: