Shut Down: धर्मशाला के विभिन्न क्षेत्रों में 6 और 7 सितंबर को सात घंटे बंद रहेगी बिजली
Shut Down: धर्मशाला में विद्युत लाइनों के जरूरी रखरखाव के कारण 6 और 7 सितंबर को अलग-अलग क्षेत्रों में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली आपूर्ति पूरी तरह बाधित रहेगी। खराब मौसम की स्थिति में निर्धारित शटडाउन अगले दिन किया जाएगा।
धर्मशाला
विद्युत उपमंडल संख्या-1 के सहायक कार्यकारी अभियंता अभिषेक कटोच ने बताया कि 6 सितंबर को डिपो बाजार, अपर डिपो बाजार और इनके आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। विभाग ने उपभोक्ताओं से रखरखाव कार्य के दौरान सहयोग करने की अपील की है, ताकि विद्युत लाइनों से संबंधित जरूरी कार्य तय समय में पूरा किया जा सके।
इसी क्रम में 7 सितंबर को आयुर्वेदिक अस्पताल, गुरुद्वारा रोड, फोरेंसिक लैब, इकजोत कॉलोनी, ईगल वर्कशॉप, पीडब्ल्यूडी वर्कशॉप चरान खड्ड, गोरखा भवन, सरस्वती नगर, राम नगर, श्याम नगर और महाजन क्लिनिक के आसपास सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। विभाग के अनुसार मौसम खराब होने पर यह शटडाउन अगले दिन लागू किया जाएगा।