सिरमौर में दो जगह पुलिस की कार्रवाई, 7.75 लीटर कथित अवैध शराब बरामद, दो लोगों पर केस दर्ज
सिरमौर जिले में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए कुल 7.75 लीटर कथित कसीदशुदा अवैध शराब बरामद की है। पुलिस थाना माजरा और पुलिस थाना संगड़ाह में दो अलग-अलग मामलों में आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
सिरमौर/पांवटा साहिब/संगड़ाह
पहले मामले में पुलिस थाना माजरा की टीम नियमित गश्त के दौरान अजीवाला स्थित एसएसआईपीएल फैक्टरी के समीप पहुंची। संदेह के आधार पर एक व्यक्ति को रोककर उसकी तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके पिट्ठू बैग से दो प्लास्टिक की बोतलों में कुल 2.75 लीटर कथित कसीदशुदा अवैध शराब बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी की पहचान पपिंद्र सिंह निवासी गांव टोका नंगला, डाकघर जामनीवाला, तहसील पांवटा साहिब के रूप में हुई। आरोपी बरामद शराब के संबंध में कोई वैध लाइसेंस या परमिट प्रस्तुत नहीं कर सका, जिसके चलते उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया।
संगड़ाह में महिला के घर से 5 लीटर कथित अवैध शराब बरामद
दूसरे मामले में पुलिस थाना संगड़ाह की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर गांव एवं डाकघर बड़ग, तहसील संगड़ाह निवासी नंदा देवी के रिहायशी मकान में नियमानुसार तलाशी ली। तलाशी के दौरान मकान के भीतर से 5 लीटर कथित कसीदशुदा अवैध शराब बरामद की गई। बरामदगी के बाद पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
आबकारी अधिनियम के तहत दोनों मामलों की जांच जारी
पुलिस ने दोनों मामलों में बरामद शराब को कब्जे में लेकर आबकारी अधिनियम के तहत अलग-अलग केस दर्ज किए हैं। अधिकारियों के अनुसार दोनों मामलों की जांच जारी है और नियमानुसार आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।