Loading...

पंचायत समितियों के गठन की प्रक्रिया तेज, आठ विकास खंडों के लिए पीठासीन अधिकारी नियुक्त

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन2 • 1 Hour Ago • 1 Min Read

जिला सिरमौर में पंचायत समितियों के गठन की प्रक्रिया तेज हो गई है। उपायुक्त प्रियंका वर्मा ने आठ पंचायत समितियों के नवनिर्वाचित सदस्यों को शपथ दिलाने तथा अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चुनाव संपन्न करवाने के लिए पीठासीन अधिकारियों की नियुक्ति कर दी है। अब पंचायत समिति अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पदों के चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां भी तेज हो गई हैं।

नाहन

जिला सिरमौर में पंचायत समिति चुनावों के बाद अब गठन की प्रक्रिया तेज हो गई है। उपायुक्त प्रियंका वर्मा ने जिले की आठ पंचायत समितियों के नवनिर्वाचित सदस्यों को शपथ ग्रहण करवाने तथा अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के निर्वाचन की प्रक्रिया संपन्न करवाने के लिए पीठासीन अधिकारियों की नियुक्ति कर दी है।जारी आदेशों के अनुसार पंचायत समिति नाहन के लिए उपमंडलाधिकारी (ना.) नाहन, पांवटा साहिब के लिए उपमंडलाधिकारी (ना.) पांवटा साहिब, कमरऊ (तिलोरधार) के लिए उपमंडलाधिकारी (ना.) कफोटा, शिलाई के लिए उपमंडलाधिकारी (ना.) शिलाई, पच्छाद के लिए उपमंडलाधिकारी (ना.) पच्छाद, राजगढ़ के लिए उपमंडलाधिकारी (ना.) राजगढ़ तथा संगड़ाह के लिए उपमंडलाधिकारी (ना.) संगड़ाह को पीठासीन अधिकारी नियुक्त किया गया है।

वहीं पंचायत समिति ददाहू के लिए तहसीलदार ददाहू को पीठासीन अधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।आदेशों में यह भी स्पष्ट किया गया है कि संबंधित खंड विकास अधिकारी शपथ ग्रहण और निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान पीठासीन अधिकारियों को आवश्यक सहयोग उपलब्ध करवाएंगे।उल्लेखनीय है कि पंचायत समिति अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पदों के चुनाव को लेकर विभिन्न राजनीतिक दलों और निर्वाचित सदस्यों की गतिविधियां भी तेज हो गई हैं। ऐसे में अब सभी की निगाहें पंचायत समितियों के शीर्ष पदों के चुनाव परिणामों पर टिकी हैं।

Related Topics: