Loading...

सिरमौर की एटर्नल यूनिवर्सिटी में गर्ल्स हॉस्टल शौचालय में सफाई कर्मी पर वीडियो बनाने के आरोप, जांच जारी

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन2 • 1 Hour Ago • 1 Min Read

हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर के राजगढ़ उपमंडल स्थित एटर्नल यूनिवर्सिटी बडू साहिब में गर्ल्स हॉस्टल के शौचालय में सफाई कर्मी द्वारा कथित रूप से वीडियो बनाए जाने के आरोप सामने आने के बाद परिसर में स्थिति तनावपूर्ण हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर छात्राओं ने आरोपी को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया, जिसके बाद मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

राजगढ़

गर्ल्स हॉस्टल शौचालय में सफाई कर्मी पर वीडियो बनाने के आरोप

जानकारी के अनुसार एटर्नल यूनिवर्सिटी बडू साहिब के गर्ल्स हॉस्टल में कार्यरत एक सफाई कर्मी पर शौचालय में मोबाइल फोन से वीडियो बनाने के आरोप लगे हैं। जैसे ही छात्राओं को इसकी जानकारी मिली, उन्होंने आरोपी को पकड़ लिया और बाद में पुलिस को सूचना दी गई। आरोपी मूल रूप से झारखंड का रहने वाला बताया जा रहा है।सूत्रों के अनुसार आरोपी मौके से भागने का प्रयास कर रहा था, लेकिन छात्राओं ने उसे रोककर पकड़ लिया। इसके बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया।

मोबाइल फोन जब्त, वीडियो डिलीट किए जाने की आशंका

सूत्रों के मुताबिक आरोपी ने अपने मोबाइल फोन से कथित वीडियो डिलीट कर दिए थे। हालांकि यह भी आशंका जताई जा रही है कि वीडियो हटाने से पहले उन्हें किसी अन्य माध्यम से साझा किया गया हो सकता है।पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए सफाई कर्मी के मोबाइल फोन जब्त कर लिए हैं और डिजिटल जांच शुरू कर दी गई है।

प्रशासनिक कार्रवाई और पुलिस जांच जारी

घटना के बाद विश्वविद्यालय प्रबंधन की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं। जानकारी के अनुसार प्रबंधन ने प्रारंभिक स्तर पर आंतरिक बैठकें कीं और बाद में स्थिति बिगड़ने पर पुलिस को सूचना दी गई।पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और सभी डिजिटल साक्ष्यों की जांच की जा रही है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

Related Topics: