Loading...

Strait of Hormuz / होर्मुज जलडमरूमध्य पर ईरान का नियंत्रण, सिर्फ मित्र देशों के जहाजों को दी गई अनुमति ,मित्र दोस्तों में भारत भी शामिल

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन 26 Mar 2026 Edited 26 Mar 1 min read

Strait of Hormuz : वैश्विक तेल आपूर्ति के अहम मार्ग पर बढ़ा तनाव, संयुक्त राष्ट्र ने जताई गंभीर चिंता और युद्ध रोकने की अपील । ईरान ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को पूरी तरह बंद नहीं किया है, लेकिन अब केवल अपने मित्र देशों के जहाजों को ही वहां से गुजरने की अनुमति दी जा रही है। इस फैसले से वैश्विक तेल, गैस और खाद आपूर्ति पर असर पड़ने लगा है, जिससे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चिंता बढ़ गई है।

होर्मुज जलडमरूमध्य

मित्र देशों के लिए खुला, अन्य के लिए बंद रास्ता

ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने स्पष्ट किया कि होर्मुज जलडमरूमध्य भारत, चीन, रूस, इराक और पाकिस्तान जैसे ‘दोस्त देशों’ के लिए खुला है। वहीं, जिन देशों को ईरान विरोधी मानता है, उनके जहाजों और सहयोगियों के लिए यह मार्ग बंद कर दिया गया है। यह जलमार्ग दुनिया के लगभग 20% तेल और गैस व्यापार के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है।

संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने इस स्थिति को गंभीर बताते हुए कहा कि इससे वैश्विक आपूर्ति प्रभावित हो रही है और ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी हो रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि मौजूदा कृषि सीजन पर इसका नकारात्मक असर पड़ सकता है और जल्द से जल्द युद्ध समाप्त किया जाना चाहिए।

अमेरिका-इजरायल और ईरान को संदेश

गुटेरेस ने अमेरिका और इजरायल से युद्ध समाप्त करने की अपील की, वहीं ईरान से भी कहा कि वह उन पड़ोसी देशों पर हमले न करे जो इस संघर्ष का हिस्सा नहीं हैं। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तनाव को कम करने के लिए कूटनीतिक प्रयासों की आवश्यकता पर जोर दिया गया है।

ईरान ने शांति प्रस्ताव ठुकराया

ईरान ने अमेरिका समर्थित 15 सूत्रीय शांति प्रस्ताव को खारिज कर दिया है और स्पष्ट किया है कि किसी भी समझौते के लिए उसकी अपनी शर्तें होंगी। दूसरी ओर, अमेरिका की ओर से बातचीत जारी रहने की बात कही गई है, जिससे समाधान की उम्मीद बनी हुई है।

अब परमिशन से ही गुजर सकेंगे जहाज

ईरान के डिफेंस काउंसिल ने नए नियम लागू करते हुए कहा है कि गैर-विरोधी देशों के जहाजों को भी होर्मुज से गुजरने के लिए पहले अनुमति लेनी होगी। सुरक्षा नियमों का पालन करने पर ही उन्हें सुरक्षित मार्ग प्रदान किया जाएगा, जिससे क्षेत्र में निगरानी और नियंत्रण और सख्त हो गया है।