लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

Surya Grahan 2022: इस दिन लग रहा साल का आखिरी सूर्य ग्रहण

SAPNA THAKUR | 18 सितंबर 2022 at 12:48 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ नाहन

इस साल का दूसरा और अंतिम सूर्य ग्रहण 25 अक्टूबर को लगने जा रहा है। इससे ठीक एक दिन पहले यानी 24 अक्टूबर को दीपों का पर्व दीपावली मनाई जाएगी। यह ग्रहण 4 घंटे और 3 मिनट का होगा। इस ग्रहण का सूतक काल मान्य नहीं होगा क्योंकि यह सूर्य भारत में नहीं देखा जा सकेगा।

सूर्य ग्रहण का सूतक काल 12 घंटे पहले शुरू हो जाता है, जबकि सूतक काल ग्रहण समाप्त होने पर खत्म होता है। यह सूर्य ग्रहण यूरोप, अफ्रीका महाद्वीप का उत्तरपूर्वी भाग, एशिया का दक्षिण-पश्चिमी भाग और अटलांटिक में देखा जा सकता है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

सूर्य ग्रहण का समय और तिथि
सूर्य ग्रहण 25 तारीख को लगेगा। भारतीय समयानुसार, 4 बजकर 29 मिनट से शुरू होकर 5 बजकर 24 मिनट तक सूर्य ग्रहण रहेगा। हालांकि, ये सूर्य ग्रहण भारत में मान्य नहीं होगा, इसलिए इसके अशुभ प्रभाव भी ना के बराबर ही होंगे।

सूर्य ग्रहण 2022 का भारत पर प्रभाव
साल 2022 का अंतिम सूर्य ग्रहण आंशिक होगा और भारत में नहीं दिखाई देगा। इस कारण भारत पर इसका कोई विशेष प्रभाव नहीं पडेगा।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]