Tag: Featured

  • चमेंजी डबल मर्डर केस में आसपास की पंचायतों के लोगों से पूछताछ कर रही पुलिस, नही लगा कोई सुराग

    चमेंजी डबल मर्डर केस में आसपास की पंचायतों के लोगों से पूछताछ कर रही पुलिस, नही लगा कोई सुराग

    घटनास्थल के आसपास लोगों की मोबाइल लोकेशन भी की जा रही ट्रेस

    HNN / पच्छाद

    जिला सिरमौर के पच्छाद उपमंडल की चमेंजी पंचायत में 1 सप्ताह पूर्व हुए डबल मर्डर केस में सिरमौर पुलिस चमेंजी के आसपास की पंचायतों में भी छानबीन कर रही है। वीरवार को जिला सिरमौर की अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बबीता राणा के नेतृत्व में पुलिस थाना पच्छाद व पुलिस चौकी नारग की टीम ने चमेंजी पंचायत के अतिरिक्त वासनी तथा नारग पंचायत के लोगों से भी पूछताछ की।

    इसके साथ ही 20 अक्तूबर को हुए मां-बेटे की हत्या की छानबीन के लिए पुलिस घटनास्थल के आसपास मौजूद लोगों के मोबाइल लोकेशन भी ट्रेस कर रही है, ताकि कोई जानकारी हासिल हो सके। मगर एक सप्ताह बाद भी सिरमौर पुलिस के हाथ खाली हैं। वही जब तक फॉरेंसिक रिपोर्ट नहीं आ जाती, तब तक पुलिस पूछताछ और जांच-पड़ताल से ही मामले को सुलझाने का प्रयास कर रही हैं।

    मां-बेटे की हत्या के इस मर्डर मामले को सुलझाने के लिए एसआईटी का भी गठन किया गया है। इस एसआईटी में 12 कर्मचारियों व अधिकारियों को शामिल किया गया है, जोकि मामले की गहनता से छानबीन कर रहे हैं। मगर 1 सप्ताह बीत जाने के बाद भी पुलिस के हाथ कोई सुराग नहीं लगा है। वहीं, मृतक उर्मिला के मायके पक्ष के लोगों ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर प्रश्न लगाना भी शुरू कर दिया है कि आखिर क्यों पुलिस मामले में अभी तक ना कोई सुराग जुटा पाई और ना ही कोई गिरफ्तारी कर पाई है।

    अब यह डबल मर्डर पच्छाद पुलिस के लिए अनसुलझी पहली बनकर रह गया है। जिला सिरमौर की अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बबीता राणा ने बताया कि चमेंजी पंचायत के साथ-साथ आसपास पंचायतों में भी लोगों से मां-बेटे की हत्या के बारे में पूछताछ कर जानकारी जुटाई जा रही है, ताकि कोई सुराग मिल सके।

  • स्कूल शिक्षा बोर्ड ने घोषित किया 10वीं कक्षा की कंपार्टमेंट परीक्षा का परिणाम, इतने अभ्यर्थी…

    स्कूल शिक्षा बोर्ड ने घोषित किया 10वीं कक्षा की कंपार्टमेंट परीक्षा का परिणाम, इतने अभ्यर्थी…

    HNN / धर्मशाला

    हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से दसवीं कक्षा की कंपार्टमेंट परीक्षा, श्रेणी सुधार और अतिरिक्त विषय की परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया गया है। परीक्षा के दौरान 1,327 अभ्यर्थी अपीयर हुए। इनमें से 612 अभ्यर्थी उत्तीर्ण हुए , जबकि 592 परीक्षार्थियों का परिणाम कंपार्टमेंट रहा। स्कूल शिक्षा बोर्ड की सचिव डॉ. मधु चौधरी ने बताया कि परीक्षा परिणाम 46.12 फीसदी रहा है।

    उन्होंने बताया कि परीक्षा की उत्तरपुस्तिकाओं का पुनर्मूल्यांकन, पुनर्निरीक्षण करवाने के इच्छुक परीक्षार्थी केवल ऑनलाइन संबंधित पाठशाला के माध्यम से बोर्ड की वेबसाइट पर आवेदन कर सकते हैं। इस दौरान उन्हें पुनर्मूल्यांकन के लिए 500 रुपये, जबकि पुनर्निरीक्षण करवाने के लिए 400 रुपये प्रति विषय के हिसाब से शुल्क देना होगा। इसके लिए 11 नवंबर तक आवेदन किया जा सकता है।

  • बारामुला मुठभेड़ में शहीद हुए जवान के निधन पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने जताया शोक

    बारामुला मुठभेड़ में शहीद हुए जवान के निधन पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने जताया शोक

    HNN/ शिमला

    कश्मीर के बारामूला में मुठभेड़ के दौरान शहीद हुए जवान के निधन पर हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शोक व्यक्त किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि कश्मीर के बारामुला में आतंकियों से मुठभेड़ में वीरभूमि हिमाचल के शिमला जिला से संबंध रखने वाले वीर जवान कुलभूषण मांटा के शहीद होने वाली खबर सुनकर बहुत दुःखी हूं।

    ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान तथा शोकग्रस्त परिवारजनों को संबल प्रदान करें। दुःख की इस घड़ी में हम शहीद के परिवार के साथ खड़े हैं। वीर जवान कुलभूषण मांटा की शहादत को नमन।” बता दें, कश्मीर के बारामूला में मुठभेड़ के दौरान घायल होने के बावजूद अंतिम सांस तक आतंकियों से लोहा लेने वाले कुपवी के जवान ने शहादत पाई है।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार, बारामुला जिला के सीरी इलाके में तारीपोरा के जंगलों में सर्च ऑपरेशन के दौरान बुधवार को सैनिकों तथा आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान आतंकियों की ओर से हुई भीषण गोलाबारी में 52 राष्ट्रीय राइफल्स के जवान कुलभूषण मांटा बुरी तरह से घायल हो गए जिन्हे अस्पताल ले जाया गया। इस दौरान यहाँ उनकी मौत हो गई।

  • Chhath Puja 2022: व्रत में इन नियमों की न करें अनदेखी, अन्यथा अधूरा रह जाएगा व्रत

    Chhath Puja 2022: व्रत में इन नियमों की न करें अनदेखी, अन्यथा अधूरा रह जाएगा व्रत

    HNN / नाहन

    हर वर्ष कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि को छठ पूजा मनाई जाती है। हर साल के कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि को छठ पूजा का आयोजन किया जाता है। छठ पर्व भारत के कुछ कठिन पर्वों में से एक है जो 4 दिनों तक चलता है। इस पर्व में 36 घंटे निर्जला व्रत रख सूर्य देव और छठ मैया की पूजा की जाती है और उन्हें अर्घ्य दिया जाता है।

    यह व्रत मनोकामना पूर्ति के लिए भी किया जाता है। महिलाओं के साथ पुरुष भी यह व्रत करते हैं। कार्तिक माह की चतुर्थी तिथि पर नहाय-खाय होता है, इसके बाद दूसरे दिन खरना और तीसरे दिन डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है। चौथे दिन उगते सूर्य को अर्घ्य देने के बाद व्रत का पारण किया जाता है।

    ऐसे में इस वर्ष छठ पूजा रविवार, 30 अक्तूबर को है।  मान्यता के अनुसार छठ पूजा और व्रत परिवार की खुशहाली, स्वास्थ्य और संपन्नता के लिए रखा जाता है। चार दिन के इस व्रत पूजन की कुछ विधाएं बेहद कठिन होती हैं, जिनमें से सबसे प्रमुख 36 घंटे का निर्जला व्रत है।

    छठ पूजा तिथि
    28 अक्तूबर , शुक्रवार-नहाय खाय
    29 अक्तूबर , शनिवार-खरना
    30 अक्तूबर , रविवार – डूबते सूर्य को अर्घ्य
    31 अक्तूबर , सोमवार- उगते हुए सूर्य को अर्घ्य

    छठ पूजा मुहूर्त
    कार्तिक शुक्ल षष्ठी तिथि प्रारंभ: 30 अक्तूबर 2022, सुबह 05:49
    कार्तिक शुक्ल षष्ठी तिथि समाप्त: 31 अक्तूबर 2022, सुबह 03:27
    सूर्यास्त का समय: सायं 5:37 पर

    छठ के व्रत में इन नियमों की न करें अनदेखी
    छोटे बच्चों को पूजा का कोई भी सामान छूने नहीं दें।
    जब तक पूजा पूर्ण न हो जाए बच्चे को तब तक प्रसाद न खिलाएं।
    छठ पूजा के समय व्रती या परिवार के सदस्यों के साथ कभी भी अभद्र भाषा का उपयोग न करें।
    जो भी महिलाएं छठ मैय्या का व्रत रखें, वह सभी चार दिनों तक पलंग या चारपाई पर न सोते हुए जमीन पर ही कपड़ा बिछाकर सोएं।
    छठ पर्व के दौरान व्रती समेत पूरे परिवार सात्विक भोजन ग्रहण करे।
    पूजा की किसी भी चीज को छूने से पहले हाथ अवश्य साफ कर लें।
    छठ मैय्या का व्रत रखने वाले अर्घ्य देने से पहले कुछ न खाएं।
    छठ पूजा के दिनों में गलती से भी फल न खाएं ।
    इस पर्व के दौरान सूर्यदेव को अर्घ्य देने के लिए तांबे या कांसे का बर्तन उपयोग में लाएं।
    छठ का प्रसाद बनाने के लिए ऐसी जगह चुनें, जहां पहले खाना न बनता हो।
    छठ पूजा के दौरान स्वच्छ वस्त्र धारण करें।

  • हिमाचल में फिर 23 वर्षीय युवक की हत्या, बुधवार रात से था लापता

    हिमाचल में फिर 23 वर्षीय युवक की हत्या, बुधवार रात से था लापता

    HNN / सोलन

    हिमाचल प्रदेश में दिन-प्रतिदिन हत्या के मामले बढ़ते ही जा रहे है। वीरवार को जिला सोलन के बद्दी की थाना पंचायत में एक 23 वर्षीय युवक की हत्या का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान 23 वर्षीय हरभजन सिंह पुत्र गुरनाम सिंह गांव डोरियां के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही बद्दी एएसपी मौके पर पहुंचे और उन्होंने वहां से जरूरी साक्ष्य जुटाए।

    जानकारी के अनुसार युवक बुधवार शाम 9:00 बजे बाइक पर घर से निकला लेकिन वापिस नही लौटा। सुबह परिजनों ने बद्दी थाने में इसकी सूचना दी। वीरवार दोपहर को युवक के चाचा बलविंदर सिंह ने हरभजन का शव औद्योगिक क्षेत्र दबनी के डोडूवाल चौक के समीप झाड़ियों में देखा। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। मृतक के पूरे शरीर पर धारदार हथियार के जख्म थे। मौत के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।

    पुलिस को शक है कि प्रेम प्रसंग के चलते किसी ने रंजिश में युवक को मौत के घाट उतारा है। उधर, एएसपी नरेंद्र कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही उन्होंने मौके का दौरा किया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के बाद पोस्टमार्टम के लिए नालागढ़ भेज दिया। आज मृतक का पोस्टमार्टम होगा।

  • राज्य कर एवं आबकारी विभाग ने पकड़ी इतने किलो ग्राम चाँदी

    राज्य कर एवं आबकारी विभाग ने पकड़ी इतने किलो ग्राम चाँदी

    HNN / शिमला

    राज्य कर एवं आबकारी विभाग द्वारा गठित टास्क फोर्स ने अंतरराज्यीय पड़ताल नाका कुड्डू पर सुबह 3.00 बजे वाहनों की तलाशी के दौरान एक वाहन से 9.8 किलो ग्राम चांदी के जेवरात को ज़ब्त किया है। वाहन चालक मौके पर इन जेवरात की खरीद से सम्बंधित कोई भी दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर पाया।

    उपायुक्त राज्य कर एवं आबकारी प्रभारी जिला शिमला रवि सूद के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा प्रातः यह कार्यवाही की गई। आयुक्त राज्य कर एवं आबकारी यूनुस ने बताया कि विभाग आदर्श चुनाव संहिता के अंतर्गत सभी अधिनियमों के तहत प्रदेश में चेकिंग कर रहा है। उन्होंने कहा कि टास्क फोर्स द्वारा उक्त वाहन के विरुद्ध जी एस टी अधिनियम एवं आदर्श चुनाव आचार संहिता के प्रावधान के अंतर्गत आगामी कार्यवाही की जा रही है।

    आयुक्त ने कहा कि कोई भी व्यक्ति आचार संहिता से सम्बंधित किसी भी प्रकार की शिकायत टोल फ्री नंबर 1800-180-8062, ई-मेलः vselection2022@mailhptax या व्हाट्सएप नंबर 9418611339 पर कर सकता है।

  • उम्मीदवार 29 अक्तूबर को इतने बजे तक ले सकेंगे नामांकन वापिस

    उम्मीदवार 29 अक्तूबर को इतने बजे तक ले सकेंगे नामांकन वापिस

    नामांकन पत्रों की जांच, 3 उम्मीदवारों के नामांकन रद्द

    HNN / मंडी

    विधानसभा चुनावों के लिए उम्मीदवारों द्वारा दाखिल नामांकन पत्रों की वीरवार को जांच की गई। जिसमें द्रंग विधानसभा क्षेत्र से एक तथा सराज विधानसभा क्षेत्र से दो उम्मीदवारों के नामांकन पत्र जांच के उपरांत रद्द किए गए। बाकि सभी 8 विधानसभाओं के उम्मीदवारों के नामांकन पत्र सही पाए गए हैं। अब उम्मीदवार 29 अक्तूबर 3 बजे तक नाम वापिस ले सकते हैं।

    बता दें कि नामांकन दाखिल करने की अवधि के दौरान जिला में कुल 81 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किये थे, जिनमें सबसे ज्यादा जोगिन्द्रनगर विधानसभा क्षेत्र से 11 और सबसे कम धर्मपुर और सरकाघाट विधानसभा क्षेत्र से छह-छह उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किये थे।

    जबकि सुन्दरनगर विस से 10, नाचन, सराज और मंडी से 9-9, द्रंग, करसोग और बल्ह से सात-सात उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किये थे। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त अरिंदम चौधरी ने बताया कि जिला के सभी निर्वाचन क्षेत्रों में निर्वाचन अधिकारियों द्वारा नामांकन पत्रों की जांच की गई जिसमें 78 उम्मीदवारों के नामांकन सही पाए गए हैं जबकि 3 उम्मीदवारों के नामांकन रद्द कर दिये गये हैं। नामांकन पत्रों की जांच में प्रत्याशियों के शपथ पत्र और अन्य दस्तावेजों की जांच की गई।

    इनके हुए नामांकन पत्र रद्द
    नामांकन पत्रों की जांच में द्रंग विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के कवरिंग उम्मीदवार दलीप कुमार तथा सराज विधानसभा क्षेत्र से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के कवरिंग उम्मीदवार तरूण ठाकुर व राष्ट्रीय देव भूमि पार्टी के उम्मीदवार विजय सिंह के नामांकन पत्र रद्द किए गए हैं ।

  • सिरमौर के साथ लगते कुपवी का जवान बारामुला मुठभेड़ में शहीद

    सिरमौर के साथ लगते कुपवी का जवान बारामुला मुठभेड़ में शहीद

    HNN/ शिमला

    कश्मीर के बारामूला में मुठभेड़ के दौरान घायल होने के बावजूद अंतिम सांस तक आतंकियों से लोहा लेने वाले कुपवी के जवान ने शहादत पाई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बारामुला जिला के सीरी इलाके में तारीपोरा के जंगलों में सर्च ऑपरेशन के दौरान बुधवार को सैनिकों तथा आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई।

    हालांकि सैनिकों के द्वारा आतंकियों की घेराबंदी कर ली गई थी मगर तभी आतंकियों की ओर से हुई भीषण गोलाबारी में 52 राष्ट्रीय राइफल्स के जवान कुलभूषण मांटा बुरी तरह से घायल हो गए। घायल अवस्था में भी वह आतंकियों से दो-चार होते रहे। मगर अचानक उनके गिरते ही सैनिकों के द्वारा उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया।

    अस्पताल में मुठभेड़ में मिले जख्मों का ताव न सहते हुए वीरवार को उन्होंने शहादत को गले लगा लिया। मिली जानकारी के अनुसार शहीद कुलभूषण हिमाचल के शिमला जिले की तहसील कुपवी के गौंड गांव के रहने वाले थे। वही चिनार कोर के द्वारा उन्हें श्रद्धांजलि भी दी गई।

    रेजीमेंट के द्वारा परिजनों को आश्वस्त करते हुए कहा कि दुख की घड़ी में भारतीय सेना उनके परिजनों के साथ खड़ी है। इस मुठभेड़ में एक आतंकी मारा गया है जबकि पाकिस्तानी आतंकी घायल होने के बाद फरार हो गया। मुठभेड़ के दौरान ही बारा मूला निवासी आतंकी निसार अहमद भट्ट को सुरक्षाबलों ने गिरफ्तार किया है।

    देश के लिए शहादत पाने वाले प्रदेश के इस जवान की शहादत पर ना केवल देश में बल्कि प्रदेश में भी शोक की लहर है। शहीद अपनी तीन बहनों का इकलौता भाई था। सैनिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शहीद की पार्थिव देह शुक्रवार को उनके गांव लाई जाएगी।

  • जिला सिरमौर की पांच विधानसभा के लिए इतने उम्मीदवारों के नामांकन पत्र पाए गए सही

    जिला सिरमौर की पांच विधानसभा के लिए इतने उम्मीदवारों के नामांकन पत्र पाए गए सही

    HNN / नाहन

    जिला सिरमौर के पांच विधानसभा क्षेत्रों में उम्मीदवारो द्वारा दाखिल किये गए नामाकंन पत्रों की आज जांच पूर्ण कर ली गई जिसमें कुल 35 उम्मीदवारों द्वारा नामांकन पत्र दाखिल किये गए जिनमें से 2 नामाकंन पत्र रद्द हुए हैं। यह जानकारी जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सिरमौर रामकुमार गौतम ने दी।

    उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि 55-विधानसभा क्षेत्र पच्छाद (अ.जा.) में 8 नामांकन पत्र, 56-नाहन में 7, 57-श्री रेणुका जी (अ.जा.) में 5, 58-पांवटा साहिब में 11 और 59-शिलाई में 4 प्रत्याशियों द्वारा नामांकन पत्र दाखिल किये गए।

    जिनमें 33 नामाकंन पत्र सही पाए गए तथा 55-विधानसभा क्षेत्र पच्छाद (अ.जा.) व 57-श्री रेणुकाजी (अ.जा.) में एक-एक नामांकन पत्र रद्द हुआ है।

  • “ऐसी मूंजरे जोगी जवाना” नामक नाटी पर पीरन मेले मेें झूमे लोग

    “ऐसी मूंजरे जोगी जवाना” नामक नाटी पर पीरन मेले मेें झूमे लोग

    पीरन में भैया दूज पर आयोजित मेला धूमधाम से सम्पन्न

    HNN / शिमला

    भैया दूज के अवसर पर मशोबरा ब्लाॅक के पीरन में जुन्गा देवता के नाम पर अतीत से मनाए माने जाने वाला मेला वीरवार को सम्पन्न हुआ। मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रम और स्थानीय लोगों द्वारा निकाली गई शोभा यात्रा अर्थात जातर हजारों लोगों के आकर्षण का केंद्र रही। मेले में पूजा कला मंच तारादेवी के कलाकारों ने एक से बढ़कर एक पहाड़ी गीत गाकर मेले में आए लोगों का भरपूर मनोरजंन किया गया।

    इस मौके पर प्रसिद्ध लोकगायिका बिमला ने अपनी सुरीली आवाज में सिरमौर का प्रसिद्ध गीत “ऐसी मूजरे जोगी जवाना बे छेड़ू चोजोरी गोरखीय” सुनाकर मेले में लोगों को नाचने पर मजबूर कर दिया। इसी प्रकार रमेश और रीता शर्मा द्वारा अपनी सुरीली आवाज में कांगड़ी प्रसिद्ध लोकगीत “लिख-लिख चिट्ठियां मैं भेजा बलोचा हो” गाकर सीमा पर डटे वीर जवानों को याद किया।

    कार्यक्रम का आगाज मंच की कलाकार रूकमणी देवी, निशा बाला और रीता शर्मा ने पहाड़ी गीत “करी लेनी करी लेनी पहाड़ री सैर” सुनाकर किया गया। टीम प्रभारी रमेश चंद्र द्वारा पारंपरिक झूरी, गंगी सुनाकर लोगों को अतीत में गाए जाने वाले गीतों बारे जानकारी दी गई। मंच के कलाकारों द्वारा नशे पर हास्य लघु नाटिका शराबी प्रस्तुत करके जहां लोगों को नशे के दुष्प्रभाव बारे जागरूक किया, वहीं पर कलाकारों द्वारा हास्य रस पर व्यंग्य करते लोगों को हंसाकर लोटपोट कर दिया।

    इसी प्रकार स्थानीय प्रसिद्ध कलाकार रामलाल वर्मा ने स्थानीय देवता जुन्गा पर पहाड़ी गीत सुनाकर और सुनील वर्मा ने पारंपरिक गीत बामणा रे छोरूआ गाकर लोगों को भाव विभोर कर दिया। हरमोनियम पर दिग्विजय सिंह, ढोलक पर राजेश कुमार के अतिरिक्त हरि शर्मा, उदित तथा रमेश चंद्र द्वारा मंच का सफल संचालन करके लोगों को बांधे रखा। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित पूर्व पंचायत प्रधान अतर सिंह ठाकुर ने कहा कि भैयादूज पर पीरन में पीठासीन देवता जुन्गा के नाम पर कालांतर से मेला आयोजित किया जाता है।

    जिसमें सबसे पहले 22 टीका के स्थान पर स्थानीय देवता के गुर से मेले की इजाजत ली जाती है। तत्पश्चात मेला आरंभ होता है। गांव के वरिष्ठ नागरिक दया राम वर्मा का कहना है कि इस प्राचीन मेले को देखने दूर-दूर से लोग आते है। गांव की विवाहित बेटियां भी भैयादूज पर अपने कुलदेवता का आर्शिवाद पाने के लिए मायके आती है। इससे पहले स्थानीय लोगों द्वारा ढोल नगाड़ों व शहनाई की धुन पर शोभा यात्रा निकाली गई जोकि 22 टीका स्थान जुब्बड़ से होती हुई ठौड़ माता के मंदिर में संपन हुई।